गोरखपुर के रामनगीना ने अपनी गर्भवती पत्नी को छोड़कर लखनऊ की एक युवती से शादी कर ली। पत्नी ने फिरौती का भुगतान किया, लेकिन पति ने नई जिंदगी की ओर कदम बढ़ाया।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। हर दिन अपने पति की सलामती की दुआ मांगने वाली रिंका देवी थाने पहुंचने पर बस यही पूछतीं, रामनगीना का कुछ पता चला। गर्भवती रिंका की आंखों में चिंता के आंसू थे, लेकिन दिल में अपने पति की सलामती की उम्मीद। वह नहीं जानती थीं कि जिसके लिए वह आंसू बहा रही हैं, वह उसकी पीड़ा से बेखबर,अपनी नई जिंदगी के सपने बुन रहा है। 12 अक्टूबर को रामनगीना के लापता होने के बाद से रिंका ने एक पल भी चैन की सांस नहीं ली। सात महीने की गर्भवती रिंका दिन-रात यही सोचती रहीं कि कहीं उनके पति के साथ
कोई अनहोनी न हो गई हो। अपनी हालत को नजरअंदाज कर वह बार-बार थाने जाकर पुलिस से मदद की गुहार लगाती रहीं। लखनऊ की एक युवती से दो साल पहले इंटरनेट मीडिया पर हुई दोस्ती ने रामनगीना को उसकी ओर खींच लिया। मोबाइल पर हुई बातचीत धीरे-धीरे नजदीकी में बदल गई। इसके बाद उसने अपनी शादीशुदा जिंदगी और गर्भवती पत्नी की परवाह किए बिना नई जिंदगी की योजना बनानी शुरू कर दी। रिंका देवी की उम्मीदें उस समय टूट गईं, जब फिरौती की मांग की गई। अपनी जमा पूंजी और खेत बेचकर रिंका ने पांच लाख रुपये भेजे, बस इस उम्मीद में कि उनके पति सही सलामत लौट आएंगे। लेकिन, यह उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा धोखा था। एक सप्ताह पहले, रिंका देवी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। बेटी की किलकारियां घर में गूंजी, लेकिन उस खुशी में पिता का साया गायब था। रामनगीना, जो अपनी प्रेमिका के साथ नेपाल में बसने की तैयारी कर रहा था, अपनी नवजात बेटी की मासूम मुस्कान और अपनी पत्नी की अनकही पीड़ा से बिल्कुल बेपरवाह था। इस घटनाक्रम ने रामनगीना के स्वजन को भीतर से तोड़ दिया है। रामनगीना। जागरण पांच वर्ष तक पति बनकर साथ रहा, अब युवक पर दूसरी शादी करने का आरोप एक महिला ने खजनी क्षेत्र के युवक पर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। गुरुवार को खजनी थाने पर पहुंची गगहा क्षेत्र की महिला ने बताया कि वह युवक के साथ रामगढ़ताल क्षेत्र में किराए के कमरे में रहती थी। इसी बीच वह बंगलूरू चला गया, फोन करने पर उसका मोबाइल बंद बताने लगा। पूछताछ करने पर पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली है। शिकायत सुनने के बाद खजनी थाना पुलिस ने मामला रामगढ़ताल क्षेत्र का बताते हुए स्थानीय थाने को भेज दिया
पति पत्नी दूसरी शादी गर्भावस्था लापता फिरौती दुष्कर्म खजनी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देवोलीना भट्टाचार्जी ने शादी की दूसरी सालगिरह पर शेयर की साथ की 3 खास तस्वीरें, पति शहनवाज पर लुटाया प्यारदेवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने पति शहनवाज शेख के साथ दूसरी शादी की सालगिरह मनाई। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर पति को बधाई दी और अपने प्यार का इजहार किया।
Read more »
घी मांगने पर पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी हमलामध्य प्रदेश के ग्वालियर में पति ने पत्नी के सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। पत्नी ने अपनी बेटी को घी खिलाने के लिए पति से मांग की थी।
Read more »
नीमच में चरित्र शंका के चलते पत्नी की गला घोटकर हत्यामध्यप्रदेश के नीमच जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
Read more »
बीड़ी की बदबू से पत्नी परेशान, पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कीउत्तर प्रदेश के बांदा में एक पति ने बीड़ी की बदबू से परेशान पत्नी को मनाने में असफल रहने के बाद आत्महत्या कर ली।
Read more »
दिल्ली कैफे मालिक ने पत्नी से झगड़ा के बाद आत्महत्या कीवुडबॉक्स कैफे के मालिक पुनीत खुराना ने 31 दिसंबर की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि पुनीत और उनकी पत्नी के बीच तर्क-वितर्क चल रहा था।
Read more »
अरमान मलिक ने आशना श्रॉफ के साथ शादी कर लीअरमान मलिक ने अपनी गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ के साथ शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।
Read more »
