उत्तराखंड के बदायूं में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ भाग जाने की वजह से पति को शांति भंग का चालान दे दिया।
सिलहरी/बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी और उसका प्रेमी पुलिस को सौंपना भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। जमानत पर छूटते ही महिला अपने बच्चों को भी छोड़ गई। थाना क्षेत्र की एक महिला का अलापुर क्षेत्र के एक युवक से फेसबुक पर प्यार हो गया था। महिला के चार बच्चे भी हैं लेकिन उसकी अपने प्रेमी से नजदीकियां बढ़ गई थीं। गुरवार रात महिला का पति खेत पर सिंचाई करने चला गया था। इसका फायदा उठाकर महिला ने अपने प्रेमी को बुला लिया। खेत से लौटकर आए पति ने
आपत्तिजनक हालत में पकड़े दोनों जब उसका पति खेत से लौटकर आया तो दोनों आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इससे उसने अपने घर का दरवाजा बाहर से लगातार पुलिस को सूचना दे दी, जिससे पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई और उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। तहसील में उनकी जमानत हुई। वहीं से उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई। उसने अपने पति की एक नहीं मानी। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि यहां से चालान कर दिया गया था। वह किसके साथ गई है। इसकी जानकारी नहीं है। सांकेतिक तस्वीर। तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने कोर्ट के आदेश पर तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि दातागंज कस्बे में उसके दो मकान हैं। एक मकान के सामने ही आरोपित शिवम सक्सेना का मकान है। 24 दिसंबर 2024 की शाम उसके पति बच्चों को लेकर बाजार गए हुए थे। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाकर आरोपित शिवम सक्सेना, उसका दोस्ता दिव्यांग सक्सेना और उमेश सक्सेना चाकू तमंचा लेकर उसके घर में घुस आए। उन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे चाकू और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। ये भी पढ़ेंः 'संत प्रेमानंद की पदयात्रा का विरोध नहीं, धीरेंद्र शास्त्री बयान पर मांगे माफी', राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ ने की बैठक ये भी पढ़ेंः मोक्षधाम में महफिल, दिन में ही छलकते जाम... भैरव मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने के साथ लगता है शराबियाें का जमघट तीनों ने किया दुष्कर्म उसके साथ तीनों युवकों ने दुष्कर्म किया। फिर उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भाग गए। रात होने की वजह से वह कोतवाली नहीं गई। दूसरे दिन वह पति को लेकर कोतवाली गई तो पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। तो उसने थकहारकर न्यायालय की शरण ली। अब कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसमें विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी
पत्नी प्रेमी भाग जाना पुलिस चालान दुष्कर्म प्राथमिकी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सीतापुर: दुष्कर्म आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तारउत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक महिला ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पुलिस ने बुधवार को हाईकोर्ट के आदेश के बाद सांसद की गिरफ्तारी की।
Read more »
निलंबित दारोगा ने पत्नी को थप्पड़ मारा, पुलिस की छवि धूमिलनवादा जिले में तैनात एक दारोगा ने अपनी महिला सिपाही पत्नी को शादी के बाद थप्पड़ मार दिया। पुलिस अधीक्षक ने दारोगा को निलंबित कर दिया है।
Read more »
छतरपुर: शादी के 7 महीने बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार, पति पर हमलामध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक युवती ने शादी के 7 महीने बाद अपने प्रेमी के साथ भाग निकली और अपने पति पर हमला करवाया।
Read more »
तमिलनाडु में ट्रेन में महिला पर रेप का प्रयास, चलती ट्रेन से फेंकी गईतमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में एक महिला को चलती ट्रेन से बाहर फेंकने से उसकी जान चली गई। आरोपी ने रेप का प्रयास किया था जिसे महिला ने रोका तो अत्याचार किया।
Read more »
अमान्य विवाह में शामिल महिला को 'नाजायज पत्नी' या 'वफादार रखैल' कहना द्वेषपूर्ण : सुप्रीम कोर्टसुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी महिला को “नाजायज पत्नी” या “वफादार रखैल” कहना भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत उस महिला के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होगा.
Read more »
लोन रिकवरी पर आई लुत्फ़, पति छोड़ प्रेमी बैंक कर्मी के साथ शादी की!जमुई जिले में लोन रिकवरी के दौरान बैंक कर्मी और महिला के बीच प्यार हुआ जिसके चलते महिला अपने पति को छोड़ प्रेमी बैंक कर्मी के साथ शादी रचा ली।
Read more »
