न्यू जीलैंड गोलीबारी में सात भारतीयों की मौत, परिवार ने की पुष्टि-Navbharat Times

United States News News

न्यू जीलैंड गोलीबारी में सात भारतीयों की मौत, परिवार ने की पुष्टि-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 235 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 97%
  • Publisher: 51%

न्यू जीलैंड गोलीबारी में सात भारतीयों की मौत, परिवार ने की पुष्टि via NavbharatTimes

नई दिल्लीन्यू जीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी में सात भारतीयों के मारे जाने की खबर की सामने आ रही है। शनिवार को न्यू जीलैंड में मारे गए चार भारतीयों के परिवारवालों ने हमारे सहयोगी समाचारपत्र टाइम्स ऑफ इंडिया से इनके मारे जाने की पुष्टि की। इनमें से एक व्यक्ति हैदराबाद से, एक महिला केरल से और दो व्यक्ति गुजरात से हैं। इनके अलावा गुजरात और तेलंगाना से संबंध रखने वाले भारतीय मूल के तीन अन्य लोगों के मारे जाने की भी पुष्टि हुई है। इस हमले में पाकिस्तान और बांग्लादेश के भी दो-दो नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। हैदराबाद के रहने वाले 30 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजिनियर फरहाज अहसान के परिवार ने भी उनकी मौत की पुष्टि की। अहसान पिछले सात साल से न्यूजीलैंड में काम कर रहे थे। वह न्यू जीलैंड में अपनी पत्नी इंशा अजीज, तीन साल की बेटी और सात महीने का बेटे के साथ रहते थे। केरल की महिला की मौत केरल के त्रिशूर जिले की रहने वाली एक 25 साल की महिला अंशी अलीबावा की भी इस हमले में मौत हो गई है। अंशी अपने पति अब्दुल नजर के साथ मस्जिद गई थीं। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को एक फेसबुक पोस्ट में इसकी पुष्टि की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'अंशी करीप्पकुलमके मौत की पुष्टि हो गई है और उनके परिवार को सूचित कर दिया गया है।' अपने फेसबुक पोस्ट में विजयन ने न्यू जीलैंड में आतंकी हमले में मारे गए लोगों में कोडुन्गल्लूर की एक निवासी के शामिल होने की खबर को दुखद बताया। विजयन ने कहा, 'और सूचना लेने के लिए हम 'नॉन रेजिडेंट केरलाइट्स अफेयर्स डिपार्टमेंट के जरिए दूतावास से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। हम परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।' खबरों के मुताबिक, महिला वहां एक विश्वविद्यालय में एमटेक की पढ़ाई कर रही थी। अंशी का पति कोच्चि का रहने वाला है। कोडुन्गल्लुर में रहनेवाले अंशी के रिश्तेदारों ने बताया कि नजर ने उन्हें अंशी की मौत की जानकारी दी। हालांकि परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अभी तक उन्हें यह नहीं बताया कि अंशी का शव कोडुन्गल्लुर लाया जा रहा है। गुजरात के पिता-पुत्र की मौत न्यू जीलैंड में हुए इस आतंकी हमले में गुजरात के भी चार लोग मारे गए हैं। इनमें एक भारुच के एनआरआई, नवसारी से जुड़े एक ओवरसीज भारतीय सहित वडोदरा के एक पिता-पुत्र शामिल हैं। वडोदरा के आरिफ वोहरा और उनके बेटे रमीज वोहरा क्राइस्टचर्च की अल नूर मस्जिद में हुई फायरिंग के बाद से लापता बताए जा रहे थे लेकिन शनिवार को उनकी मौत की पुष्टि हो गई। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले आरिफ के बड़े भाई घटना की जानकारी मिलने के बाद क्राइस्टचर्च पहुंचे और फिर उन्होंने आरिफ और रमीज की मौत की पुष्टि की। उन्होंने ही वडोदरा में रहने वाले उनके परिवार को दोनों की मौत की जानकारी दी। इनके अलावा नवसारी के जुनेद युसुफ कारा की भी हमले में मौत होने की खबर सामने आई है। साथ ही भरुच के लुनारा गांव के रहने वाले हाफेज मूसा वली भी हमले में घायल हुए थे। शनिवार दोपहर इलाज के दौरान में उनकी मौत हो गई। मूसा कुछ वक्त पहले ही न्यूज़ीलैंड में रहने गए थे। वहीं हैदराबाद के एक अन्य निवासी अहमद इकबाल जहांगीर के बारे में उनके भाई खुर्शीद जहांगीर ने बताया कि वह अस्पताल में हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। खुर्शीद ने कहा, 'मुझे न्यूजीलैंड का वीजा दिलाने में मदद करने के लिए मैं सरकार का शुक्रगुजार हूं। मैं आप अपने भाई से मिलने जा रहा हूं। वह खतरे से बाहर है और उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।' 'दो बांग्लादेशी नागरिकों की भी मौत' न्यू जीलैंड बांग्लादेश के दो नागरिकों की मौत हो गई, पांच अन्य घायल हो गए और तीन लापता हैं। विदेश राज्य मंत्री मोहम्मद शहरयार आलम ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रीमती समद के तौर पर पहचानी गई मृतक जीवित पाई गई। इससे पहले ऑकलैंड में बांग्लादेश के मानद दूत शफिकुर रहमान भुईयां ने शुक्रवार को कहा था कि हमले में तीन बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हुई है। पाकिस्तान के भी दो नागरिकों की मौत न्यूजीलैंड में शुक्रवार को दो मस्जिदों पर हुए आतंकवादी हमले में दो पाकिस्तानी नागरिक मारे गए और उनमें से एक की मौत हमले के दौरान हमलावर को काबू में करने के प्रयास के दौरान हुई थी। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की खबर के अनुसार हमले में घायल नईम रशीद की इलाज के दौरान मौत हो गई और उनकी पहचान क्राइस्टचर्च शहर में मस्जिद पर हमला करने वाले दक्षिणपंथी आतंकवादी पर झपटने वाले व्यक्ति के रूप में की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एबटाबाद के रहने वाले रशीद को उस समय गोली लगी जब उन्होंने क्राइस्टचर्च की एक मस्जिद में घुसे हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया था। उनके पुत्र तल्हा रशीद की भी इसी हमले में मौत हो गई थी। क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर हुए हमलों में 50 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। हमले के दौरान मस्जिदों में कई और पाकिस्तानी नागरिक भी मौजूद थे। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने मस्जिदों पर हमले के बाद लापता हुए नौ पाकिस्तानी नागरिकों की शनिवार को सूची जारी की। प्रवक्ता ने बताया कि न्यूजीलैंड में पाकिस्तानी मिशन विस्तृत जानकारियां हासिल करने का प्रयास कर रहा है। इससे पूर्व विदेश कार्यालय ने कहा था कि इस आतंकवादी हमले के बाद चार पाकिस्तानी नागरिक घायल हुए है जबकि पांच लापता है। पुलिस ने क्राइस्टचर्च हमलों के मद्देनजर देशभर के मुसलमानों को 'न्यूजीलैंड में कहीं भी' मस्जिदों में नहीं जाने की सलाह दी है।.

नई दिल्लीन्यू जीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी में सात भारतीयों के मारे जाने की खबर की सामने आ रही है। शनिवार को न्यू जीलैंड में मारे गए चार भारतीयों के परिवारवालों ने हमारे सहयोगी समाचारपत्र टाइम्स ऑफ इंडिया से इनके मारे जाने की पुष्टि की। इनमें से एक व्यक्ति हैदराबाद से, एक महिला केरल से और दो व्यक्ति गुजरात से हैं। इनके अलावा गुजरात और तेलंगाना से संबंध रखने वाले भारतीय मूल के तीन अन्य लोगों के मारे जाने की भी पुष्टि हुई है। इस हमले में पाकिस्तान और बांग्लादेश के भी दो-दो नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। हैदराबाद के रहने वाले 30 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजिनियर फरहाज अहसान के परिवार ने भी उनकी मौत की पुष्टि की। अहसान पिछले सात साल से न्यूजीलैंड में काम कर रहे थे। वह न्यू जीलैंड में अपनी पत्नी इंशा अजीज, तीन साल की बेटी और सात महीने का बेटे के साथ रहते थे। केरल की महिला की मौत केरल के त्रिशूर जिले की रहने वाली एक 25 साल की महिला अंशी अलीबावा की भी इस हमले में मौत हो गई है। अंशी अपने पति अब्दुल नजर के साथ मस्जिद गई थीं। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को एक फेसबुक पोस्ट में इसकी पुष्टि की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'अंशी करीप्पकुलमके मौत की पुष्टि हो गई है और उनके परिवार को सूचित कर दिया गया है।' अपने फेसबुक पोस्ट में विजयन ने न्यू जीलैंड में आतंकी हमले में मारे गए लोगों में कोडुन्गल्लूर की एक निवासी के शामिल होने की खबर को दुखद बताया। विजयन ने कहा, 'और सूचना लेने के लिए हम 'नॉन रेजिडेंट केरलाइट्स अफेयर्स डिपार्टमेंट के जरिए दूतावास से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। हम परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।' खबरों के मुताबिक, महिला वहां एक विश्वविद्यालय में एमटेक की पढ़ाई कर रही थी। अंशी का पति कोच्चि का रहने वाला है। कोडुन्गल्लुर में रहनेवाले अंशी के रिश्तेदारों ने बताया कि नजर ने उन्हें अंशी की मौत की जानकारी दी। हालांकि परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अभी तक उन्हें यह नहीं बताया कि अंशी का शव कोडुन्गल्लुर लाया जा रहा है। गुजरात के पिता-पुत्र की मौत न्यू जीलैंड में हुए इस आतंकी हमले में गुजरात के भी चार लोग मारे गए हैं। इनमें एक भारुच के एनआरआई, नवसारी से जुड़े एक ओवरसीज भारतीय सहित वडोदरा के एक पिता-पुत्र शामिल हैं। वडोदरा के आरिफ वोहरा और उनके बेटे रमीज वोहरा क्राइस्टचर्च की अल नूर मस्जिद में हुई फायरिंग के बाद से लापता बताए जा रहे थे लेकिन शनिवार को उनकी मौत की पुष्टि हो गई। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले आरिफ के बड़े भाई घटना की जानकारी मिलने के बाद क्राइस्टचर्च पहुंचे और फिर उन्होंने आरिफ और रमीज की मौत की पुष्टि की। उन्होंने ही वडोदरा में रहने वाले उनके परिवार को दोनों की मौत की जानकारी दी। इनके अलावा नवसारी के जुनेद युसुफ कारा की भी हमले में मौत होने की खबर सामने आई है। साथ ही भरुच के लुनारा गांव के रहने वाले हाफेज मूसा वली भी हमले में घायल हुए थे। शनिवार दोपहर इलाज के दौरान में उनकी मौत हो गई। मूसा कुछ वक्त पहले ही न्यूज़ीलैंड में रहने गए थे। वहीं हैदराबाद के एक अन्य निवासी अहमद इकबाल जहांगीर के बारे में उनके भाई खुर्शीद जहांगीर ने बताया कि वह अस्पताल में हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। खुर्शीद ने कहा, 'मुझे न्यूजीलैंड का वीजा दिलाने में मदद करने के लिए मैं सरकार का शुक्रगुजार हूं। मैं आप अपने भाई से मिलने जा रहा हूं। वह खतरे से बाहर है और उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।' 'दो बांग्लादेशी नागरिकों की भी मौत' न्यू जीलैंड बांग्लादेश के दो नागरिकों की मौत हो गई, पांच अन्य घायल हो गए और तीन लापता हैं। विदेश राज्य मंत्री मोहम्मद शहरयार आलम ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रीमती समद के तौर पर पहचानी गई मृतक जीवित पाई गई। इससे पहले ऑकलैंड में बांग्लादेश के मानद दूत शफिकुर रहमान भुईयां ने शुक्रवार को कहा था कि हमले में तीन बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हुई है। पाकिस्तान के भी दो नागरिकों की मौत न्यूजीलैंड में शुक्रवार को दो मस्जिदों पर हुए आतंकवादी हमले में दो पाकिस्तानी नागरिक मारे गए और उनमें से एक की मौत हमले के दौरान हमलावर को काबू में करने के प्रयास के दौरान हुई थी। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की खबर के अनुसार हमले में घायल नईम रशीद की इलाज के दौरान मौत हो गई और उनकी पहचान क्राइस्टचर्च शहर में मस्जिद पर हमला करने वाले दक्षिणपंथी आतंकवादी पर झपटने वाले व्यक्ति के रूप में की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एबटाबाद के रहने वाले रशीद को उस समय गोली लगी जब उन्होंने क्राइस्टचर्च की एक मस्जिद में घुसे हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया था। उनके पुत्र तल्हा रशीद की भी इसी हमले में मौत हो गई थी। क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर हुए हमलों में 50 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। हमले के दौरान मस्जिदों में कई और पाकिस्तानी नागरिक भी मौजूद थे। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने मस्जिदों पर हमले के बाद लापता हुए नौ पाकिस्तानी नागरिकों की शनिवार को सूची जारी की। प्रवक्ता ने बताया कि न्यूजीलैंड में पाकिस्तानी मिशन विस्तृत जानकारियां हासिल करने का प्रयास कर रहा है। इससे पूर्व विदेश कार्यालय ने कहा था कि इस आतंकवादी हमले के बाद चार पाकिस्तानी नागरिक घायल हुए है जबकि पांच लापता है। पुलिस ने क्राइस्टचर्च हमलों के मद्देनजर देशभर के मुसलमानों को 'न्यूजीलैंड में कहीं भी' मस्जिदों में नहीं जाने की सलाह दी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलLok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1,  उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »

VVIP हेलीकॉप्टर घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, फ्रांस में जब्त की बिचौलिए मिशेल की प्रॉपर्टीVVIP हेलीकॉप्टर घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, फ्रांस में जब्त की बिचौलिए मिशेल की प्रॉपर्टीईडी ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले के आरोपी और मनी लॉड्रिंग मामले में गिरफ्तार हुए वकील गौतम खेतान के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की.
Read more »

Election LIVE: चुनाव को लेकर मोदी ने की बड़ी अपील, राहुल-मायावती को किया टैगElection LIVE: चुनाव को लेकर मोदी ने की बड़ी अपील, राहुल-मायावती को किया टैगPM मोदी ने ट्वीट में लोगों से की अधिक से अधिक मतदान करने की अपील IndiaElects
Read more »

नारियल की शाखा से बने बल्ले और कंचों से खेलकर की लारा ने क्रिकेट में शुरूआतनारियल की शाखा से बने बल्ले और कंचों से खेलकर की लारा ने क्रिकेट में शुरूआतक्रिकेट के महान क्रिकेटरों में से एक ब्रायन लारा ने खेल में आने के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने चार साल की उम्र में नारियल की शाखा से बने बल्ले से शुरूआत की थी जो पेंटिंग करने वाले ब्रुश की तरह था।
Read more »

पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर शहर में देर रात धमाकों की आवाज से दहशत में लोगपाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर शहर में देर रात धमाकों की आवाज से दहशत में लोगअमृतशहर में सुनाई दी धमाकों की आवाज से दहशत का माहौल है। देर रात करीब सवा एक बजे हुए जोरदार धमाकों से शहर के लोग सहमे हुए हैं।
Read more »

न्‍यूजीलैंड: क्राइस्‍टचर्च में आतंकी हमला, मस्जिदों में गोलीबारी में 27 की मौत की आशंका, IED बरामदन्‍यूजीलैंड: क्राइस्‍टचर्च में आतंकी हमला, मस्जिदों में गोलीबारी में 27 की मौत की आशंका, IED बरामदन्‍यूजीलैंड के दौरे पर गई बांग्‍लादेश की क्रिकेट टीम सुरक्षित है. पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है.
Read more »

LIVE: न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में अंधाधुंंध फायरिंग, 9 लोगों की मौत, कई घायलLIVE: न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में अंधाधुंंध फायरिंग, 9 लोगों की मौत, कई घायलLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:10:18