वाराणसी के एक होटल में बक्सर के तियरा गांव की शिवानी चौबे ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। भाई द्वारा सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के दो बच्चे हैं। ससुराल पक्ष का कहना है कि दो साल से संपर्क नहीं था।
संवाद सहयोगी, राजपुर । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र स्थित जानकी बाग के एक होटल में मंगलवार को बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तियरा गांव की एक महिला ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। लंका थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के अनुसार, मृतका की पहचान शिवानी चौबे के रूप में हुई है। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि शिवानी अपने पति विनय शंकर चौबे के साथ अक्सर वाराणसी आती थी और उसी होटल में ठहरती थी। सोमवार को पहुंची थी बनारस, मंगलवार को मिला शव मृतका के भाई सौरभ उपाध्याय, जो वाराणसी के पांडेयपुर में रहकर पढ़ाई करता है, ने बताया कि सोमवार को उसकी बहन वाराणसी आई थी। उसी ने होटल संचालक से कहकर कमरा खुलवाया था। जब काफी देर तक फोन का जवाब नहीं मिला, तो उसने होटल प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के दो बच्चे हैं, नौ वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटा। घटना की सूचना पति को दी गई। (शिवानी चौबे। फाइल दो वर्ष से नहीं था संपर्क वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि पिछले दो वर्षों से उनका शिवानी से कोई संपर्क नहीं था। विनय शंकर चौबे की शादी वर्ष 2017 में कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड के मठिया गांव निवासी अशोक उपाध्याय की पुत्री शिवानी से हुई थी। बताया जा रहा है कि शिवानी पायलट बनने का सपना देखती थी। इधर परिवारिक सूत्रों के मुताबिक, वैवाहिक जीवन में विवाद चल रहा था और मामला कानूनी प्रक्रिया में भी था। ससुर ने बहू पर पारिवारिक जमीन को धोखे से बेचने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।.
संवाद सहयोगी, राजपुर । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र स्थित जानकी बाग के एक होटल में मंगलवार को बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तियरा गांव की एक महिला ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। लंका थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के अनुसार, मृतका की पहचान शिवानी चौबे के रूप में हुई है। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि शिवानी अपने पति विनय शंकर चौबे के साथ अक्सर वाराणसी आती थी और उसी होटल में ठहरती थी। सोमवार को पहुंची थी बनारस, मंगलवार को मिला शव मृतका के भाई सौरभ उपाध्याय, जो वाराणसी के पांडेयपुर में रहकर पढ़ाई करता है, ने बताया कि सोमवार को उसकी बहन वाराणसी आई थी। उसी ने होटल संचालक से कहकर कमरा खुलवाया था। जब काफी देर तक फोन का जवाब नहीं मिला, तो उसने होटल प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के दो बच्चे हैं, नौ वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटा। घटना की सूचना पति को दी गई। (शिवानी चौबे। फाइल दो वर्ष से नहीं था संपर्क वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि पिछले दो वर्षों से उनका शिवानी से कोई संपर्क नहीं था। विनय शंकर चौबे की शादी वर्ष 2017 में कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड के मठिया गांव निवासी अशोक उपाध्याय की पुत्री शिवानी से हुई थी। बताया जा रहा है कि शिवानी पायलट बनने का सपना देखती थी। इधर परिवारिक सूत्रों के मुताबिक, वैवाहिक जीवन में विवाद चल रहा था और मामला कानूनी प्रक्रिया में भी था। ससुर ने बहू पर पारिवारिक जमीन को धोखे से बेचने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
Buxar Woman Suicide Shivani Chaubey Lanka Police Varanasi Tiyara Village Buxar Marital Dispute Police Investigation UP Crime News Bihar Woman Death Rajpur Buxar Buxar News Buxar Latest News Buxar News In Hindi Buxar Samachar
