पटना साहिब में कायस्थ वोटर तीन फाड़, भाजपा को भितरघात का भी खतरा, दूसरे नंबर पर यादव-राजपूत मतदाता
Lok Sabha Election 2019: , दूसरे नंबर पर यादव-राजपूत मतदाता जनसत्ता ऑनलाइन May 4, 2019 4:33 PM भाजपा प्रत्याशी रवि शंकर प्रसाद और कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा। Lok Sabha Election 2019: बिहार की राजधानी पटना की पटना साहिब संसदीय सीट पर चुनाव बेहद रोमांचक हो गया है। भाजपा ने केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा है, उनके खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा हैं जो भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं और पंजा निशान पर मैदान में हैं। ये दोनों कायस्थ जाति से ताल्लुक रखते हैं। इस संसदीय सीट पर कायस्थ मतदाताओं की सबसे ज्यादा आबादी है। इस वजह से दो बार से शत्रुघ्न सिन्हा लगातार जीतते रहे हैं लेकिन इस बार दो दमदार कायस्थ उम्मीदवार होने की वजह से कायस्थ वोटों में बिखराव होने के आसार हैं। इन दोनों के अलावा तीसरा गुट भाजपा के राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा का है। माना जा रहा है कि कायस्थ वोटरों का एक वर्ग इनके समर्थन में है। आर के सिन्हा को उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें इस सीट से मैदान में उतारेगी लेकिन रविशंकर प्रसाद बाजी मार ले गए। इससे नाराज उनके समर्थकों ने पिछले महीने रविशंकर प्रसाद का एयरपोर्ट पर विरोध भी किया था। हालांकि, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उन्हें मनाने की कोशिशों में जुटा है। बावजूद उनके धड़े द्वारा भितरघात किए जाने की आशंका बरकरार है। बता दें कि पटना साहिब सीट पर करीब 20 लाख मतदाता हैं। इनमें से चार लाख मतदाता कायस्थ हैं। कायस्थों के बाद सबसे ज्यादा यादव और राजपूत मतदाता हैं। कायस्थों का पारंपरिक झुकाव भाजपा की तरफ रहा है तो यादवों का राजद की तरफ। राजपूत वोटर समय-समय पर पाला बदलते रहे हैं। इस संसदीय सीट के तहत कुल छह विधान सभा सीटें आती हैं लेकिन चार विधान सभा क्षेत्रों पटना पूर्वी, कुम्हरार, बांकीपुर और दीघा में कायस्थों की बड़ी आबादी है। लिहाजा, इनमें से दो पर भाजपा के कायस्थ विधायक चुने गए हैं। दो अन्य विधान सभा क्षेत्र बख्तियारपुर और फतुहा यादव बहुल क्षेत्र हैं। कुल छह में से पांच पर भाजपा का कब्जा है, जबकि फतुहा से राजद के रामानंद यादव विधायक हैं। रविशंकर प्रसाद को जहां कायस्थ, राजपूत और कुर्मी मतदाताओं के अलावा अन्य सवर्ण मतदाताओं और पीएम मोदी के पांच साल के कामकाज का भरोसा है, वहीं शत्रुघ्न सिन्हा को यादव-मुस्लिम, दलित और ओबीसी मतदाताओं पर भरोसा है। सिन्हा के समर्थक दावा करते हैं कि दस वर्षों से सांसद होने की वजह से कायस्थ उन्हें वोट करेंगे। मसलन, आर के सिन्हा के कायस्थ गुट के भितरघात करने या न करने पर चुनावी नतीजे प्रभावित हो सकते हैं। Also Read 2014 के चुनावों में शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस उम्मीदवार और भोजपुरी फिल्म स्टार कुणाल सिंह को 2 लाख 65 हजार मतों से हराया था। साल 2009 में भी शॉटगन ने कांग्रेस के शेखर सुमन को हराकर जीत दर्ज की थी। पटना साहिब संसदीय सीट 2009 के परिसीमन में बनी थी। उससे पहले यह पटना संसदीय क्षेत्र के तहत आता था। जहां से 2004 में राजद के टिकट पर रामकृपाल यादव जीते थे। फिलहाल वो भाजपा से पाटलिपुत्र सीट से सांसद हैं और केंद्रीय मंत्री हैं। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
Lok Sabha Election 2019: , दूसरे नंबर पर यादव-राजपूत मतदाता जनसत्ता ऑनलाइन May 4, 2019 4:33 PM भाजपा प्रत्याशी रवि शंकर प्रसाद और कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा। Lok Sabha Election 2019: बिहार की राजधानी पटना की पटना साहिब संसदीय सीट पर चुनाव बेहद रोमांचक हो गया है। भाजपा ने केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा है, उनके खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा हैं जो भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं और पंजा निशान पर मैदान में हैं। ये दोनों कायस्थ जाति से ताल्लुक रखते हैं। इस संसदीय सीट पर कायस्थ मतदाताओं की सबसे ज्यादा आबादी है। इस वजह से दो बार से शत्रुघ्न सिन्हा लगातार जीतते रहे हैं लेकिन इस बार दो दमदार कायस्थ उम्मीदवार होने की वजह से कायस्थ वोटों में बिखराव होने के आसार हैं। इन दोनों के अलावा तीसरा गुट भाजपा के राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा का है। माना जा रहा है कि कायस्थ वोटरों का एक वर्ग इनके समर्थन में है। आर के सिन्हा को उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें इस सीट से मैदान में उतारेगी लेकिन रविशंकर प्रसाद बाजी मार ले गए। इससे नाराज उनके समर्थकों ने पिछले महीने रविशंकर प्रसाद का एयरपोर्ट पर विरोध भी किया था। हालांकि, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उन्हें मनाने की कोशिशों में जुटा है। बावजूद उनके धड़े द्वारा भितरघात किए जाने की आशंका बरकरार है। बता दें कि पटना साहिब सीट पर करीब 20 लाख मतदाता हैं। इनमें से चार लाख मतदाता कायस्थ हैं। कायस्थों के बाद सबसे ज्यादा यादव और राजपूत मतदाता हैं। कायस्थों का पारंपरिक झुकाव भाजपा की तरफ रहा है तो यादवों का राजद की तरफ। राजपूत वोटर समय-समय पर पाला बदलते रहे हैं। इस संसदीय सीट के तहत कुल छह विधान सभा सीटें आती हैं लेकिन चार विधान सभा क्षेत्रों पटना पूर्वी, कुम्हरार, बांकीपुर और दीघा में कायस्थों की बड़ी आबादी है। लिहाजा, इनमें से दो पर भाजपा के कायस्थ विधायक चुने गए हैं। दो अन्य विधान सभा क्षेत्र बख्तियारपुर और फतुहा यादव बहुल क्षेत्र हैं। कुल छह में से पांच पर भाजपा का कब्जा है, जबकि फतुहा से राजद के रामानंद यादव विधायक हैं। रविशंकर प्रसाद को जहां कायस्थ, राजपूत और कुर्मी मतदाताओं के अलावा अन्य सवर्ण मतदाताओं और पीएम मोदी के पांच साल के कामकाज का भरोसा है, वहीं शत्रुघ्न सिन्हा को यादव-मुस्लिम, दलित और ओबीसी मतदाताओं पर भरोसा है। सिन्हा के समर्थक दावा करते हैं कि दस वर्षों से सांसद होने की वजह से कायस्थ उन्हें वोट करेंगे। मसलन, आर के सिन्हा के कायस्थ गुट के भितरघात करने या न करने पर चुनावी नतीजे प्रभावित हो सकते हैं। Also Read 2014 के चुनावों में शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस उम्मीदवार और भोजपुरी फिल्म स्टार कुणाल सिंह को 2 लाख 65 हजार मतों से हराया था। साल 2009 में भी शॉटगन ने कांग्रेस के शेखर सुमन को हराकर जीत दर्ज की थी। पटना साहिब संसदीय सीट 2009 के परिसीमन में बनी थी। उससे पहले यह पटना संसदीय क्षेत्र के तहत आता था। जहां से 2004 में राजद के टिकट पर रामकृपाल यादव जीते थे। फिलहाल वो भाजपा से पाटलिपुत्र सीट से सांसद हैं और केंद्रीय मंत्री हैं। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में 100 साल से ऊपर के 90 मतदाता करेंगे मतदान-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: राष्ट्रीय राजधानी में 111 साल के बच्चन सिंह और 110 साल की राम प्यारी शंखवार क्रमश: सबसे बुजुर्ग पुरुष और महिला हैं जो दिल्ली में 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे। ये दोनों दिल्ली के मुख्य चुनाव कार्यालय द्वारा पहचान किए गए 100 साल या उससे अधिक आयु के 90 मतदाताओं में शामिल हैं जो अगले महीने मतदान करेंगे।
Read more »
यूपी में 13 सीटों के लिए आज पड़ेंगे वोट, डिंपल, सलमान, साक्षी और श्रीप्रकाश की किस्मत का होगा फैसलायूपी में चौथे चरण में 13 सीटों के लिए आज वोट डाले जाएंगे। 19 जिलों के 2.38 करोड़ मतदाता 152 उम्मीदवारों की परीक्षा लेंगे। BJP4India INCIndia samajwadiparty dimpleyadav Election2019 Loksabha2019 VoteKaro
Read more »
कन्हैया का गिरिराज पर तंज, 'बेगूसराय को बदनाम करने वाले को खानी पड़ेगी मुंह की'– News18 हिंदीमालूम हो कि आज लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत बिहार की पांच लोकसभा सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में वोट डाले जा रहे हैं. इन संसदीय क्षत्रों के 46,70,848 पुरूष मतदाता, 41,03,920 महिला मतदाता और 228 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: यहां पढ़िए, चौथे चरण का पूरा हिसाब-किताब!– News18 हिंदीstory of fourth phase lok sabha election 2019: कन्हैया कुमार, डिंपल यादव, महबूबा मुफ्ती, उपेंद्र कुशवाहा, नित्यानंद राय, दीया कुमारी, गजेंद्र सिंह शेखावत, वैभव गहलौत, गिरिराज सिंह और नकुलनाथ की सियासी किस्मत आज ईवीएम में हो रही है कैद.
Read more »
जेब ठन-ठन गोपाल, ख्वाब संसद पहुंचने के; हे मतदाता इनकी अर्जी तू ही संभालजेब ठन-ठन गोपाल, ख्वाब संसद पहुंचने के; हे मतदाता इनकी अर्जी तू ही संभाल MeraPowerVote ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019 IndiaElections2019 LokSabhaElections2019 IndiaDecides2019
Read more »
नेटवर्क 18 की 'बटन दबाओ देश बनाओ' मुहिम से प्रेरित हुए मतदाता– News18 हिंदीयह नेटवर्क 18 की एक पहल है. हर मतदाता से यह अपील करता है कि आने वाले वोटिंग डे को वोट डालने जरूर जाएं. अपने वोटिंग के अनुभव को सोशल मीडिया में ButtonDabaoDeshBanao के साथ शेयर भी करें.
Read more »
प्रियंका के सहारे सकारात्मक राजनीति की छाप छोडऩे में जुट गई है कांग्रेसमुद्दों से हटकर भाजपा ने मतदाता के राष्ट्रवाद, आतंकवाद पर परसेप्शन(धारणा) को हथियार बनाया है। priyankagandhi BJP4India INCIndia Election2019 Loksabha2019 LokSabhaElections2019
Read more »
मतदाता सूची में नाम न होने से कई नहीं डाल पाए वोट, एक से कहा- अगली बार आनाLok Sabha Elections 2019: सुरक्षा गार्ड लालचंद यादव और टेलर समरजीत सिंह भी ऐसे लोगों में शामिल हैं जो वोट नहीं डाल सके। दोनों वोटर आईडी लेकर मतदान केंद्र पर पहुंचे मगर लिस्ट में नाम नहीं था। चुनाव अधिकारी ने भी कहा कि वो इस मामले में उनकी कोई मदद नहीं कर सकते।
Read more »
चुनाव आजतक: जयपुर के लोगों के 'मन की बात' Chunav AajTak: What is in the heart of Jaipur? - Lok Sabha Election 2019 AajTakजयपुर को गुलाबी शहर कहा जाता है तो सवाल है कि 23 मई को ये शहर किसके चेहरे पर गुलाबी चमक लेकर आएगा. वैसे इस सीट को ब्राह्मण सीट और बीजेपी का गढ़ कहा जाता है. जयपुर में लोकसभा सीट पर 20 लाख 88058 मतदाता हैं जिनमें 987797 महिला और 1099214 पुरुष मतदाता है. जयपुर में कुल 21 लाख वोटरों में से चार लाख ब्राह्मण, चार लाख मुस्लिम, साढ़े तीन लाख वैश्य, चार लाख एससी-एसटी, एक लाख 20 बजार माली, डेढ़ लाख सिंधी, पंजाबी और डेढ़ लाख राजपूत हैं. वैसे तो इसकी चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है और दो पर बीजेपी का लेकिन लोकसभा का गणित विधानसभा के हिसाब से काफी अलग भी हो जाता है. चुनाव आजतक में आज हम जानेंगे कि ये जयपुर किस प्रत्याशी को रंगेगा गुलाबी. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
गोल्डन ट्रिपल डेटा, जिसके ज़रिए नेता बनते हैं 'पावरफुल' और मतदाता 'कमज़ोर'!– News18 हिंदीGeneral Elections 2019: EVM के इस्तेमाल और चुनाव आयोग की तरफ से जारी फॉर्म 20 से बड़ी आसानी से वोटिंग पैटर्न का पता लगाया जा सकता है. इसी डेटा को गोल्डन ट्रिपल कहते हैं.
Read more »
