उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी से नाराजगी के चलते एक शख्स ने फेसबुक पर आत्महत्या का ड्रामा किया
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी से नाराजगी के चलते एक शख्स ने फेसबुक पर आत्महत्या का ड्रामा किया, लेकिन यह ड्रामा उसके लिए भारी पड़ गया. फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा की निगरानी टीम ने तुरंत खतरा भांपते हुए स्थानीय पुलिस को अलर्ट कर दिया, जिसके बाद पुलिस युवक के घर पहुंच गई और उसे हिरासत में ले लिया.
Advertisment कहां है ये मामला? घटना बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी फाल्तूनंगज की है. जानकारी के अनुसार, हरिशंकर उर्फ नन्हा नाम के युवक की कुछ दिन पहले अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उसकी पत्नी मायके चली गई. पत्नी को मनाने की तमाम कोशिशें नाकाम होने के बाद युवक ने फेसबुक लाइव पर जाकर आत्महत्या की कोशिश का नाटक किया. फोन ऑफ करके सो गया शख्स लाइव वीडियो में हरिशंकर ने पंखे से गमछा बांधा और उसे देखकर ऐसा लगा कि वह आत्महत्या करने वाला है. इसके बाद उसने कैमरा बंद कर दिया और फोन भी स्विच ऑफ कर दिया. लेकिन उसका यह स्टंट मेटा के सेंसिटिव कंटेंट अलर्ट सिस्टम की नजर में आ गया. मेटा ने तुरंत डीजीपी ऑफिस को अलर्ट भेजा और फिर वहां से सूचना बरेली पुलिस तक पहुंची. पत्नी को दबाव बनाने के लिए किया ये काम सूचना मिलते ही पुलिस ने हरकत में आकर युवक की लोकेशन ट्रैक की और उसके घर पहुंच गई. वहां पहुंचकर जब पुलिस ने दरवाजा खटखटाया, तो हरिशंकर सही सलामत मिला. पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह सब अपनी पत्नी पर दबाव बनाने और उसे वापस बुलाने के लिए किया था. पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल खुद की जान को खतरे में डालती हैं, बल्कि संसाधनों का दुरुपयोग भी होता है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आत्महत्या की धमकी को मजाक में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. ये भी पढ़ें- यूपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट ये भी पढ़ें- UP News: बीमा के पैसे के लिए पति ने पत्नी को दिया सांप का जहर, फिर किया हाई वोल्टेज ड्रामा ये भी पढ़ें- लव, सेक्स और धोखा: 44 वर्षीय महिला को हुआ दोबारा प्यार, मिला धोखा तो कर दिया एसिड अटैक ये भी पढ़ें- गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में मिला हिडन कैमरा, छात्राओं के 300 अश्लील वीडियो लीक
Bareilly News Bareilly News In Hindi Latest Bareilly News In Hindi Bareilly Bareilly News Update
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जिस टीम की वजह से बदली किस्मत, अब उसे ही दिया धोखा, करुण नायर की दो साल बाद घर वापसीकरुण नायर को 2022 में कर्नाटक टीम से बाहर कर दिया गया था। फिर उन्होंने विदर्भ के लिए खेलने का फैसला किया। अब नायर फिर स कर्नाटक के लिए खेलते नजर आएंगे।
Read more »
हिल स्टेशन पर नया आशियाना, शहर छोड़कर क्यों पहाड़ों पर घर ले रहे हैं लोग?पहले हिल स्टेशन जैसे मसूरी, शिमला, या नैनीताल सिर्फ छुट्टियां मनाने की जगह हुआ करते थे, लेकिन अब ये जगहें शहरी प्रोफेशनल्स के लिए पूरे साल रहने का ठिकाना बन रही हैं.
Read more »
रूठी पत्नी को मनाने के लिए तांत्रिक से सौदा, फिर भतीजे के साथ किया घिनौना कामRajasthan News: खैरथल तिजारा जिले के मुंडावर में तंत्र विद्या के नाम पर रूह कंपा देने वाला कांड सामने आया है. पत्नी को वापस लाने के लिए तांत्रिक के कहने पर चाचा ने अपने ही 6 साल के भतीजे की बलि दे दी.
Read more »
रोज की ये आदतें आपकी किडनी को बना देंगी बीमार, चलना-फिरना हो जाएगा मुश्किलकिडनी शरीर के लिए बहुत अहम काम करती है इसलिए उसकी सेहत के लिए हमें ऐसे फूड्स का कम सेवन करना चाहिए जो किडनी की हेल्थ को खराब कर सकते हैं.
Read more »
ये क्या हुआ? इंग्लैंड को मिला नया कप्तान, बेन स्टोक्स सहित 4 दिग्गज बाहर, ओवल में भारत की जीत पक्की!भारत के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने नए कप्तान का ऐलान भी कर दिया है।
Read more »
मां तो आखिर मां है! कलेजे के टुकड़ों को बचाने के लिए किंग कोबरा से भिड़ गई मुर्गी, लेकिन फिर जो हुआ...वीडियो वायरलKing Cobra vs Chicken : Video of King Cobra and Hen fighting goes viral, कलेजे के टुकड़ों को बचाने के लिए किंग कोबरा से भिड़ गई मुर्गी, लेकिन फिर जो हुआ...वीडियो वायरल
Read more »
