पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ (JurmAajTak)
उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर- 16 मेट्रो स्टेशन पर एक महिला ने चलती मेट्रो के सामने कूदकर जान दे दी. दरअसल, मेट्रो जैसे ही स्टेशन पर आई तो पहले से वहां पर मौजूद महिला ने मेट्रो के आगे छलांग लगा दी. सब कुछ इतनी जल्दी हुआ की मेट्रो के ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाने की कोशिश की पर तबतक बहुत देर हो चुकी थी.
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. मृतक महिला का नाम शीतल श्रीवास्तव बताया जा रहा है जो अपने पति देवेश श्रीवास्तव के साथ नोएडा के सेक्टर-22 में रहती थी. पुलिस के मुताबिक वो सेक्टर-16 स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी. शुक्रवार सुबह वो सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पहुंची और यहां उसने कुछ देर तक मेट्रो ट्रेन के चलने का इंतजार किया. जैसे ही ट्रेन आई उसने ट्रैक पर छलांग लगा दी. ट्रेन की चपेट में आने से वो गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और महिला के परिजनों को घटना की सूचना दे दी. हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, जिसके वजह से पुलिस आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आत्महत्या की इस घटना की वजह से मेट्रो सेवा आधे घंटे तक बाधित रही. ब्लू लाइन मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन देर तक रुकी रही, जिसकी वजह से पीछे से आने वाली मेट्रो को सिग्नल क्लियर न मिल पाने की वजह से यात्रियों को परेशानी भी हुई. इस घटना की वजह से मेट्रो सेवाएं 20 मिनट से ज्यादा तक प्रभावित रहीं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रधानमंत्री आर्डर्न ने कहा- मस्जिदों में गोलीबारी के बाद सभी तरह के हथियारों पर प्रतिबंध लगेगाNew Zealand ban all military style semi automatic weapons says Jacinda Ardern | ऑस्ट्रेलियाई मूल के हमलावर ने दो मस्जिदों में अंधाधुंध गोलीबारी की थी इस आतंकी हमले में 50 लोगों की मौत हुई, इनमें 8 भारतीय भी शामिल थे न्यूजीलैंड में 2005, 2012 और 2017 में गन कानून में बदलाव की कोशिश की गई
Read more »
होली पर दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेगी मेट्रो सेवा, इतने बजे के बाद मिलेंगी बसेंमेट्रो सेवा दोपहर दो बजकर 30 मिनट के बाद शुरू होंगी। इसके अलावा दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी) की बसें भी दोपहर दो बजे के बाद संचालित होंगी।
Read more »
लोकसभा चुनावः BJP ने बिहार के 17 प्रत्याशियों के नामों पर लगाई मुहर, जल्द होगा ऐलानबीजेपी ने 184 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. जिसमें बिहार के उम्मीदवारों के नाम भी शामिल है.
Read more »
नोएडा में मेट्रो के सामने कूदकर 22 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या- Amarujalaनोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा, 22 साल की युवती ने मेट्रो के सामने कूदकर की आत्महत्या। घटनास्थल पर पुलिस मौजूद
Read more »
नोएडा सेक्टर 16 स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने किया सुसाइडमौके पर पहुंची पुलिस ने जान गंवाने वाली युवती की पहचान शीतल श्रीवास्तव के रूप में की है. उन्होंने कहा कि शीतल नोएडा के सेक्टर 22 में रहती थी.
Read more »
यासीन मलिक के संगठन पर प्रतिबंध, केंद्र ने कहा- आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसीCenter government Banned Yasin Malik led JKLF | जमात-ए-इस्लामी के बाद दूसरे अलगाववादी संगठन के खिलाफ एक्शन अलगाववादी संगठन जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का चीफ है यासीन मलिक
Read more »
