पंजाबः जलालाबाद के मोटरसाइकिल विस्फोट मामले में NIA का एक्शन, आरोपियों की अचल संपत्ति जब्त

Punjab News

पंजाबः जलालाबाद के मोटरसाइकिल विस्फोट मामले में NIA का एक्शन, आरोपियों की अचल संपत्ति जब्त
JalalabadBajaj Platina MotorcycleBlast
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 61 sec. here
  • 21 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 91%
  • Publisher: 63%

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत पंजाब के सदर फाजिल्का पुलिस स्टेशन के अंतर्गत महातम नगर गांव के निवासी सूरत सिंह उर्फ ​​'सुरती' की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने साल 2021 के दौरान पंजाब में हुए विस्फोट में शामिल एक आरोपी की संपत्ति जब्त कर ली है. आरोपी का संबंध पाकिस्तान में मौजूद खालिस्तानी आतंकवादियों से था. शुक्रवार को NIA ने एक आधिकारिक बयान जारी करके इस बात की जानकारी दी.

यह मामला 15 सितंबर 2021 का है. जब जलालाबाद में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के पास बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल में विस्फोट हुआ था. उस धमाके में बाइक सवार हमलावर मारा गया था.बयान के मुताबिक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत पंजाब के सदर फाजिल्का पुलिस स्टेशन के अंतर्गत महातम नगर गांव के निवासी सूरत सिंह उर्फ ​​'सुरती' की संपत्ति को "फ्रीज" कर दिया है.बयान के अनुसार, सूरत सिंह के पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी आतंकवादियों हबीब खान उर्फ 'डॉक्टर', जो हथियार और ड्रग्स तस्कर है और लखवीर सिंह उर्फ 'रोडे' के साथ संबंध थे. संघीय जांच एजेंसी ने बयान में कहा कि खान, लखवीर सिंह, एक नामित आतंकवादी, और सूरत सिंह उन नौ लोगों में शामिल हैं, जिनके खिलाफ एनआईए ने मामले में अब तक आरोप पत्र दायर किया है.Advertisementपीटीआई के मुताबिक, बयान में कहा गया कि सूरत सिंह की उक्त संपत्ति में खेवट संख्या 84/78, 93/87 और 95/89 शामिल है, जिसका कुल क्षेत्रफल 13 कनाल, 17 मरला और पांच सरसई है.आपको बता दें कि विस्फोट के एक दिन बाद 16 सितंबर 2021 को पंजाब के फाजिल्का के सिटी जलालाबाद पुलिस स्टेशन में विस्फोटक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. बाद में 1 अक्टूबर 2021 को इस मामले की जांच एनआईए ने अपने हाथ में ले ली थी. Live TV

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Jalalabad Bajaj Platina Motorcycle Blast Attacker Death Accused Property Seized NIA Crimeपंजाब जलालाबाद बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल ब्लास्ट हमलावर मौत आरोपी संपत्ति जब्त एनआईए जुर्म

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मणिपुर हिंसा: ‘सेना की आवाजाही को रोकने के लिए उड़ाया गया पुल’, कार विस्फोट मामले एनआईए ने दायर की चार्जशीटमणिपुर हिंसा: ‘सेना की आवाजाही को रोकने के लिए उड़ाया गया पुल’, कार विस्फोट मामले एनआईए ने दायर की चार्जशीटManipur violence NIA files charge sheet in car bomb blast मणिपुर हिंसा: ‘सेना की आवाजाही को रोकने के लिए उड़ाया गया पुल’, कार विस्फोट मामले एनआईए ने दायर की चार्जशीट
Read more »

Dimple Yadav Net Worth: डिंपल यादव के पास है सवा लाख का कंप्यूटर, 60 लाख के गहने और 5 लाख कैश, जानें कितने करोड़ की धन-दौलतDimple Yadav Net Worth: डिंपल यादव ने चुनावी हलफनामे में अपनी चल-अचल संपत्ति का खुलासा किया है। जानें उनकी धन-दौलत के बारे में...
Read more »

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का एक्शन, जब्त की 98 करोड़ की संपत्तिशिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का एक्शन, जब्त की 98 करोड़ की संपत्तिईडा की जांच में खुलासा हुआ कि राज कुंद्रा को इस घोटाले के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन मिले थे. ये बिटकॉइन यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग में निवेश के लिए मिले थे. लेकिन ऐसा कभी हो नहीं पाया और ये बिटकॉइन आज भी कुंद्रा के पास हैं. जिनकी मौजूदा वैल्यू इस समय 150 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
Read more »

Jharkhand: जमीन घोटाले में ED का बड़ा खुलासा, आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति की अटैचJharkhand: जमीन घोटाले में ED का बड़ा खुलासा, आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति की अटैचED Action In Jharkhand: रांची में ईडी ने जमीन घोटाले के आरोपियों के ठिकानों से 1.25 करोड़ रुपए नकद जब्त किए हैं. इसके अलावा आरोपियों के बैंक खातों में जमा 3.56 करोड़ की रकम को फ्रीज कर दिया गया है. यह जानकारी एजेंसी की ओर से आधिकारिक तौर पर दी गई है.
Read more »

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला खत्म, पुलिस की अंतिम रिपोर्ट अदालत में मंजूर, 2012 में लगा थ...नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला खत्म, पुलिस की अंतिम रिपोर्ट अदालत में मंजूर, 2012 में लगा थ...मुजफ्फरनगर की ‘विशेष पॉक्सो अदालत’ ने छेड़छाड़ के मामले में बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत सभी पांच आरोपियों को ‘क्लीन चिट’ देने वाली पुलिस की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ गुरुवार को मंजूर कर ली.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:54:40