अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने न्यू ऑर्लियंस में हुए भीड़ पर कार से हमले में शामिल हमलावर की आईईडी विस्फोटक योजना का खुलासा किया है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया हमलावर शम्सुद्दीन जब्बार था।
अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में भीड़ को कार से रौंदने वाले हमला वर ने भारी तबाही मचाने की योजना बनाई हुई थी, लेकिन पुलिस की गोलीबारी में मारे जाने के चलते वह अपनी योजना को अंजाम नहीं दे सका। दरअसल हमला वर ने जिस जगह फ्रेंच क्वार्टर में भीड़ को कार से रौंदा, उसने वहां आईईडी विस्फोटक भी प्लांट किए हुए थे और उसका रिमोट हमला वर की कार से बरामद हुआ है। ये जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दी है। बाइडन ने कहा- हमला वर ने ही लगाया था आईईडी व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए जो बाइडन ने बताया कि
'हमलावर शम्सुद्दीन जब्बार ने ही न्यू ऑर्लियंस के फ्रेंच क्वार्टर में आइस कूलर्स में आईईडी विस्फोटक लगाए हुए थे। जांच अधिकारियों का मानना है कि जब्बार की कार में ही रिमोट कंट्रोल था।' बाइडन ने ये भी कहा कि वे जल्द ही न्यू ऑर्लियंस के दौरे पर जाएंगे। न्यू ऑर्लियंस के हमले में हमलावर समेत 15 लोगों की मौत हुई थी। एफबीआई का कहना है कि न्यू ऑर्लियंस की घटना आतंकी हमला था और हमलावर जब्बार आईएसआईएस समर्थक था। हमलावर की कार से आईएसआईएस का झंडा भी बरामद हुआ है। हमलावर ने सोशल मीडिया पर भी आईएसआईएस के समर्थन में कई वीडियो भी पोस्ट किए थे। बाइडन ने कहा कि हम आईएसआईएस समेत सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेंगे। न्यू ऑर्लियंस और लास वेगास की घटना में क्या संबंध है? न्यू ऑर्लियंस की घटना और लास वेगास की घटना के आपसी संबंध के सवाल पर बाइडन ने कहा कि अभी जांच चल रही है और अभी तक दोनों के बीच कनेक्शन का कोई सबूत नहीं मिला है। गौरतलब है कि न्यू ऑर्लियंस की घटना के कुछ घंटे बाद ही लास वेगास में ट्रंप टावर के बाहर टेस्ला के एक साइबर ट्रक में विस्फोट हो गया था। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और सात अन्य घायल हुए थे।
आईईडी आतंकवाद आईएसआईएस न्यू ऑर्लियंस अमेरिका हमला भीड़
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
न्यू ऑर्लियंस में ट्रक हमले का संदिग्ध आतंकी अमेरिकी सेना में भी सेवा कर चुका हैशम्सुद्दीन जब्बार नामक एक संदिग्ध आतंकी ने अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस शहर में एक ट्रक में भीड़ में घुसकर हमला किया है। घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी एफबीआई ने बताया कि जब्बार टेक्सास में पला-बढ़ा है और अमेरिकी सेना में भी सेवा दे चुका है।
Read more »
न्यू ऑर्लियंस में ट्रक हमले में 15 की मौतअमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में एक शख्स ने भीड़ में ट्रक घुसाकर गोलीबारी की। इस घटना में 15 लोग मारे गए और 35 घायल हुए हैं।
Read more »
न्यू ऑर्लियंस ट्रक हमले में एफबीआई की बड़ी दावे!एफबीआई ने बताया कि न्यू ऑर्लियंस में ट्रक हमले में शामिल शम्सुद्दीन जब्बार अकेला जिम्मेदार नहीं है और उसके अन्य सहयोगी हो सकते हैं।
Read more »
न्यू ऑर्लियंस में आतंकी हमले3.15 बजे एक आतंकी हमले में न्यू ऑर्लियंस शहर में कई लोग मारे गए।
Read more »
न्यू ऑर्लियंस हमले में एकल हमलावर को जिम्मेदार ठहराया गयाअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने न्यू ऑर्लियंस हमले के पीछे एकल हमलावर को जिम्मेदार ठहराया है।
Read more »
न्यू ऑर्लियंस में भीड़ को कार से रौंदने वाले हमलावर की योजना में आईईडी विस्फोटकअमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में हुए हमले में 15 लोग मारे गए। हमलावर ने आईईडी विस्फोटक भी लगाए थे, लेकिन पुलिस ने उसे मार गिराया।
Read more »
