कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बीजेपी और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को 'भारत की क्राइम कैपिटल' बना दिया है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा और प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। गोपाल खेमका हत्याकांड को आधार बनाकर राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को 'भारत की क्राइम कैपिटल' बना दिया है।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा, 'पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बीजेपी और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को 'भारत की क्राइम कैपिटल' बना दिया है। आज बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है। अपराध यहां 'नया नॉर्मल' बन चुका है- और सरकार पूरी तरह नाकाम।'.
उन्होंने आगे लिखा, 'बिहार के भाइयों और बहनों, यह अन्याय अब और नहीं सहा जा सकता। जो सरकार आपके बच्चों की सुरक्षा नहीं कर सकती, वह आपके भविष्य की जिम्मेदारी भी नहीं ले सकती। हर हत्या, हर लूट, हर गोली - एक चीख है बदलाव की। अब वक्त है एक नए बिहार का - जहां डर नहीं, तरक्की हो। इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बिहार को बचाने का है।'शुक्रवार देर रात अपराधियों ने जाने-माने उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या कर दी। वारदात गांधी मैदान थाना क्षेत्र में रामगुलाम चौक के पास हुई। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक विशेष जांच टीम बनाई है। इस घटना से व्यवसायी गुस्से में हैं।.बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने रविवार को दावा किया कि अगले एक-दो दिनों में इस हत्याकांड की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पटना और वैशाली जिलों में रात भर पुलिस की कई टीमें अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी करती रहीं। इस दौरान दर्जन भर से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे फिलहाल पूछताछ जारी है। गोपाल खेमका पर गोली चलाने वाले हमलावर को घटनास्थल के अलावा शहर के अन्य हिस्सों में लगे सीसीटीवी में भी ट्रैक किया गया है। हमलावर की मोटरसाइकिल की पहचान कर ली गई है, लेकिन हेलमेट पहनने के कारण उसके चेहरे की स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है।.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Nitish Kumar Crime In Bihar 100 मिस्टेक्स ऑफ मोदी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मंत्री जीबेश कुमार का लालू यादव पर प्रहार, कहा- ऊब चुकी है बिहार की जनता...Rajsamand News: राजसमंद दौरे पर पहुंचे बिहार के मंत्री जीबेश मिश्रा ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को विकास मोदी-नीतीश की जोड़ी ने दिया.
Read more »
नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी : प्रदीप कुमार सिंहनीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी : प्रदीप कुमार सिंह
Read more »
पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या से हड़कंप, परिवार ने पुलिस पर उठाए सवालपटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या से हड़कंप, परिवार ने पुलिस पर उठाए सवाल
Read more »
Gopal Khemka Murder Mystery: खेमका की सुरक्षा किसने हटवाई? DGP की थ्योरी में दम या बिहार पुलिस ने कर दिया ख...Gopal Khemka Murder Mystery: पटना में व्यापारी गोपाल खेमका की हत्या ने बिहार की कानून-व्यवस्था और राजनीति को हिला दिया है.
Read more »
Bihar: 'भाजपा-नीतीश ने बिहार को भारत की क्राइम कैपिटल बना दिया', गोपाल खेमका की हत्या पर सरकार पर बरसे राहुलपटना में बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के बाद बिहार की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में आरोप
Read more »
'बिहार को बना दिया भारत की क्राइम कैपिटल', खेमका हत्याकांड पर राहुल गांधी ने नीतीश सरकार को घेरापटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर शुक्रवार की रात हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी संज्ञान लिया है. वहीं, अब मामले में राहुल गांधी का भी बयान आया है.
Read more »
