देश में बढ़ते सोशल मीडिया के प्रभाव और मौजूदा हालात को देखते हुए देवबंदी उलेमा और जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इसहाक गोरा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया अब समाज की ताककत बन चुका है, मगर अफसोस कि नौजवान इसे गलत दिशा में इस्तेमाल कर रहे...
सहारनपुर में मौलाना कारी इसहाक बोले-युवा अनजान ग्रुप में जुड़ने से पहले सोचेंसोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर देवबंदी उलेमा और जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इसहाक गोरा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- सोशल मीडिया अब समाज की ताकत बन चुका है, लेकिन अफसोस की बात है कि युवा इसका इस्तेमाल सही दिशा में नहीं कर रहेहाल के दिनों में हुई आतंकी घटनाओं का जिक्र करते हुए मौलाना गोरा ने कहा-दिल्ली ब्लास्ट, पहलगाम और पुलवामा की घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भारत की अमन और सलामती नहीं चाहता। उसकी नजर हमेशा हमारे देश पर टेढ़ी रही है।मौलाना ने कहा-आज के दौर में सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का मंच है। व्हाट्सएप या किसी भी प्लेटफॉर्म पर अनजान ग्रुप में जुड़ने से पहले सोचें। हर ग्रुप का उद्देश्य सही नहीं होता। कई ग्रुप अफवाहें फैलाने और फितना पैदा करने का जरिया बन रहे हैं। इससे देश और समाज को नुकसान होता है।मौलाना इसहाक गोरा ने मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए कहा-पड़ोसी मुल्क की नजर हमेशा भारत की अमन और सलामती पर रहती है। ऐसे में हमें सोशल मीडिया का इस्तेमाल समझदारी और सावधानी से करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा-सोशल मीडिया को समाज सुधार, ज्ञान और अमन के संदेश के लिए इस्तेमाल करें। हमारी बातें और हमारी पोस्ट ही हमारी पहचान हैं। हमें अपने किरदार और तहरीरों से देश की अमन, सलामती और इज्जत की हिफाजत करनी चाहिए। मुल्क हम सबका है और इसकी हिफाजत भी हम सबकी जिम्मेदारी है।मौलाना गोरा ने कहा-सोशल मीडिया एक बड़ी ताकत है, लेकिन अगर यह गलत हाथों में चली जाए तो यही ताकत नुकसान का कारण बन जाती है। हर हिंदुस्तानी को सोशल मीडिया का इस्तेमाल समझदारी, सलीके और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।कमरे में आग से पत्नी जिंदा जली:गोरखपुर में पति-पत्नी सो रहे थे, शॉर्ट सर्किट से हादसा; झुलसे पति की हालत गंभीर गोरखपुर में बुधवार तड़के 4.
30 बजे कमरे में सोते समय आग लगने से पत्नी जिंदा जल गई। झुलसे पति की हालत गंभीर बनी है। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। मृतक महिला की पहचान अतीक खान की पत्नी जोहरा खातून के रूप में हुई है। हादसे में अतीक खान भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनको इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना गोरखनाथ थाना क्षेत्र के मोतीलाल बगिया की है।भोपाल-इंदौर समेत एमपी के 13 जिलों में आज शीतलहर चलेगीहरियाणा में ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ासीकर में 15 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट
