पटना गर्ल्स हॉस्टल छात्रा मौत मामला: पप्पू यादव ने जहानाबाद में पीड़ित परिवार से मुलाकात की, CBI जांच की मांग

Bihar Hindi News News

पटना गर्ल्स हॉस्टल छात्रा मौत मामला: पप्पू यादव ने जहानाबाद में पीड़ित परिवार से मुलाकात की, CBI जांच की मांग
Bihar News TodayJehanabad Hindi NewsBihar Politics
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 119 sec. here
  • 22 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 117%
  • Publisher: 51%

पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में रह रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मत्तामपुरम से जहानाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर

पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में रह रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मत्तामपुरम से जहानाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कई सनसनीखेज आरोप लगाए। नेताओं और मंत्रियों तक लड़कियों को पहुंचाने का आरोप सांसद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि पटना के गर्ल्स हॉस्टलों में रहने वाली लड़कियों को नेताओं और मंत्रियों के चेंबर तक पहुंचाया जाता था। उन्होंने कहा कि मुंबई से लड़कियों को बुलाकर पटना लाया जाता था और यह पूरा खेल शासन-प्रशासन की देखरेख में हो रहा था। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पटना में हॉस्टल और अस्पतालों में रहने वाली छात्राएं सुरक्षित हैं। बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर सवाल पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और यह सवाल केवल जहानाबाद की एक छात्रा का नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि डर और सामाजिक दबाव के कारण कई छात्राएं अपने शोषण की बात परिवार को नहीं बता पातीं। उन्होंने कहा कि लगातार बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कोई प्रभावी आवाज उठाने वाला नहीं है। हॉस्टल संचालक के परिजन पर शोषण का आरोप सांसद ने आरोप लगाया कि हॉस्टल के मालिक के भतीजे श्रवण अग्रवाल ने अपने दोस्तों के साथ छात्रा का लगातार शोषण किया। उन्होंने दावा किया कि छात्रा किसी से बात तक नहीं करती थी और इसी परिस्थिति के बाद यह घटना सामने आई। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि होने की बात कही जा रही है। पढ़ें- Bihar: फारबिसगंज में पप्पू यादव ने जातीय बयान विवाद पर दी सफाई, भाजपा नेता गिरिराज सिंह पर फिर साधा निशाना पुलिस जांच पर भी उठाए सवाल पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि केस के दारोगा ने परिजनों को फोन कर केस से हटने का दबाव बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े प्रभावशाली लोगों के कारण छात्रावासों में रह रही बेटियों के साथ शोषण हो रहा है और सरकार की ओर से हॉस्टलों की कोई प्रभावी मॉनिटरिंग नहीं है। सीबीआई जांच और संसद में मुद्दा उठाने का ऐलान उन्होंने इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। साथ ही कहा कि वह इस प्रकरण को लेकर हाई कोर्ट जाएंगे और 28 जनवरी को संसद सत्र शुरू होने पर इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएंगे, ताकि छात्रा को न्याय मिल सके। क्या है पूरा मामला? जहानाबाद की रहने वाली छात्रा पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। चार दिन पहले उसकी मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। परिजनों ने हॉस्टल संचालक सहित अन्य लोगों पर दुष्कर्म और शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला अब राजनीतिक रूप ले चुका है और विपक्ष सरकार पर तीखे हमले कर रहा है।.

पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में रह रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मत्तामपुरम से जहानाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कई सनसनीखेज आरोप लगाए। नेताओं और मंत्रियों तक लड़कियों को पहुंचाने का आरोप सांसद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि पटना के गर्ल्स हॉस्टलों में रहने वाली लड़कियों को नेताओं और मंत्रियों के चेंबर तक पहुंचाया जाता था। उन्होंने कहा कि मुंबई से लड़कियों को बुलाकर पटना लाया जाता था और यह पूरा खेल शासन-प्रशासन की देखरेख में हो रहा था। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पटना में हॉस्टल और अस्पतालों में रहने वाली छात्राएं सुरक्षित हैं। बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर सवाल पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और यह सवाल केवल जहानाबाद की एक छात्रा का नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि डर और सामाजिक दबाव के कारण कई छात्राएं अपने शोषण की बात परिवार को नहीं बता पातीं। उन्होंने कहा कि लगातार बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कोई प्रभावी आवाज उठाने वाला नहीं है। हॉस्टल संचालक के परिजन पर शोषण का आरोप सांसद ने आरोप लगाया कि हॉस्टल के मालिक के भतीजे श्रवण अग्रवाल ने अपने दोस्तों के साथ छात्रा का लगातार शोषण किया। उन्होंने दावा किया कि छात्रा किसी से बात तक नहीं करती थी और इसी परिस्थिति के बाद यह घटना सामने आई। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि होने की बात कही जा रही है। पढ़ें- Bihar: फारबिसगंज में पप्पू यादव ने जातीय बयान विवाद पर दी सफाई, भाजपा नेता गिरिराज सिंह पर फिर साधा निशाना पुलिस जांच पर भी उठाए सवाल पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि केस के दारोगा ने परिजनों को फोन कर केस से हटने का दबाव बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े प्रभावशाली लोगों के कारण छात्रावासों में रह रही बेटियों के साथ शोषण हो रहा है और सरकार की ओर से हॉस्टलों की कोई प्रभावी मॉनिटरिंग नहीं है। सीबीआई जांच और संसद में मुद्दा उठाने का ऐलान उन्होंने इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। साथ ही कहा कि वह इस प्रकरण को लेकर हाई कोर्ट जाएंगे और 28 जनवरी को संसद सत्र शुरू होने पर इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएंगे, ताकि छात्रा को न्याय मिल सके। क्या है पूरा मामला? जहानाबाद की रहने वाली छात्रा पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। चार दिन पहले उसकी मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। परिजनों ने हॉस्टल संचालक सहित अन्य लोगों पर दुष्कर्म और शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला अब राजनीतिक रूप ले चुका है और विपक्ष सरकार पर तीखे हमले कर रहा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Bihar News Today Jehanabad Hindi News Bihar Politics Patna Girls Hostel Student Death Case Pappu Yadav Jehanabad Cbi Inquiry Into Girls Hostel Student Death Gaya News In Hindi Latest Gaya News In Hindi Gaya Hindi Samachar बिहार हिंदी न्यूज बिहार न्यूज टुडे जहानाबाद हिंदी न्यूज बिहार पॉलिटिक्स पटना गर्ल्स हॉस्टल छात्रा मौत मामला पप्पू यादव जहानाबाद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की गर्ल्स हॉस्टल छात्रा मौत Cbi जांच

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

DIG Harcharan Singh Bhullar: CBI का का बड़ा खुलासा, पंजाब में DIG का बड़ा खेल उजागर!DIG Harcharan Singh Bhullar: CBI का का बड़ा खुलासा, पंजाब में DIG का बड़ा खेल उजागर!DIG Harcharan Singh Bhullar: CBI का का बड़ा खुलासा, पंजाब में DIG का बड़ा खेल उजागर! | CBI
Read more »

CBI समन और सियासी दबाव के बीच विजय का बड़ा ऐलान- कुछ भी हो जाए, BJP से समझौता नहींCBI समन और सियासी दबाव के बीच विजय का बड़ा ऐलान- कुछ भी हो जाए, BJP से समझौता नहींActor Vijay rejects bjp tie up: विजय ने साफ किया है कि उनकी पार्टी TVK का बीजेपी या AIADMK से कोई गठबंधन नहीं होगा, भले ही सीबीआई जांच और राजनीतिक दबाव बढ़ रहे हो. फिल्म जन नायकन के सर्टिफिकेशन विवाद और कांग्रेस के समर्थन के बीच भी TVK ने कहा है कि गठबंधन पर आखिरी फैसला विजय ही लेंगे.
Read more »

Tamil News LIVE விஜய்க்கு மீண்டும் CBI சம்மன்! இன்று தொடங்கும் 2வது ஒருநாள் போட்டி!Tamil News LIVE விஜய்க்கு மீண்டும் CBI சம்மன்! இன்று தொடங்கும் 2வது ஒருநாள் போட்டி!Tamil News LIVE விஜய்க்கு மீண்டும் CBI சம்மன்! இன்று தொடங்கும் 2வது ஒருநாள் போட்டி!
Read more »

बिहार के गांव में मिनी पाकिस्तान! कैसे एक मशीन से लूटे जा रहे थे आप जैसे मासूमों के पैसे? जानिए क्या है VoIP Exchangeबिहार के गांव में मिनी पाकिस्तान! कैसे एक मशीन से लूटे जा रहे थे आप जैसे मासूमों के पैसे? जानिए क्या है VoIP Exchangeजांच एजेंसियों के रडार पर एक नया शब्द बार-बार सामने आ रहा है- VoIP एक्सचेंज. बिहार के नारायणपुर गांव से सामने आए ताजा मामले में CBI ने एक अवैध फोन एक्सचेंज की जांच अपने हाथ में ली है, जो इंटरनेट कॉल्स को लोकल मोबाइल कॉल में बदलकर बड़े स्तर पर साइबर अपराध में इस्तेमाल किया जा रहा था.
Read more »

ED vs IPAC in Supreme Court: মমতা যা করেছেন এটা শুধু চুরি নয়, ডাকাতি! সিবিআই তদন্ত চাই...সুপ্রিম কের্টে ইডি...ED vs IPAC in Supreme Court: মমতা যা করেছেন এটা শুধু চুরি নয়, ডাকাতি! সিবিআই তদন্ত চাই...সুপ্রিম কের্টে ইডি...ED needs CBI investigation on IPAC raids issue as there is massive massacre in raids
Read more »

ED vs Mamata Banerjee: ईडी को राहत, उसके अधिकारियों के खिलाफ दर्ज FIR स्थगित, ममता बनर्जी को नोटिसED vs Mamata Banerjee: ईडी को राहत, उसके अधिकारियों के खिलाफ दर्ज FIR स्थगित, ममता बनर्जी को नोटिस- ed vs mamata banerjee supreme court cbi inquiry ipac raid case in kolkata
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:07:42