न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: चारधाम में 10 की मौत; राजस्थान माइंस हादसा- 10 निकाले गए, 5 फंसे; पूर्व पति का दावा- ...

Dainik Bhaskar Hindi News News

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: चारधाम में 10 की मौत; राजस्थान माइंस हादसा- 10 निकाले गए, 5 फंसे; पूर्व पति का दावा- ...
News In HindiLatest News In HindiDaily News In Hindi

Dainik Bhaskar News In Brief And Latest Headlines; चारधाम यात्रा- रिकॉर्ड श्रद्धालुओं से सिस्टम की सांसें फूलीं - राजस्थान की खेतड़ी माइंस में अब भी फंसे 7 अफसर

चारधाम में 10 की मौत; राजस्थान माइंस हादसा- 10 निकाले गए, 5 फंसे; पूर्व पति का दावा- खतरे में स्वाति मालीवाल की जानआइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…राजस्थान में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में फंसे 15 लोगों में से 10 को बाहर निकाल लिया गया है। 5 अंदर फंसे हैं। हादसा खदान में 1875 फीट की गहराई में लिफ्ट की चेन टूटने से हुआ था। अंदर फंसे लोगों के लिए रात में दवाइयां और फूड पैकेट भेजे गए। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।2.

चारधाम यात्रा- श्रद्धालुओं की भीड़, लोग 25 घंटे से फंसे; दर्शन के इंतजार में 10 की मौत 10 मई से शुरु हुई चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आ रही है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के रास्ते 45 किमी लंबा जाम लगा है। मंदिर जाने वाली गाड़ियों का नंबर 20-25 घंटे बाद आ रहा है। इसी इंतजार में बीते 4 दिन में यमुनोत्री-गंगोत्री जा रहे 10 लोग रास्ते में ही दम तोड़ चुके हैं। इनमें 5 की जान मंगलवार को गई।दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और AAP राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने दावा किया कि स्वाति की जान खतरे में है। स्वाति के साथ जो भी हुआ उसकी प्लानिंग की गई थी। दरअसल 13 मई को दिल्ली CM हाउस में केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने स्वाति के साथ अभद्रता की। 14 मई को संजय सिंह ने इस बात की पुष्टि भी की।मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने वाली जगह पर बुधवार को लगातार तीसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे के नीचे दो और शव मिले हैं। इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया है। मुंबई में 13 मई को आए तूफान में 100 फीट ऊंचे और 250 टन वजन वाले लोहे के होर्डिंग के नीचे कई कार, टू-व्हीलर्स और लोग दब गए थे। हादसे में 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।5. असम CM बोले- 300 सीटें मिलीं तो राममंदिर बना, 400 सीटों में ज्ञानवापी में मंदिर बनाएंगे असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि अगर BJP को 400 सीटें मिलती हैं तो ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि मंदिर बनाए जाएंगे। हिमंता ने कहा कि अबकी बार 400 पार का मतलब है ज्ञानवापी में शिवालय, मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर वापस भारत में होगा।उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग के मसले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। 8 मई को सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा था कि बारिश या कृत्रिम बारिश के भरोसे नहीं बैठा जा सकता। उत्तराखंड में अप्रैल के पहले हफ्ते से लगी आग से अब तक 11 जिले प्रभावित हुए हैं। जंगलों की आग में झुलसने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है और चार लोग गंभीर रूप से घायल है। आग से 1316 हेक्टेयर जंगल जल चुका है।शराब नीति केस में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया पर CBI की तरफ से दर्ज कराए गए आरोपों को तय करने के मामले में आज राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने हालांकि आरोप तय नहीं किए और मामले को 30 मई तक टाल दिया। इसी के साथ सिसोदिया की न्यायिक हिरासत भी 30 मई तक बढ़ा दी गई। मनीष को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था।8. AI से रुकेगा फ्रॉड, टेक्स्ट कमांड से HD वीडियो बना सकेंगे; 'गूगल I/O' इवेंट में नए AI फीचर्स लॉन्च गूगल के एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस 'गूगल I/O 2024' में कोई नई डिवाइस लॉन्च नहीं की गई। कंपनी का मुख्य फोकस AI फीचर्स पर रहा। गूगल ने AI पॉवर्ड सर्च, ऑन-डिवाइस AI, रियल-टाइम स्कैम प्रोटेक्शन, AI वीडियो मॉडल - VEO और इमेजन 3 सहित कई फीचर्स पेश किए।9. एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स, DC ने इस सीजन पावरप्ले में गंवाए सबसे ज्यादा विकेट दिल्ली कैपिटल्स ने IPL-2024 के 64वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रन से हराया। मैच में कुल 20 छक्के लगे। IPL 2024 में अब तक कुल 1125 सिक्स लग चुके हैं। इस सीजन पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ज्यादा विकेट गंवाए हैं। टीम ने 14 मैचों में पावरप्ले के शुरुआती 6 ओवर्स में 28 विकेट खोए।छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में बीमा के 80 लाख रुपए पाने की लालच में एक युवक ने अपने ही ममेरे भाई की हत्या कर दी। इसके बाद उसे हादसे की शक्ल देने के लिए शव को सड़क पर फेंक दिया। उस पर गाड़ी चढ़ा दी। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र का है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

News In Hindi Latest News In Hindi Daily News In Hindi News In Hindi Today Lok Sabha Election 2024

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

तेल टैंकर में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 10 लोगों की दर्दनाक मौतगुजरात के अहमदाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। बुधवार को एक तेल टैंकर में तेज रफ्तार गाड़ी जा चुकी, उस वजह से 10 लोगों की मौत हो गई।
Read more »

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: कोवीशील्ड से हार्ट अटैक का खतरा; चारधाम में पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या तय; नेस्ले...न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: कोवीशील्ड से हार्ट अटैक का खतरा; चारधाम में पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या तय; नेस्ले...Dainik Bhaskar News in Brief Today And Latest Headlines; Here Are Today's Top Stories For You On Dainik Bhaskar
Read more »

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: दिल्ली-NCR के 100 स्कूलों में बम की धमकी; कोरोना वैक्सीन से 10 लाख में सिर्फ 1 को रिस...न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: दिल्ली-NCR के 100 स्कूलों में बम की धमकी; कोरोना वैक्सीन से 10 लाख में सिर्फ 1 को रिस...Dainik Bhaskar News In Brief And Latest Headlines; कोरोना टीके से रिस्क 10 लाख में महज 1 को:इसलिए घबराएं नहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 20 रुपए तक घटे:एविएशन फ्यूल महंगा होने अमेरिकी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से छुड़ाई कोलंबिया यूनिवर्सिटी की...
Read more »

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: वाराणसी में पीएम मोदी का नामांकन आज; मुंबई होर्डिंग हादसे में 14 की मौत; मध्यप्रदेश-म...न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: वाराणसी में पीएम मोदी का नामांकन आज; मुंबई होर्डिंग हादसे में 14 की मौत; मध्यप्रदेश-म...नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1.
Read more »



Render Time: 2026-04-14 11:43:35