न्यूज इन ब्रीफ@5 PM: राहुल बोले- मोदी पेपर लीक नहीं रोक पा रहे; हरियाणा की 2 सीटों पर EVM चेक होंगीं, दोनों...

Dainik Bhaskar Hindi News News

न्यूज इन ब्रीफ@5 PM: राहुल बोले- मोदी पेपर लीक नहीं रोक पा रहे; हरियाणा की 2 सीटों पर EVM चेक होंगीं, दोनों...
News In HindiLatest News In HindiDaily News In Hindi

Dainik Bhaskar News In Brief And Latest Headlines; केंद्र ने NEET पेपरलीक पर बिहार EOU से मांगी रिपोर्ट - तमिलनाडु में जहरीली शराब से अबतक 29 की मौत

राहुल बोले- मोदी पेपर लीक नहीं रोक पा रहे; हरियाणा की 2 सीटों पर EVM चेक होंगीं, दोनों बीजेपी ने जीतींआइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…NEET और NET-UGC एग्जाम विवाद पर राहुल गांधी ने गुरुवार 20 जून को पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि कुछ कारणों से नरेंद्र मोदी भारत में पेपर लीक नहीं रोक पा रहे या रोकना नहीं चाह रहे हैं। राहुल ने कहा, पेपर लीक के पीछे कारण यह है कि एजुकेशन सिस्टम को भाजपा के पेरेंट ऑर्गनाइजेशन ने कैप्चर कर लिया है। जब तक इसे पलटा नहीं जाएगा, तब तक पेपर लीक जारी रहेगा। मोदी जी ने यह होने दिया है, जो कि एंटी-नेशनल एक्टिविटी है। पहले पीएम का 56 इंच का सीना था, अब 30-32 हो गया है2.

हरियाणा की 2 सीटों की EVM चेक होंगी, दोनों BJP ने जीतीं; वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप हरियाणा की 2 लोकसभा सीटों पर चुनाव में EVM में गड़बड़ी की शिकायत को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट की EVM चेक करवाएगी। करनाल से हरियाणा के साढ़े नौ साल मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्‌टर चुनाव जीते थे। अब वह मोदी कैबिनेट में मंत्री बन चुके हैं। वहीं, फरीदाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा के कृष्ण पाल गुर्जर जीते। वे भी मोदी कैबिनेट में राज्यमंत्री बनाए गए हैं।3. केंद्र बोला- स्टूडेंट की भलाई के लिए UGC-NET एग्जाम रद्द किया, जल्द नई तारीख का ऐलान एजुकेशन मिनिस्ट्री के जॉइंट सेक्रटरी गोविंद जायसवाल ने कहा, स्टूडेंट की भलाई के लिए UGC-NET एग्जाम रद्द करने का फैसला लिया गया। हमें एग्जाम में गड़बड़ी होने के कुछ इनपुट्स मिले थे। इसकी डिटेल हम सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं। जल्द ही रीएग्जाम की तारीकों का ऐलान किया जाएगा। दरअसल केंद्र सरकार ने 19 जून को देर रात UGC-NET की परीक्षा कैंसिल कर दी थी। परीक्षा एक दिन पहले 18 जून को हुई थी।4. बिहार में आरक्षण बढ़ाने का फैसला हाईकोर्ट ने रद्द किया, सरकार ने 50% से बढ़ाकर 65% किया था पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के आरक्षण सीमा बढ़ाए जाने के फैसले को खारिज कर दिया है। राज्य सरकार ने शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में SC-ST, OBC और EBC को 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी आरक्षण देने का फैसला लिया था। इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। पटना हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस केवी चंद्रन की बेंच ने गौरव कुमार और अन्य की याचिकाओं पर 11 मार्च को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था।दिल्ली शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई हुई। कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। ED ने कोर्ट में कहा कि, एजेंसी ने हवा में जांच नहीं की है। केजरीवाल के खिलाफ पुख्ता सबूत है। केजरीवाल को 21 मार्च को अरेस्ट किया गया था। 1 अप्रैल को वे तिहाड़ जेल भेजे गए। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को उन्हें अंतरिम जमानत दी थी। जमानत पर 21 दिन बाहर रहने के बाद 2 जून की शाम 5 बजे केजरीवाल ने तिहाड़ में सरेंडर किया था। बुधवार को केजरीवाल की न्यायिक हिरासत खत्म हुई थी, जिसे कोर्ट ने 3 जुलाई तक बढ़ा दिया था।6. कंचनजंगा ट्रेन हादसा: ऑपरेशन डिपार्टमेंट- मालगाड़ी ड्राइवर की चूक, प्रारंभिक जांच में खुलासा पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में 17 जून को सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी थी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी। अब प्रारंभिक जांच में पता चला है कि न्यू जलपाईगुड़ी रेल डिवीजन के ऑपरेशन डिपार्टमेंट और मालगाड़ी के ड्राइवर की चूक की वजह से यह हादसा हुआ था। उधर, कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराने वाली मालगाड़ी का असिस्टेंट ड्राइवर भी जिंदा है। जब वह ठीक हो जाएगा और बोलने की स्थिति में होगा, तब जांच अधिकारी उसका बयान दर्ज करेंगे।7. अशरफ की पत्नी जैनब के घर पर बुलडोजर चला, अतीक गैंग की 1800 करोड़ की संपत्ति हो चुकी कुर्क प्रयागराज में माफिया अतीक के भाई अशरफ की पत्नी फातिमा जैनब के घर को बुलडोजर से गिराया जा रहा है। यह जमीन वक्फ बोर्ड की थी। 26 फरवरी 2023 को प्रयागराज में वकील उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब से अशरफ की पत्नी जैनब फरार है। 15 अप्रैल को 2023 को प्रयागराज में अशरफ और अतीक की हत्या कर दी गई थी। अब तक अतीक अहमद, भाई अशरफ और गैंग की 1800 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। 13 मकान पर बुलडोजर चल चुका है।टीम इंडिया आज अपना पहला सुपर-8 मैच अफगानिस्तान से खेलेगी। टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अब तक अजेय है, जबकि अफगानिस्तान पिछला मुकाबला वेस्टइंडीज से हार चुकी है। भारत को वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान कभी नहीं हरा सका है। सुपर-8 में दो ग्रुप है। एक ग्रुप में 4 टीमें है, जो कि एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। भारत का पहला मुकाबला अफगानिस्तान से है। टीम की भिड़ंत बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से भी होनी है।9. पूर्व भारतीय गेंदबाज ने बिल्डिंग से छलांग लगाई, मौत; देश के लिए 1996 में 2 टेस्ट खेले थे भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन का गुरुवार को बेंगलुरु में 52 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। जॉनसन ने 1996 में भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिए थे। जॉनसन ने कर्नाटक की ओर से 39 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेले। इसमें उन्होंने 125 विकेट लिए।10. PM मोदी आज श्रीनगर जाएंगे, कल इंटरनेशनल योग दिवस पर डल झील के किनारे योग करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 2 दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंच रहे हैं। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला कश्मीर दौरा है। पीएम 20 जून की शाम श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में 'एम्पावरिंग यूथ, ट्रांसफॉर्मिंग जम्मू-कश्मीर' इवेंट में शामिल होंगे। फिर 1500 करोड़ के 84 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे। 21 जून को योग दिवस पर सुबह 6.30 बजे से कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत SKICC के बैकयार्ड में डल झील के किनारे योग आसन करेंगे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

News In Hindi Latest News In Hindi Daily News In Hindi News In Hindi Today IMD Monsoon Rainfall Alert PM Narendra Modi PM Narendra Modi Srinagar Visit Tamil Nadu Hooch NEET Paper Leak

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Punjab Elections: अकालियों के लिए 2022 रहा 30 साल में सबसे खराब चुनाव, बीजेपी को हुआ था थोड़ा फायदा, आप ने दी कांग्रेस को सबसे ज्यादा चोटआम आदमी पार्टी और कांग्रेस हरियाणा और दिल्ली में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन पंजाब में यह दोनों आमने-सामने हैं और सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।
Read more »

'पेपर लीक नहीं रोक पा रहे पीएम मोदी, एजुकेशन सिस्टम पर BJP का कब्जा...', NEET विवाद पर बोले राहुल गांधी'पेपर लीक नहीं रोक पा रहे पीएम मोदी, एजुकेशन सिस्टम पर BJP का कब्जा...', NEET विवाद पर बोले राहुल गांधीराहुल गांधी ने कहा कि, पेपर लीक का कारण है कि सारे वाइस चांसलर एजुकेशन सिस्टम को भाजपा के लोगों ने और उनके पेरेंट्स आर्गेनाइजेशन ने कैप्चर कर रखा है. जो भी जिम्मेदार है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. राहुल गांधी ने कहा- मध्य प्रदेश में व्यापम हुआ और उसे व्यापम को नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पूरे देश में फैला रही है.
Read more »

जंग रुकवा दी पर पेपर लीक नहीं रोक पा रहे... राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशानाजंग रुकवा दी पर पेपर लीक नहीं रोक पा रहे... राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशानापहले नीट की परीक्षा पर घमासान छिड़ा ही था, अब नेट का एग्जाम कैंसिल हो गया। कांग्रेस पार्टी ने पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जंग रुकवा दी लेकिन पेपर लीक रोक नहीं पा रहे। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की जिंदगी से हो रहा...
Read more »

NEET और UGC-NET पेपर लीक मामले पर Rahul Gandhi आक्रामक, कहा- संसद में उठाएंगे मुद्दाNEET और UGC-NET पेपर लीक मामले पर Rahul Gandhi आक्रामक, कहा- संसद में उठाएंगे मुद्दाRahul Gandhi PC: NEET पेपर और UGC-NET के पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी आज आक्रामक दिखे और उन्होंने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

राहुल ने कहा- मोदी पेपर लीक नहीं रोक पा रहे: हर परीक्षा में धांधली है; 56 इंच का सीना अब 34-35 हो गयाराहुल ने कहा- मोदी पेपर लीक नहीं रोक पा रहे: हर परीक्षा में धांधली है; 56 इंच का सीना अब 34-35 हो गयाRahul Gandhi Press Conference Update; Follow NEET Paper Leak Latest News, Headlines On Dainik Bhaskar. राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि मोदी पेपर लीक नहीं रोकना चाहते। हर परीक्षा में धांधली हो रही है
Read more »

NEET Case: नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों पर राहुल का केंद्र पर वार- PM मोदी पेपर लीक को रोक नहीं पा रहेNEET Case: नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों पर राहुल का केंद्र पर वार- PM मोदी पेपर लीक को रोक नहीं पा रहेराहुल गांधी ने पेपर लीक में कथित गड़बड़ियों को लेकर कहा कि कोई न कोई तो इसके लिए जिम्मेदार है और इसके लिए किसनी न किसी को तो पकड़ा जाना चाहिए
Read more »



Render Time: 2026-05-03 04:21:45