न्यू जीलैंड हमला: एक बहादुर युवक ने हमलावर से छीनी बंदूक, कई को बचाया via NavbharatTimes
क्राइस्टचर्च क्राइस्टचर्च की मस्जिद में हुए भयानक हमले में अपनी जान बचाने वाले लोगों ने उस खौफनाक मंजर बयां किया। उन्होंने बताया कि हत्या बुजुर्ग और बच्चों की परवाह किए बगैर बंदूक चला रहा था। हमले से पहले अनवर अलसलेह भी नमाज की तैयारी कर रहे थे। अनवर उसी मस्जिद में मौजूद थे, जिसे हत्यारे ने अपना निशाना बनाया। जिस समय यह हमला हुआ, अनवर ने खुद को बाथरूम में छिपा लिया और आपातकालीन सेवाओं को फोन करने लगा। स्थानीय मीडिया की मानें तो हमलावर मुसलमानों को लेकर बेहद खराब बातें बोल रहा था। वह कह रहा था, 'आज मैं तुम्हे मार डालूंगा।' अनवर ने बताया कि वह बाथरूम के अंदर से सुन सकता था कि लोग जान बचाने के लिए उससे गुहार लगा रहे थे, लेकिन हमलावर तब तक फायरिंग करता रहा जब तक लोग मर नहीं गए। अल-नूर मस्जिद से तकरीबन 5 किलोमीटर दूर बनी लाइनवुड ऐवेन्यू मस्जिद में सात लोग मारे गए। यहां नमाज के लिए आए सैयद मजहरुद्दीन ने न्यू जीलैंड हेरल्ड बताया कि एक व्यक्ति बॉर्डी आर्मर और हेलमेट पहने हुआ था, जिसने फायरिंग शुरू कर दी। मस्जिद के दरवाजे पर ही कुछ बुजुर्ग लोग नमाज पढ़ रहे थे, उसने उन पर गोली चलाना शुरू कर दिया। लाइनवुड मस्जिद में एक जबरदस्त बहादुरी का किस्सा भी नजर आया, जहां सैयद मजहरुद्दीन ने बताया कि एक व्यक्ति ने हमलावर से मुठभेड़ भी की। मजहरुद्दीन ने बताया, 'वह लड़का आम तौर पर मस्जिद का काम देखता है। उसने जब देखा कि हमलावर का ध्यान कहीं और है तो उसने हमलावर को जबरदस्त धक्का दिया और उसकी बंदूक पर झपट पड़ा। इस लड़के ने बंदूक का ट्रिगर ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसे नहीं मिला। तब तक हमलावर बाहर इंतजार कर रही कार में जाकर बैठ गया और वहां से भाग गया।' अल-नूर मस्जिद में पूरा वाक्या देखने वाले एक चश्मदीद ने बताया, 'एक महिला चिल्ला रही थी और हमलावर ने सीधे उसके चेहरे पर गोली चला दी।' उसने बताया कि हमलावर ने अपने पैरों में बंदूक की मैग्जीन बांध रखी थी। एक व्यक्ति ने स्थानीय मीडिया को बताया कि हमलावर इस दौरान काफी शांत नजर आ रहा था। मिरवाइज नाम के एक अफगान रिफ्यूजी ने बताया कि मौत उसे सामने नजर आ रही थी, जब एक बोली उसके सिर के पास से गुजर गई। उन्होंने बताया, 'उसने हमारे कमरे की तरफ फायरिंग शुरू कर दी। जब बंदूक की एक गोली मेरे सर के पास से गुजरी तो मैं जमीन पर लेट गया। अगर एक-दो सेंटीमीटर का अंतर होता तो शायद गोली मुझे लग जाती।' मिरवाइज ने बताया कि जब हमलावर का ध्यान कहीं और था, उस समय वह वहां से भागने में कामयाब रहा। कार्ल पॉमरे नाम का स्थानीय शख्स अपने कर्मचारी के साथ अल-नूर मस्जिद के पास से गुजर रहा था। तभी उसने देखा कि लोग मस्जिद से भाग रहे हैं और जमीन पर गिर रहे हैं। कार्ल ने अपनी गाड़ी रोकी और घायलों की मदद करने लगा। घायलों में पांच साल की एक बच्ची थी। उसने लोकल मीडिया को बताया, 'हम उस बच्ची को कार में लाने में सफल रहे और उसे हॉस्पिटल ले गए, जहां उसकी हालत काफी नाजुक थी। मेरा कर्मचारी जिस व्यक्ति की मदद कर रहा था, उसे हम नहीं बचा सके। घायल ने मेरे कर्मचारी के हाथों में ही दम तोड़ दिया। यह दहला देने वाला था।'.
क्राइस्टचर्च क्राइस्टचर्च की मस्जिद में हुए भयानक हमले में अपनी जान बचाने वाले लोगों ने उस खौफनाक मंजर बयां किया। उन्होंने बताया कि हत्या बुजुर्ग और बच्चों की परवाह किए बगैर बंदूक चला रहा था। हमले से पहले अनवर अलसलेह भी नमाज की तैयारी कर रहे थे। अनवर उसी मस्जिद में मौजूद थे, जिसे हत्यारे ने अपना निशाना बनाया। जिस समय यह हमला हुआ, अनवर ने खुद को बाथरूम में छिपा लिया और आपातकालीन सेवाओं को फोन करने लगा। स्थानीय मीडिया की मानें तो हमलावर मुसलमानों को लेकर बेहद खराब बातें बोल रहा था। वह कह रहा था, 'आज मैं तुम्हे मार डालूंगा।' अनवर ने बताया कि वह बाथरूम के अंदर से सुन सकता था कि लोग जान बचाने के लिए उससे गुहार लगा रहे थे, लेकिन हमलावर तब तक फायरिंग करता रहा जब तक लोग मर नहीं गए। अल-नूर मस्जिद से तकरीबन 5 किलोमीटर दूर बनी लाइनवुड ऐवेन्यू मस्जिद में सात लोग मारे गए। यहां नमाज के लिए आए सैयद मजहरुद्दीन ने न्यू जीलैंड हेरल्ड बताया कि एक व्यक्ति बॉर्डी आर्मर और हेलमेट पहने हुआ था, जिसने फायरिंग शुरू कर दी। मस्जिद के दरवाजे पर ही कुछ बुजुर्ग लोग नमाज पढ़ रहे थे, उसने उन पर गोली चलाना शुरू कर दिया। लाइनवुड मस्जिद में एक जबरदस्त बहादुरी का किस्सा भी नजर आया, जहां सैयद मजहरुद्दीन ने बताया कि एक व्यक्ति ने हमलावर से मुठभेड़ भी की। मजहरुद्दीन ने बताया, 'वह लड़का आम तौर पर मस्जिद का काम देखता है। उसने जब देखा कि हमलावर का ध्यान कहीं और है तो उसने हमलावर को जबरदस्त धक्का दिया और उसकी बंदूक पर झपट पड़ा। इस लड़के ने बंदूक का ट्रिगर ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसे नहीं मिला। तब तक हमलावर बाहर इंतजार कर रही कार में जाकर बैठ गया और वहां से भाग गया।' अल-नूर मस्जिद में पूरा वाक्या देखने वाले एक चश्मदीद ने बताया, 'एक महिला चिल्ला रही थी और हमलावर ने सीधे उसके चेहरे पर गोली चला दी।' उसने बताया कि हमलावर ने अपने पैरों में बंदूक की मैग्जीन बांध रखी थी। एक व्यक्ति ने स्थानीय मीडिया को बताया कि हमलावर इस दौरान काफी शांत नजर आ रहा था। मिरवाइज नाम के एक अफगान रिफ्यूजी ने बताया कि मौत उसे सामने नजर आ रही थी, जब एक बोली उसके सिर के पास से गुजर गई। उन्होंने बताया, 'उसने हमारे कमरे की तरफ फायरिंग शुरू कर दी। जब बंदूक की एक गोली मेरे सर के पास से गुजरी तो मैं जमीन पर लेट गया। अगर एक-दो सेंटीमीटर का अंतर होता तो शायद गोली मुझे लग जाती।' मिरवाइज ने बताया कि जब हमलावर का ध्यान कहीं और था, उस समय वह वहां से भागने में कामयाब रहा। कार्ल पॉमरे नाम का स्थानीय शख्स अपने कर्मचारी के साथ अल-नूर मस्जिद के पास से गुजर रहा था। तभी उसने देखा कि लोग मस्जिद से भाग रहे हैं और जमीन पर गिर रहे हैं। कार्ल ने अपनी गाड़ी रोकी और घायलों की मदद करने लगा। घायलों में पांच साल की एक बच्ची थी। उसने लोकल मीडिया को बताया, 'हम उस बच्ची को कार में लाने में सफल रहे और उसे हॉस्पिटल ले गए, जहां उसकी हालत काफी नाजुक थी। मेरा कर्मचारी जिस व्यक्ति की मदद कर रहा था, उसे हम नहीं बचा सके। घायल ने मेरे कर्मचारी के हाथों में ही दम तोड़ दिया। यह दहला देने वाला था।'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टीम इंडिया ने पहनी आर्मी कैप, झल्लाए पाकिस्तान ने की कार्रवाई की मांग- Amarujalaपाकिस्तान ने भारतीय क्रिकेटरों के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान सेना की विशेष कैप पहनने के लिये आईसीसी
Read more »
पत्नी ने टीवी का चैनल बदलने को कहा, नाराज पति ने चाकू से गोद डालासूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर जाकर गहन तफ्तीश की और कार्रवाई करते हुए वीरन को धर दबोचा। पुलिस ने वीरन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
Read more »
पाकिस्तानी ड्रोन ने की घुसपैठ की कोशिश, BSF ने खदेड़ा, 10 दिन में तीसरी घटनापिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है, जब पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया और भारतीय सुरक्षाबलों ने उसे खदेड़ दिया।
Read more »
खाना लेने गए पिता-पुत्र को वाहन ने रौंदा, बेटी ने दी मुखाग्निगाजियाबाद के कवि नगर में पिता और पुत्र बाइक पर सवार होकर होटल से खाना लेने गए थे. जिस वक्त वह होटल से वापस लौट रहे थे तभी अचानक ही तेज गति से आ रहे वाहन ने उन्हें रौंद डाला.
Read more »
Pakistan। पाकिस्तान ने उड़ी में संघर्षविराम का किया उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाबबारामूला। पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार से उत्तर कश्मीर के उड़ी सेक्टर में अग्रिम चौकियों एवं रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर अकारण गोलाबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
Read more »
LoC पर पाकिस्तान ने की भारी फायरिंग, भारत ने दिया करारा जवाबशनिवार को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के आस-पास सीजफायर का उल्लंघन किया था. रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शाम करीब 6 बजे पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी सेक्टर में मोर्टार से गोले दागकर एवं गोलीबारी कर बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया.
Read more »
INDvsAUS 4th ODI LIVE: धवन ने जड़ा 28वां अर्धशतक, भारत ने लगाया रनों का सैकड़ाINDvsAUS 4th ODI LIVE: भारत की चौथे वनडे में अच्छी शुरुआत, धवन ने लगाया 28वां अर्धशतक
Read more »
न्यू जीलैंड आतंकी हमला: ऑकलैंड में पुलिस ने नष्ट किए दो बम– News18 हिंदीमिली जानकारी के अनुसार आतंकियों के निशाने पर बांग्लादेश की क्रिकेट टीम थी.
Read more »
भयावह था मंजर, दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था: बांग्लादेशी टीम के प्रदर्शन विश्लेषेक-Navbharat TimesCricket News: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के प्रदर्शन विश्लेषक श्रीनिवास चंद्रशेखरन ने बताया पूरा हाल। उन्होंने कहा कि न्यू जीलैंड के क्राइस्टचर्च में हेगले ओवल मैदान के करीब स्थित मस्जिद में हुए हमले के बारे में कहा कि खिलाड़ियों की योजना शुक्रवार की नमाज के बाद अभ्यास करने की थी।
Read more »
