पिछले साल श्रीनगर में एक स्थानीय महिला के साथ “दोस्ती” करने के लिये सजा के तौर पर मेजर लितुल गोगोई को वरिष्ठता में कटौती का सामना करना पड़ सकता है.
2017 में ‘मानव ढाल’ विवाद की वजह से सुर्खियों में आए मेजर लीतुल गोगोई के खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. पिछले साल श्रीनगर में एक स्थानीय महिला के साथ “दोस्ती” करने के लिये सजा के तौर पर उन्हें वरिष्ठता में कटौती का सामना करना पड़ सकता है.
अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अपनी यूनिट से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के लिये उनके वाहन चालक समीर मल्ला के कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया भी हाल ही में कश्मीर घाटी में पूरी हुई है और उसे “कड़ी फटकार” लगाई जा सकती है. मल्ला को 2017 में क्षेत्रीय सेना में शामिल किया गया था और वह जम्मू कश्मीर में आतंकवाद निरोधी अभियान में जुटी राष्ट्रीय राइफल्स के साथ 53 सेक्टर में तैनात था. अधिकारियों ने कहा कि फरवरी के शुरू में मेजर गोगोई और उनके चालक के खिलाफ समरी ऑफ एवीडेंस के पूरा होने के बाद कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू हुई दोनों को दो मामलों में निर्देशों के विपरीत एक स्थानीय निवासी से दोस्ती करने और “संचालन क्षेत्र में रहने के दौरान अपनी तैनाती की जगह से दूर होने”-में दोषी पाया गया. उन्होंने कहा कि सैन्य अदालत ने आरोपियों के साथ ही गवाहों के बयान दर्ज किये गए और सजा दी गई है, जिसका निरीक्षण सैन्य मुख्यालय द्वारा किया जाएगा. आर्मी कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी ने पिछले साल 23 मई को श्रीनगर के एक होटल में हुई घटना में मेजर गोगोई और उनके चालक को दोषी ठहराने के बाद मेजर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की थी.घाटी के बडगाम जिले के बीरवाह में तैनात मेजर लितुल गोगोई तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने 9 अप्रैल, 2017 को जिले के चिल-ब्रास गांव के निवासी फ़ारूक़ अहमद डार को सेना की जीप पर बांधा था. यह घटना श्रीनगर-बडगाम लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव के दिन की है. गोगोई ने डार को इस तरह से जीप से बांध कर करीब पांच घंटे तक कई गांवों में घुमाया. उन्होंने ऐसा कश्मीरियों को यह चेतावनी देने के लिए किया कि सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंकने वालों का यही अंजाम होगा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सुकमा: कमांडो ऑपरेशन में 4 नक्सलियों को उड़ाया, सर्च ऑपरेशन जारीछत्तीसगढ़ में कमांडो बटालियन को बड़ी सफलता मिली है. सुकमा जिले के जागरगुंडा में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए हैं. ये मुठभेड़ सुकमा जिले में बीमापुरम से 1 किमी की दूरी पर हुई.
Read more »
मध्य प्रदेश में बीजेपी के कई नेता नाराज, भिंड के पूर्व सांसद कांग्रेस के संपर्क मेंलोकसभा चुनाव 2019 से पहले मध्य प्रदेश में टिकट वितरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में असंतोष बढ़ रहा है. शहडोल के सांसद ज्ञान सिंह और भिंड के पूर्व सांसद अशोक अर्गल टिकट न मिलने को लेकर खुले तौर पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं. अर्गल कांग्रेस के संपर्क में हैं.
Read more »
24 घंटे के अंदर जम्मू-कश्मीर में तीसरी मुठभेड़, बडगाम में मारे गए दो आतंकी, 5 जवान घायलजम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के परगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. ऑपरेशन जारी है.
Read more »
जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई आजपुलिस की तरफ से वह वीडियो भी अदालत में पेश किया गया था, जिसके आधार पर जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में केस दर्ज किया गया था.
Read more »
हत्या के आरोप में ASI गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक विभाग में था तैनातपुलिस को जांच में पता चला की जिस लड़के और लड़की की हत्या की गई है उनके नाम प्रीति और सुरेन्द्र थे और दोनों की जल्द ही शादी होने वाली थी.
Read more »
लड़की से दोस्ती पर मेजर लीतुल गोगोई का कोर्ट मार्शल, नहीं मिलेगा प्रमोशनघाटी में ह्यूमन शील्ड बनाने के मामले में चर्चा में आए मेजर लीतुल गोगोई के खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. श्रीनगर की एक स्थानीय महिला से दोस्ती रखने के दोष में उनका अगला प्रमोशन रोक दिया गया है. मेजर गोगोई ने 2017 में पत्थरबाजी करने वाले युवक को जीप के आगे बांधने की वजह से विवादों में आए थे.
Read more »
