न्यू ऑर्लियंस हमले में आरोपी ने योजनाबद्ध हमला किया

जानकारी News

न्यू ऑर्लियंस हमले में आरोपी ने योजनाबद्ध हमला किया
HACKERAMERICANEW ORLEANS
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 51%

शम्सुद्दीन जब्बार ने छह हफ्ते पहले ही हमले की योजना बनाई थी और कई खतरनाक सामग्री भी इकट्ठा की थी।

अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में हमले का आरोपी शम्सुद्दीन जब्बार बीते छह हफ्ते से हमले की योजना बना रहा था। जांच में पता चला है कि आरोपी ने हमले में जिस वाहन का इस्तेमाल किया, वो उसने छह हफ्ते पहले ही बुक कर लिया था। साथ ही जांच अधिकारियों को आरोपी के घर से बम बनाने का सामान भी बरामद हुआ है। इससे साफ है कि जब्बार ने हमला अचानक नहीं बल्कि पूरी रणनीति के साथ किया। घटनास्थल से विस्फोटक हुए थे बरामद जब्बार अमेरिका के ह्यूस्टन का निवासी था और उसके घर की तलाशी में कई खतरनाक सामग्री मिली है। जिनमें

विस्फोटक बनाने का सामान भी शामिल है। जांच अधिकारियों ने ये भी बताया कि जब्बार ने हमले से कुछ घंटे पहले ही टेक्सास के विडोर में एक कूलर खरीदा था और लुइसियाना के सल्फर से एक स्टोर से गन ऑयल खरीदा था। अधिकारियों को न्यू ऑर्लियंस में जिस जगह हमला हुआ, वहां आईईडी विस्फोटक भी मिले, जिन्हें कूलर में छोड़ा गया था। इससे साफ है कि हमलावर बड़े पैमाने पर नुकसान करने का इरादा रखता था। हमले से पहले घटनास्थल का पूरा जायजा लिया था हमलावर ने हमले से पहले जब्बार ने सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ वीडियो भी पोस्ट किए, जिसमें आईएसआईएस का समर्थन किया गया था। जांच में साफ हो गया है कि जब्बार ने अकेले ही यह हमला किया और वह हमले के लिए आतंकी संगठन आईएसआईएस से प्रेरित था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शम्सुद्दीन जब्बार हमले से कुछ देर पहले ही न्यू ऑर्लियंस की सड़कों पर घूमते देखा गया था। कई सीसीटीवी कैमरों में उसकी तस्वीर कैद हुई है। एफबीआई का कहना है कि जब्बार ने पहले घटनास्थल पर विस्फोटक लगे कूलर रखे और फिर कपड़े बदलकर हमला किया। हालांकि कूलर में लगे विस्फोटक क्यों नहीं फटे ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि या तो जब्बार विस्फोट कर ही नहीं पाया या फिर विस्फोटक किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से इनमें विस्फोट नहीं हो पाया। कौन था शम्सुद्दीन जब्बार जब्बार ने जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर इंफोर्मेशन सिस्टम में स्नातक डिग्री हासिल की थी। उसने बतौर आईटी विशेषज्ञ अमेरिकी सेना में भी कई साल काम किया और वह अफगानिस्तान में भी तैनात रहा। अमेरिकी सेना से रिटायरमेंट के बाद जब्बार ने अकाउंटेंसी कंपनी डेलॉयट में भी काम किया। जब्बार ने तीन बार शादी की थी औऱ उसके दो बच्चे हैं। उसकी पहली शादी 2012 में खत्म हो ग

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

HACKER AMERICA NEW ORLEANS BOMB ISIS

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

न्यू ऑर्लियंस में आतंकी हमलेन्यू ऑर्लियंस में आतंकी हमले3.15 बजे एक आतंकी हमले में न्यू ऑर्लियंस शहर में कई लोग मारे गए।
Read more »

न्यू ऑर्लियंस हमले में एकल हमलावर को जिम्मेदार ठहराया गयान्यू ऑर्लियंस हमले में एकल हमलावर को जिम्मेदार ठहराया गयाअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने न्यू ऑर्लियंस हमले के पीछे एकल हमलावर को जिम्मेदार ठहराया है।
Read more »

न्यू ऑर्लियंस हमलावर अकेले ही किया हमला: बाइडनन्यू ऑर्लियंस हमलावर अकेले ही किया हमला: बाइडनअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने न्यू ऑर्लियंस हमले पर कहा कि हमलावर शम्सुद्दीन जब्बार ने अकेले ही यह हमला किया।
Read more »

न्यू ऑर्लियंस हमले में अकेले शम्सुद्दीन जब्बार ने किया काम, बाइडन ने की पुष्टिन्यू ऑर्लियंस हमले में अकेले शम्सुद्दीन जब्बार ने किया काम, बाइडन ने की पुष्टिअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने न्यू ऑर्लियंस में हुए हमले के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हमलावर शम्सुद्दीन जब्बार ने अकेले ही यह हमला किया था।
Read more »

न्यू ऑर्लियंस हमले के पीछे अकेला हमलावरन्यू ऑर्लियंस हमले के पीछे अकेला हमलावरअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने न्यू ऑर्लियंस में हुए हमले के बारे में स्पष्ट किया है कि हमलावर ने अकेले ही हमला किया।
Read more »

न्यू ऑर्लियंस हमले का आरोपी 6 हफ्ते से योजना बना रहा थान्यू ऑर्लियंस हमले का आरोपी 6 हफ्ते से योजना बना रहा थाशम्सुद्दीन जब्बार ने न्यू ऑर्लियंस में हमला किया था और आतंकी संगठन आईएसआईएस से प्रेरित था।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:03:32