NEET PG एक बार फिर से सुर्खियों में बन गया है जिसके पीछे वजह है पर्सेंटाइल सिस्टम में हुआ बदलाव.
NEET PG काउंसलिंग एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि काउंसलिंग के क्वालिफाइंग कट-ऑफ में बड़े बदलाव किए गए हैं.इस साल उम्मीदवारों की संख्या बढ़ाने और खाली पड़े स्नातकोत्तर मेडिकल सीटों को भरने के लिए NEET PG की काउंसलिंग पर्सेंटाइल को बहुत घटा दिया है.
ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को यह समझना जरूरी है कि कम हो रहे पर्सेंटाइल का असली मतलब क्या है और इसकी गणना कैसे की जाती है?परसेंटेज बताता है कि किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम में कुल नंबरों में से कितने अंक मिले हैं. जैसे कि NEET परीक्षा में 800 अंको में से आपको 320 नंबर मिले हैं, जिसका प्रतिशत 40 होगा. वहीं, अगर हम पर्सेंटाइल की बात करें तो, इसका मतलब होता है कि बाकी सभी छात्रों के मुकाबले कितना अच्छा प्रदर्शन किया है. यह इस बात को दिखाता है कि कितने प्रतिशत उम्मीदवार से ज्यादा अंक हासिल किए हैं.पर्सेंटाइल निकालने के लिए मान लेते हैं कि NEET PG में 1,00,000 उम्मीदवार शामिल हैं जिसमें से 85,000 उम्मीदवारों को आपके बराबर या उससे कम नंबर मिले हैं. इन दोनों को डिवाइड कर 100 से मल्टीप्लाई कर दें, इसका मतलब है कि आपको कुल 85 पर्सेंटाइल मिलें हैं. गौर करने वाली बात ये है कि NEET PG काउंसलिंग में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार की योग्यता पर्सेंटाइल के बेसिस पर तय की जाती है. हर साल नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस अलग-अलग श्रेणियों के लिए न्यूनतम पर्सेंटाइल तय करता है. इस साल नीट पीजी के लिए क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल काफी कम कर दिया गया है. सामान्य और EWS उम्मीदवारों के लिए इसे 50वें से घटाकर 7वें पर्सेंटाइल पर कर दिया गया है. सामान्य दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 45वें से कम करके 5 वें पर्सेंटाइल पर कर दिया गया है. वहीं, ST,SC और OBC उम्मीदवारों के लिए 40वें पर्सेंटाइल से घटाकर 0 कर दिया गया है.
NEET PG Counselling Eligibility NEET PG Minimum Qualifying Percentile NEET PG Cut-Off 2026 NEET PG Score Calculation NEET PG Counselling Criteria NEET PG Marks Vs Percentile Difference NEET PG 2026 Cut-Off For General\/EWS\/SC\/ST\/OB How NEET PG Percentile Is Calculated NEET PG Rank And Percentile
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NBEMS ने जारी की NEET PG 2024 परीक्षा की नई तारीख, 11 अगस्त को दो शिफ्टों में होंगे ExamNEET PG 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज के ऑफिशियल अनाउंसमेंट के अनुसार, NEET PG 2024 की परीक्षा अब 11 अगस्त को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी.
Read more »
NEET PG 2024 exam ನಡೆಯಲಿರುವ ನಗರಗಳ ಲಿಸ್ಟ್ ಇಂದು ಬಿಡುಗಡೆ : ನಿಮ್ಮ ಪರೀಕ್ಷಾ ಕೇಂದ್ರ ಯಾವುದು ಎನ್ನುವ ಮಾಹಿತಿ ಇಲ್ಲಿರುತ್ತದೆNEET PG 2024:NEET PG 2024 ಪರೀಕ್ಷೆ ಬರೆಯಲಿ ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿಗಳಿಗೆ ಯಾವ ನಗರವನ್ನು ಮತ್ತು ಯಾವ ಕೇಂದ್ರವನ್ನು ನಿಯೋಜಿಸಲಾಗಿದೆ ಎನ್ನುವ ಮಾಹಿತಿ ಇಂದು ಹೊರ ಬೀಳಲಿದೆ.
Read more »
NEET PG 2024 का रिजल्ट natboard.edu.in पर जारी, ऐसे कर सकते हैं अपना स्कोर चेकNEET PG Result 2024 Out: कैंडिडेट्स अपना NEET PG 2024 स्कोर आधिकारिक NBEMS वेबसाइट- natboard.edu.in पर देख सकते हैं.
Read more »
NEET PG 2025 Exam Dates: నీట్ పీజీ 2025 పరీక్ష టైమ్ టేబుల్ విడుదల, ఈసారి రెండు షిఫ్టుల్లోNEET PG 2025 Exam Dates Officially Announced NBEMS to conduct it in Two Shifts NEET PG 2025 Exam Dates: నేషనల్ బోర్డ్ ఆఫ్ ఎగ్జామినేషన్స్ ఇన్ మెడికల్ సైన్సెస్ నీట్ పోస్ట్ గ్రాడ్యుయేషన్ పరీక్షల తేదీను ప్రకటించింది.
Read more »
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: NEET-PG 2025 अब एक ही शिफ्ट में, दो शिफ्ट को बताया मनमाना!NEET-PG 2025: सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025 की परीक्षा एक ही शिफ्ट में करवाने का निर्देश दिया, NBE के दो शिफ्ट के फैसले को खारिज किया.
Read more »
DNA: NEET PG में माइनस वालों का भी एडमिशन मिल रहा है? NEET-PG 2025। MBBS। Zee NewsDNA: NEET PG में माइनस वालों का भी एडमिशन मिल रहा है? NEET-PG 2025। MBBS। Zee News Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
