नोएडा: अस्पताल में इलाज कराने गए बुजुर्ग की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, 26 घंटे बाद बेसमेंट में मिला शव

Noida Hospital Death News

नोएडा: अस्पताल में इलाज कराने गए बुजुर्ग की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, 26 घंटे बाद बेसमेंट में मिला शव
Elderly Man FallHospital Basement DeathNoida Incident
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 112 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 53%

नोएडा के एक अस्पताल में इलाज कराने गए एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिर गए और 26 घंटे बाद उनका शव बेसमेंट में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह दुर्घटना थी या आत्महत्या। अस्पताल प्रशासन ने दुख व्यक्त किया...

जागरण संवाददाता, दनकौर। कोतवाली क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने गए एक बुजुर्ग व्यक्ति मंगलवार की दोपहर से लापता थे। बृहस्पतिवार को करीब 26 घंटे बाद उनका शव अस्पताल के बेसमेंट में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित स्वजन द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जेवर कस्बे के भटपुरा मोहल्ला निवासी शकील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दनकौर क्षेत्र स्थित निम्स अस्पताल द्वारा 31 अक्टूबर को जेवर कस्बे में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया था। उनके पिता शहीद के पेट में हल्का दर्द था। चिकित्सकों द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी गई। इसके बाद उसी दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार दोपहर वह अस्पताल से अचानक लापता हो गए। पीड़ित स्वजन उनका खाना लेकर अस्पताल पहुंचे तो वह बेड पर नहीं थे। इसके बाद उन्हें सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बुधवार को दनकौर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा: ईकोटेक 10-11 सड़क बनेगी छह लेन की, जाम से राहत पुलिस द्वारा अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। बृहस्पतिवार को पीड़ित स्वजन और पुलिस ने अस्पताल के अंदर ही लापता बुजुर्ग की तलाश शुरू की। बुजुर्ग का शव अस्पताल के बेसमेंट में पड़ा हुआ पाया गया, जिसके चलते पीड़ित स्वजन में चीख पुकार मच गई। मृतक के बेटे शकील का कहना है कि उनके पिता अस्पताल की दूसरी मंजिल पर भर्ती थे। वहीं वह शौचालय में लघुशंका करने जाते थे। शौचालय में एक खिड़की खुली हुई पाई गई है, जिसके बिल्कुल नीचे बेसमेंट में उनका शव पड़ा मिला है। प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि शौचालय की खिड़की से गिरकर ही बुजुर्ग की मौत हुई है। पीड़ित बेटा का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण उनके पिता की मौत हुई है। उनका कहना है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके पिता के साथ लापरवाही की गई। उन्होंने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस से लिखित शिकायत की गई है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- 10 साल बाद बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर फिर गूंजेगी रफ्तार, जापान सुपर फॉर्मूला रेसिंग की तैयारी शुरू.

जागरण संवाददाता, दनकौर। कोतवाली क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने गए एक बुजुर्ग व्यक्ति मंगलवार की दोपहर से लापता थे। बृहस्पतिवार को करीब 26 घंटे बाद उनका शव अस्पताल के बेसमेंट में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित स्वजन द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जेवर कस्बे के भटपुरा मोहल्ला निवासी शकील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दनकौर क्षेत्र स्थित निम्स अस्पताल द्वारा 31 अक्टूबर को जेवर कस्बे में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया था। उनके पिता शहीद के पेट में हल्का दर्द था। चिकित्सकों द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी गई। इसके बाद उसी दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार दोपहर वह अस्पताल से अचानक लापता हो गए। पीड़ित स्वजन उनका खाना लेकर अस्पताल पहुंचे तो वह बेड पर नहीं थे। इसके बाद उन्हें सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बुधवार को दनकौर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा: ईकोटेक 10-11 सड़क बनेगी छह लेन की, जाम से राहत पुलिस द्वारा अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। बृहस्पतिवार को पीड़ित स्वजन और पुलिस ने अस्पताल के अंदर ही लापता बुजुर्ग की तलाश शुरू की। बुजुर्ग का शव अस्पताल के बेसमेंट में पड़ा हुआ पाया गया, जिसके चलते पीड़ित स्वजन में चीख पुकार मच गई। मृतक के बेटे शकील का कहना है कि उनके पिता अस्पताल की दूसरी मंजिल पर भर्ती थे। वहीं वह शौचालय में लघुशंका करने जाते थे। शौचालय में एक खिड़की खुली हुई पाई गई है, जिसके बिल्कुल नीचे बेसमेंट में उनका शव पड़ा मिला है। प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि शौचालय की खिड़की से गिरकर ही बुजुर्ग की मौत हुई है। पीड़ित बेटा का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण उनके पिता की मौत हुई है। उनका कहना है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके पिता के साथ लापरवाही की गई। उन्होंने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस से लिखित शिकायत की गई है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- 10 साल बाद बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर फिर गूंजेगी रफ्तार, जापान सुपर फॉर्मूला रेसिंग की तैयारी शुरू

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Elderly Man Fall Hospital Basement Death Noida Incident Hospital Death Investigation Suspicious Death Noida Noida Crime News Hospital Negligence Elderly Patient Death Noida Police Investigation Noida News Noida Latest News Noida News In Hindi Noida Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पहली बार एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन में आ रहा ये फीचर, 26 नवंबर को लॉन्‍चपहली बार एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन में आ रहा ये फीचर, 26 नवंबर को लॉन्‍चiQOO 15 को 26 नवंबर को भारत में लॉन्‍च क‍िया जा रहा है। यह पहला एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन होगा, ज‍िसमें Samsung 2K M14 LEAD ओलेड डिस्‍प्‍ले द‍िया जाएगा। दावा है कि‍ यह भारत का सबसे ब्राइट ड‍िस्‍प्‍ले स्‍मार्टफोन होगा।
Read more »

iOS 26.1 Update: आईफोन में लिक्विड ग्लास इफेक्ट को कैसे करें डिसेबल, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीकाiOS 26.1 Update: आईफोन में लिक्विड ग्लास इफेक्ट को कैसे करें डिसेबल, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीकाApple ने iOS 26.
Read more »

विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण नहीं, मुजफ्फरपुर समेत 26 जिलों के डीईओ को अल्टीमेटमविशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण नहीं, मुजफ्फरपुर समेत 26 जिलों के डीईओ को अल्टीमेटममुजफ्फरपुर समेत 26 जिलों में विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण अब तक नहीं हुआ है, जिसके चलते अपर मुख्य सचिव ने इन जिलों के डीईओ को अल्टीमेटम दिया है। केवल 12 जिलों में ही वेतन संरक्षण की प्रक्रिया पूरी हुई है। 95 से कम शिक्षकों को वेतन देने वाले डीईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है और तीन दिनों के भीतर वेतन भुगतान का आदेश दिया गया...
Read more »

लंदन के जालसाज ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज बना भाई, दो बहनों से 26.44 लाख रुपये ठगेलंदन के जालसाज ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज बना भाई, दो बहनों से 26.44 लाख रुपये ठगेचौरीचौरा में दो बहनें एक ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं। लंदन से आए एक फ्रेंड रिक्वेस्ट के बाद, ठगों ने खुद को भाई बताकर गिफ्ट भेजने के नाम पर उनसे 26.
Read more »

भारतीय कंपनियों का Q2 अर्निंग सीजन उम्मीद से बेहतर रहाभारतीय कंपनियों का Q2 अर्निंग सीजन उम्मीद से बेहतर रहाभारतीय कंपनियों के वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही का अर्निंग सीजन उम्मीद से बेहतर रहा, अधिकतर मिड कैप कंपनियों का प्रदर्शन शानदार रहा। ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार, कुल मिलाकर 14% की वृद्धि दर्ज की गई। मिड कैप में 26% की वृद्धि देखी गई, जबकि स्मॉलकैप सेगमेंट में थोड़ी कमजोरी रही। ऑयल और गैस सेक्टर ने सबसे अच्छी बढ़त दर्ज की।
Read more »

ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਠੱਗੀ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਤਿੰਨ ਆਰੋਪੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਠੱਗੀ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਤਿੰਨ ਆਰੋਪੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰPanchkula News: ਏਸੀਪੀ ਹੈੱਡਕੁਆਰਟਰ ਵਿਕਰਮ ਨੇਹਰਾ ਨੇ ਚੰਡੀਮੰਦਿਰ ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਦੌਰਾਨ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਆਰੋਪੀਆਂ ਤੋਂ 850 ਗ੍ਰਾਮ ਸੋਨਾ ਅਤੇ 26 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਨਕਦ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:10:39