न बीपी, ना शुगर...! MP का स्वास्थ्य विभाग महिलाओं और पुरुषों की नाप रहा कमर, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Health News News

न बीपी, ना शुगर...! MP का स्वास्थ्य विभाग महिलाओं और पुरुषों की नाप रहा कमर, वजह जान हो जाएंगे हैरान
खरगोन स्वास्थ्य मिशननॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीजस्वास्थ्य यकृत अभियान
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 141 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 51%

Ajab-Gajab News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 'स्वास्थ्य यकृत मिशन' के तहत 30 से 65 वर्ष की उम्र के लोगों की कमर, वजन और ऊंचाई की माप ली जा रही है.

खरगोन.आमतौर पर आपने देखा होगा लोग कपड़े सिलाने के लिए दुकान पर जाते हैं, तो दर्जी उनका नाप लेता है, लेकिन अगर हम कहें कि इन दिनों खरगोन में स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर लोगों की कमर का माप ले रहा है, तो आप भी कहेंगे कि भाई यह क्या माजरा है? लेकिन यह बात बिल्कुल सच है.

खरगोन सहित पूरे मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग अस्पताल से लेकर घरों तक जाकर महिला और पुरुषों का वजन, कमर और हाइट का माप लिया जा रहा है. दरअसल, विभाग ने स्वास्थ्य यकृत मिशन शुरू किया है. इस मिशन के अंतर्गत स्क्रीनिंग करके ऐसे लोगों को चिन्हित करना है, जो मोटापे की वजह से नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज का शिकार हैं. स्क्रीनिंग का काम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चलाया जा रहा है. इसी के साथ आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता भी लोगों के घर-घर जाकर भी स्क्रीनिंग करके जानकारी जुटा रही है. यह पूरा डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा. 30 से 65 वर्ष के लोगो की स्क्रीनिंग खरगोन के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सिसोदिया ने local18 से बातचीत में बताया कि, पूरे प्रदेश में यह अभियान चल रहा है, जिसके अंतर्गत 30 से 65 वर्ष की आयु के महिला और पुरुषों की 100% स्क्रीनिंग की जा रही है. जिसमें उनका वजन नोट किया जा रहा है. हाइट और कमर का माप भी लिया जा रहा है. तीनों का स्कोर निकाला जाता है. मोटापे से होती है ये गंभीर बीमारी अगर व्यक्ति मोटापे का शिकार है और उसमें नॉन अल्कोहलिक फेटी लिवर डिजीज के लक्षण दिखाई देते है तो उसे चिन्हित किया जा रहा है. फिर इनकी जिला स्तर स्क्रीन कराई जा रही है और हाई रिस्क होने पर उनकी काउंसलिंग की जाएगी. जीवन शैली से लेकर खानपान में बदलाव की सलाह दी जाएगी ताकि इस बीमारी को दूर किया जा सके. अन्यथा यह व्यक्ति के लिवर को डैमेज कर सकता है. कई तरह की बीमारियां उत्पन्न हो सकती है. ये लोग हाई रिस्क केटेगरी में शामिल सीएमएचओ डॉ. सिसोदिया बताते है कि, जिले में प्रत्येक ब्लॉक में लगभग ढाई से तीन हजार लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है. जिले से लेकर गांवों तक सरकारी अस्पतालों में स्क्रीनिंग का काम तेजी से चल रहा है. इसके अलावा एएनएम और आशा कार्यकर्ता की टिम भी घर घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है. इसमें पुरुषों की कमर 90 सेंटीमीटर एवं महिलाओं की कमर 80 सेंटीमीटर को हाई रिस्क में रखा है. इसलिए शुरू करना पड़ा मिशन यकृत गौरतलब है कि, मोटापे की वजह से लोगों में नॉन अल्कोहलिक फेटी लिवर डिजीज की समस्या बढ़तीजा रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक माना जा रहा है कि, देश में हर तीसरा व्यक्ति इस बीमारी की चपेट में है. इस डाटा ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा रखी. इसीलिए आप पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य यकृत मिशन शुरू किया है. ताकि ऐसे लोगों की स्क्रीनिंग करके उन्हें चिन्हित किया जा सके. स्वास्थ्य रहने के विभाग की सलाह आपको बता दे कि, स्क्रीनिंग के साथ स्वस्थ रहने के लिए लोगों को सलाह भी दी जा रही है. कहा जा रहा है कि रोजाना 500 ग्राम सब्जियां खानी चाहिए. हर दिन फलों का सेवन करें. तले-भुने, मैदे व मीठे पदार्थों का सेवन कम करें. रात को सोने से तोन घंटे पहले भोजन कर लें. तेल का उपयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं.सप्ताह में 150 मिनट व्यायाम करें. हफ्ते में दो बार मांसपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायाम करें. लंबे समय तक बैठने पर हर घंटे 5 मिनट का ब्रेक लें. योग और एरोबिक व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें. वजन अधिक हो तो 5 से 10 प्रतिशत घटाने का लक्ष्य रखें. शराब पूरी तरह छोड़ दें. डॉक्टर की सलाह से दवाइयां लें.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

खरगोन स्वास्थ्य मिशन नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज स्वास्थ्य यकृत अभियान Khargone Health Mission Non Alcoholic Fatty Liver Disease Health Liver Campaign मध्य प्रदेश हेल्थ मिशन Madhya Pradesh Health Mission

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मिनटों में कर देगा घंटेभर का काम, इस मशीन की खासियत जान किसान हो जाएंगे हैरानमिनटों में कर देगा घंटेभर का काम, इस मशीन की खासियत जान किसान हो जाएंगे हैरानकमाल है यह मशीन! मिनटों में कर देगा जमीन को समतल, खासियत जान हो जाएंगे हैरान
Read more »

8वें वेतन आयोग से कितनी बढ़ जाएगी सैलरी और पेंशन? जानें कब से होगा लागू और किसे मिलेगा फायदा8वें वेतन आयोग से कितनी बढ़ जाएगी सैलरी और पेंशन? जानें कब से होगा लागू और किसे मिलेगा फायदा8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के लागू होने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इसके लागू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और भत्ते बढ़ जाएंगे।
Read more »

कमर की बंद नसों को खोल देंगे ये उपाय, दबी नस की वजह से फिर नहीं सहना पड़ेगा दर्द!कमर की बंद नसों को खोल देंगे ये उपाय, दबी नस की वजह से फिर नहीं सहना पड़ेगा दर्द!कमर में तेज दर्द या अकड़न होना नस दबने का संकेत हो सकता है.  कमर की नस दबने की वजह से कमर और शरीर के किसी अन्य हिस्से में पिन जैसे चुभन महसूस हो सकती है.  कमर की नस दबने पर पैरों की स्किन सुन्न पड़ सकती है.  टांगों में कमजोरी और ऐंठन होना भी कमर की नस दबने का बड़ा संकेत हो सकता है.
Read more »

हे भगवान! 8 साल में 5 बार स्तन कैंसर की सर्जरी, एक्सपर्ट सर्जन भी रह गए हैरानहे भगवान! 8 साल में 5 बार स्तन कैंसर की सर्जरी, एक्सपर्ट सर्जन भी रह गए हैरानहे भगवान! 8 साल में 5 बार स्तन कैंसर की सर्जरी, एक्सपर्ट सर्जन भी रह गए हैरान, महिला बीपी-शुगर की भी है मरीज
Read more »

Fact Check: सोशल मीडिया पर शाहिद अफरीदी की मौत का वीडियो वायरल, जानिए क्या है असल सच?Fact Check: सोशल मीडिया पर शाहिद अफरीदी की मौत का वीडियो वायरल, जानिए क्या है असल सच?सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की मौत का एक फेक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के पीछे की सच्चाई बेहद हैरान करने वाली है।
Read more »

न बीपी, ना शुगर...! MP का स्वास्थ्य विभाग महिलाओं और पुरुषों की नाप रहा कमरन बीपी, ना शुगर...! MP का स्वास्थ्य विभाग महिलाओं और पुरुषों की नाप रहा कमरन बीपी, ना शुगर...! MP का स्वास्थ्य विभाग महिलाओं और पुरुषों की नाप रहा कमर, वजह जान हो जाएंगे हैरान
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:01:05