.yadavakhilesh बोले- इस सरकार ने हमें सिखाया 'डीएम-एसपी लगाइए, जो मर्जी कराइए' PanchayatAajTakUP UttarPradesh politics
अखिलेश बोले- इस सरकार ने हमें सिखाया 'डीएम-एसपी लगाइए, जो मर्जी कराइए'यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पंचायत आज तक के मंच से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्ववाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला.
अखिलेश ने साथ ही अपनी उपलब्धियां भी गिनाईं. अखिलेश यादव ने सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और रोजगार के मसले पर भी सरकार को घेरा. अखिलेश यादव ने दूध को लेकर भी यूपी सरकार को घेरा. अखिलेश यादव ने कहा कि अमूल डेयरी का प्लांट यूपी में है. फिर भी दूध गुजरात से आ रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि यूपी में दूध की खरीद क्यों नहीं होती. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने डेयरी बढ़ाने की बात कही. समाजवादी पार्टी की सरकार में यूपी में डेयरी प्लांट लगे. यूपी में अमूल के दो-दो डेयरी प्लांट लगे लेकिन आज दूध कहां से आ रहा है, गुजरात से.पंचायत आजतक 2021: 10 टॉप माफियाओं की लिस्ट बनाए योगी सरकार और लोगों के सामने जारी करेः अखिलेश यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार को घेरते हुए कहा कि आप हमारे किसानों का दूध नहीं खरीद सकते? उन्होंने कहा कि हम अपने काम गिना देंगे. बीजेपी बताए कि उसने किए क्या हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि 4 लाख 60 हजार करोड़ के एमओयू साइन हुए लेकिन जमीन पर क्या उतरा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में हमारी पॉलिसी के कारण यूपी में मोबाइल फैक्ट्रियों ने जमीन ली. अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर सियासी दलों की एकजुटता को लेकर चल रही चर्चा पर कहा कि फ्लोर और जमीन की पॉलिटिक्स अलग होती है. उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की भी चर्चा की और कहा कि हम भी आपके जैसे हैं. आपने ही सिखाया हमें कि डीएम-एसपी लगाइए, जो मन वो करवाइए. अखिलेश यादव ने बीजेपी को होशियार पार्टी बताते हुए कहा कि ये लोग बहुत साजिश करते हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी में 70 हजार जमीनी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी कांग्रेस, 675 ट्रेनिंग कैम्पों की रूपरेखा तैयारउत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रणनीति बनाना शुरू कर दी है. इसके तहत कांग्रेस यूपी में 70 हजार जमीनी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की योजना में है.
Read more »
जम्मू कश्मीर में दो साल में 2300 लोगों पर लगाया UAPA, आधे अभी भी जेल मेंआधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पीएसए और यूएपीए के अलावा सीआरपीसी की धारा 107 के तहत 2019 में 5500 लोगों को प्रिवेंटिव कस्टडी में रखा गया। हालांकि, गृह विभाग का साफ कहना है कि इन सभी को छोड़ा जा चुका है।
Read more »
पाकिस्तान में भीड़ ने तोड़ा गणेश मंदिर, हिंदुओं में उबाल, सुप्रीम कोर्ट से दखल की अपीलरहीम यार खान के जिला पुलिस अधिकारी के मुताबिक कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने हालात काबू में कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘रेंजर्स को बुलाया गया और हिंदू मंदिर के इर्द-गिर्द तैनात किया गया।’’
Read more »
पुरी में 16 अगस्त से अपने भक्तों से मिलेंगे जगन्नाथ स्वामीजगन्नाथ मंदिर खुलने के शुरुआत के सात दिन यानी 22 अगस्त तक तो सिर्फ पुरी के निवासी ही महाप्रभु के दर्शन कर पाएंगे. 23 अगस्त से कोविड प्रोटोकॉल के तहत जगत भर से लोग अपने महाप्रभु के दर्शन कर सकेंगे.
Read more »
पंचायत आज तक 2021: दिनेश शर्मा बोले- यूपी का कोरोना प्रबंधन दुनिया भर में आदर्श मॉडलPanchayat Aaj Tak Uttar Pradesh 2021: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज लखनऊ में आज तक की 'चुनावी महाबैठक' हो रही है. पंचायत आजतक के 'फिर खिलेगा कमल!' सेशन में प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा शामिल हुए.
Read more »
यूपी : बागपत में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर की धमकी से परेशान परिवार ने गांव से किया पलायनबागपत में रणबीर हत्याकांड में जिला कारागार में बंद एक हिस्ट्रीशीटर ने परिवार को हत्याकांड में समझौता करने का दवाब बनाया और जान से मारने की धमकी दी। इसी दहशत में रणबीर के परिवार जिवाना गांव से पलायन कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।
Read more »
