प्रधान मंत्री मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का उद्घाटन किया, जिससे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। यह एयरपोर्ट आजमगढ़ जैसे जिलों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचाएगा।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के विकास पथ पर शनिवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ी, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तैयार हुआ यह अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट राज्य को वैश्विक कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए ‘नए उत्तर प्रदेश' की ‘उड़ान’ का प्रतीक बनेगा और वन ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को गति देगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जनपद को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से व्यापक लाभ होगा। जैसे जिले के प्रमुख उत्पाद को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच मिलेगी। स्थानीय उद्योग, कृषि व सेवा क्षेत्र को नई गति मिलेगी। निवेश और औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन एवं व्यापार को बढ़ावा मिलेगा जनपद के उद्यमियों व व्यवसासियों ने जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उत्तर प्रदेश व जिले के लिए एक सौगात बताया। कहा कि यह यूपी व जनपदवासियों के लिए गौरवांवित होने का अवसर है। क्या कहते हैं व्यवसायी? सदद्गुरु एग्रो इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर यश जायसवाल ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट बन जाने से उद्यम को बढ़ावा मिलेगा और व्यापारियों के लिए नए अवसर खुलेंगे। इससे कनेक्टीविटी बढ़ेगी और दिल्ली के बजाय पर अब जेवर एयरपोर्ट से ही अंतराष्ट्रीय उड़ाने उपलब्ध होंगी। परफार्मेस इंडिया कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव पांडेय ने बताया कि अब दिल्ली जाने की आवश्यकता कम हो जाएगी। जिससे समय की बचत के साथ व्यापार को भी गति मिलेगी। जनपद के ओडीओपी ब्लैक पाटरी व रेशमी साड़ी से निर्माताओं व व्यवसायियों ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट बनने से व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे और व्यवसाय में नए आयाम स्थापित होंगे, जिससे उद्यमियों एवं व्यापारियों को व्यापक लाभ मिलेगा। यह परियोजना प्रदेश के हर जनपद को वैश्विक मंच से जोड़ते हुए लोकल से ग्लोबल की अवधारणा को साकार करेगी। युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप करने वाले नए उद्यमियों आदि को भी इससे लाभ होगा।.
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के विकास पथ पर शनिवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ी, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तैयार हुआ यह अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट राज्य को वैश्विक कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए ‘नए उत्तर प्रदेश' की ‘उड़ान’ का प्रतीक बनेगा और वन ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को गति देगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जनपद को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से व्यापक लाभ होगा। जैसे जिले के प्रमुख उत्पाद को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच मिलेगी। स्थानीय उद्योग, कृषि व सेवा क्षेत्र को नई गति मिलेगी। निवेश और औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन एवं व्यापार को बढ़ावा मिलेगा जनपद के उद्यमियों व व्यवसासियों ने जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उत्तर प्रदेश व जिले के लिए एक सौगात बताया। कहा कि यह यूपी व जनपदवासियों के लिए गौरवांवित होने का अवसर है। क्या कहते हैं व्यवसायी? सदद्गुरु एग्रो इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर यश जायसवाल ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट बन जाने से उद्यम को बढ़ावा मिलेगा और व्यापारियों के लिए नए अवसर खुलेंगे। इससे कनेक्टीविटी बढ़ेगी और दिल्ली के बजाय पर अब जेवर एयरपोर्ट से ही अंतराष्ट्रीय उड़ाने उपलब्ध होंगी। परफार्मेस इंडिया कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव पांडेय ने बताया कि अब दिल्ली जाने की आवश्यकता कम हो जाएगी। जिससे समय की बचत के साथ व्यापार को भी गति मिलेगी। जनपद के ओडीओपी ब्लैक पाटरी व रेशमी साड़ी से निर्माताओं व व्यवसायियों ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट बनने से व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे और व्यवसाय में नए आयाम स्थापित होंगे, जिससे उद्यमियों एवं व्यापारियों को व्यापक लाभ मिलेगा। यह परियोजना प्रदेश के हर जनपद को वैश्विक मंच से जोड़ते हुए लोकल से ग्लोबल की अवधारणा को साकार करेगी। युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप करने वाले नए उद्यमियों आदि को भी इससे लाभ होगा।
Jewar Airport Azamgarh Development Uttar Pradesh Economy ODOP Black Pottery Silk Sarees Youth Employment Economic Progress Global Connectivity Azamgarh Azamgarh News Azamgarh Latest News Azamgarh News In Hindi Azamgarh Samachar
