Bihar Police News: पटना के एक कॉलेज की छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। कुछ छात्राओं ने ब्लैकमेलरों को पैसे भी दिए है। मामला सामने आने के बाद पटना साइबर थाने की पुलिस जांच में जुट गई...
पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामाने आया है। बदमाशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके लड़कियों को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बदमाश सोशल मीडिया से लड़कियों की तस्वीरें निकालकर, AI की मदद से आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना रहे। फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पटना के एक नामी कॉलेज की कई छात्राएं इस ब्लैकमेलिंग का शिकार भी हो गईं हैं। कुछ छात्राओं ने बदनामी के डर से बदमाशों को 10 से 15 हजार रुपये तक दे दिए हैं।साइबर थाने पहुंचीं कई पीड़ित लड़कियांइस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित कॉलेज की लगभग आठ छात्राओं ने पटना के साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। छात्राओं ने बताया कि बदमाश सोशल मीडिया से उनकी तस्वीरें लेकर एआई की मदद से आपत्तिजनक बना देते हैं और फिर ब्लैकमेल करते हैं। कुछ छात्राओं ने बदनामी के डर से बदमाशों को पैसे भी दे दिए। उनका कहना है कि जिन छात्राओं ने पैसे नहीं दिए, उनकी फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गईं। छात्राओं ने साइबर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।ऐसे हुआ मामले का खुलासाशिकायत में बताया गया है कि एक छात्रा को पता चला कि उसकी आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। उसने उस व्यक्ति से चैट करके ऐसा ना करने को कहा, इसके बदले में उससे पैसे मांगे जाने लगे। बदनामी के डर से उसने 10 हजार रुपये दे दिए। जब और पैसे मांगे गए तो उसने देने से मना कर दिया। शुरुआत में तो पीड़ित छात्राएं बदनामी के डर से चुप रहीं, लेकिन बाद में कॉलेज में एक छात्रा ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अपने दोस्तों को बताया। यह सुनकर बाकी छात्राओं ने भी अपने साथ हुई घटनाओं का जिक्र किया और फिर उन्होंने पुलिस में शिकायत करने का फैसला किया।एक्शन में पटना पुलिसवहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि अब तक जितने भी मामले सामने आए हैं उनमें से ज्यादातर में आरोपी कोई जान पहचान वाला ही निकला है। कई मामलों में तो गिरफ्तारियां भी हुई हैं। एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे फेसबुक, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को अच्छे से मैनेज करें। आजकल ऐसी सेटिंग्स मौजूद हैं जिनकी मदद से आप अपनी तस्वीरों को डाउनलोड होने से बचा सकते हैं।साइबर क्राइम से बचने के लिए सोशल मीडिया पर करें ये सेटिंगसोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करने से बचें।सोशल मीडिया अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग्स को अच्छे से मैनेज करें।किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर या व्हाट्सएप नंबर न दें।अगर कोई आपको ब्लैकमेल करता है तो उसे पैसे बिल्कुल न दें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।.
पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामाने आया है। बदमाशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके लड़कियों को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बदमाश सोशल मीडिया से लड़कियों की तस्वीरें निकालकर, AI की मदद से आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना रहे। फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पटना के एक नामी कॉलेज की कई छात्राएं इस ब्लैकमेलिंग का शिकार भी हो गईं हैं। कुछ छात्राओं ने बदनामी के डर से बदमाशों को 10 से 15 हजार रुपये तक दे दिए हैं।साइबर थाने पहुंचीं कई पीड़ित लड़कियांइस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित कॉलेज की लगभग आठ छात्राओं ने पटना के साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। छात्राओं ने बताया कि बदमाश सोशल मीडिया से उनकी तस्वीरें लेकर एआई की मदद से आपत्तिजनक बना देते हैं और फिर ब्लैकमेल करते हैं। कुछ छात्राओं ने बदनामी के डर से बदमाशों को पैसे भी दे दिए। उनका कहना है कि जिन छात्राओं ने पैसे नहीं दिए, उनकी फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गईं। छात्राओं ने साइबर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।ऐसे हुआ मामले का खुलासाशिकायत में बताया गया है कि एक छात्रा को पता चला कि उसकी आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। उसने उस व्यक्ति से चैट करके ऐसा ना करने को कहा, इसके बदले में उससे पैसे मांगे जाने लगे। बदनामी के डर से उसने 10 हजार रुपये दे दिए। जब और पैसे मांगे गए तो उसने देने से मना कर दिया। शुरुआत में तो पीड़ित छात्राएं बदनामी के डर से चुप रहीं, लेकिन बाद में कॉलेज में एक छात्रा ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अपने दोस्तों को बताया। यह सुनकर बाकी छात्राओं ने भी अपने साथ हुई घटनाओं का जिक्र किया और फिर उन्होंने पुलिस में शिकायत करने का फैसला किया।एक्शन में पटना पुलिसवहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि अब तक जितने भी मामले सामने आए हैं उनमें से ज्यादातर में आरोपी कोई जान पहचान वाला ही निकला है। कई मामलों में तो गिरफ्तारियां भी हुई हैं। एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे फेसबुक, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को अच्छे से मैनेज करें। आजकल ऐसी सेटिंग्स मौजूद हैं जिनकी मदद से आप अपनी तस्वीरों को डाउनलोड होने से बचा सकते हैं।साइबर क्राइम से बचने के लिए सोशल मीडिया पर करें ये सेटिंगसोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करने से बचें।सोशल मीडिया अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग्स को अच्छे से मैनेज करें।किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर या व्हाट्सएप नंबर न दें।अगर कोई आपको ब्लैकमेल करता है तो उसे पैसे बिल्कुल न दें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Girls Shocked Ai Photos Video Social Media News Girl Ai Video Photos Artificial Intelligence Image Ai Photo Makers Girls Blackmailing News Bihar Cyber Crime Bihar पटना कॉलेज गर्ल एआई फोटो पटना की लड़कियों का Ai वीडियो
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Politics: घूसखोरों की सूचना दो और पाओ 25 हजार, देना होगा सबूत, पप्पू यादव ने किया ऐलानBihar Politics: बिहार में बढ़ते अपराध के बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सरकार अब पदाधिकारी चला रहे हैं और माफिया चला रहे हैं.
Read more »
लग्जरी कार में सैर करता दिखा शेर, अचानक हुआ बिल्ली से सामना, लोग बोले- मौसी भांजा आमने सामनेदिलचस्प बात ये है कि इस वीडियो में एक तरफ शेर है तो दूसरी तरफ बिल्ली है, जिसे देखकर यूजर्स दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं.
Read more »
ऐश्वर्या राय, काजोल, माधुरी दीक्षित और रवीना टंडन का नहीं देखा होगा ये वीडियो, जब करीना कपूर के गाने पर 90s की हसीनाओं ने किया डांसइंटरनेट पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के कई वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर आपका और हमारा दिन बन जाता है.
Read more »
कोलकाता रेप मामले पर क्या चाहते हैं डॉक्टरकोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में नौ अगस्त को एक पीजी ट्रेनी महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में देश भर के डॉक्टर हड़ताल और प्रदर्शन कर रहे हैं.
Read more »
स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल, कॉलेज और दफ्तर में इन कविताओं और स्पीच से जगाइए देशभक्ति का जुनूनअगर आप स्वतंत्रता दिवस पर अपने स्कूल, कॉलेज या दफ्तर में स्पीच या कविता सुनाना चाह रहे हैं तो इन कविताओं और स्पीच के जरिए लोगों की वाहवाही लूट सकते हैं.
Read more »
Kolkata Doctor Case: जूनियर डॉक्टर दुष्कर्म हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ? जानें कहां तक पहुंची जांचकोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला अब राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। पूरे देश में डॉक्टर हड़ताल पर हैं।
Read more »
