Noida Propery News: फाइनेंस एक्सपर्ट अक्षत श्रीवास्तव के एक वायरल ट्वीट ने नोएडा गुरुग्राम के इनवेस्टर्स में खलबली मचा दी है. अक्षत ने अपने ट्वीट में निवेशकों को नोएडा गुरुग्राम में अपनी प्रोपर्टी जल्द बेचने की सलाह दी है. अगर लोग ऐसा नहीं करते तो मुश्किल में फंस जाएंगे.
नोएडा: अगर आपने नोएडा या गुरुग्राम में निवेश के तौर पर फ्लैट खरीदा है, तो अब सावधान हो जाइए. वित्त विशेषज्ञ अक्षत श्रीवास्तव ने निवेशकों को सलाह दी है कि ऐसे फ्लैट तुरंत बेच दें. उनका कहना है कि आने वाले समय में इन प्रॉपर्टीज़ की बिक्री बेहद मुश्किल हो सकती है.
दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के लिए बिल्डिंग नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है. प्रस्तावित बदलावों के तहत ग्राउंड कवरेज लिमिट हटाने और फ्लोर एरिया रेशियो बढ़ाने की योजना है. इसका सीधा मतलब है कि अब पहले से कहीं ऊंची इमारतें बन सकेंगी और नए प्रोजेक्ट्स की बाढ़ आ सकती है। अक्षत श्रीवास्तव का कहना है कि “ऊंची इमारतें=ज्यादा सप्लाई, और ज्यादा सप्लाई=पुराने फ्लैट बेचने में मुश्किल.” उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में सप्लाई बढ़ने से मौजूदा यूनिट्स की डिमांड घट जाएगी, जबकि बुनियादी ढांचे पर दबाव और बढ़ेगा. यही वजह है कि जो लोग नोएडा या गुरुग्राम में इन्वेस्टमेंट के लिए फ्लैट ले चुके हैं, उन्हें अभी बेचकर निकल जाना चाहिए. Taller buildings=more supply More supply=means it gets more and more difficult for you to sell your existing units. More supply puts more pressure on existing infrastructure. If you are owning a flat as an investment in NoidaGurugram etc,… https:t.cofdaExRHVwk — Akshat Shrivastava September 15, 2025 नई बिल्डिंग पॉलिसी गुजरात और सिंगापुर जैसे मॉडल पर तैयार की जा रही है. इसमें कई बड़े बदलाव शामिल हैं— कवरेज कैप हटेगा सेटबैक 3 से 9 मीटर तक एक जैसा होगा पार्किंग और लैंडस्केपिंग के नियम आसान होंगे बिल्डिंग की ऊंचाई पर लगी रोक खत्म होगी सरकार का दावा है कि नए नियमों से कंस्ट्रक्शन सेक्टर में निवेश बढ़ेगा और नियमों को लेकर असमंजस खत्म होगा. लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बदलाव से नई प्रॉपर्टीज़ की सप्लाई इतनी बढ़ेगी कि मौजूदा फ्लैट्स की वैल्यू और सेलिंग पोटेंशियल पर सीधा असर पड़ेगा. यानी, अगर आपने नोएडा या गुरुग्राम में निवेश के लिए फ्लैट ले रखा है, तो यह वक्त गंभीरता से फैसले लेने का है. उत्तर प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं हर पल की जानकारी । उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड ! ये भी पढ़ें: नोएडा के कई इलाकों में आएगा प्रॉपर्टी में बूम, FNG एक्सप्रेसवे लाया निवेश का शानदार मौका, जानें कहां, किस सेक्टर से कनेक्ट होगा
Yogi Govt Tet Up Uttar Pradesh Tet Tet Mandatory Rule In Uttar Pradesh Yogi Government News Lucknow Uttar Pradesh
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नोएडा स्पोर्ट्स सिटी- 9000 करोड़ का घोटाला किसने किया: बोर्ड पर सिमटा पूरा प्रोजेक्ट, पीड़ित बोले- 1 करोड़ म...Noida Sports City Project Current Status; CAG Report CBI probes | Noida Authority
Read more »
नोएडा यमुना डूब क्षेत्र में 23 फार्म हाउस तोड़े: डीएम के आदेश पर प्राधिकरण के सहयोग से सिचाई विभाग ने लिया ए...यमुना हिंडन डूब क्षेत्र में फार्म हाउस बनाने वालों के खिलाफ जिलाधिकारी के आदेश पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सेक्टर-151 स्थित हिंडन व यमुना के डूब क्षेत्र में 23 फार्म हाउस noida news,noida latest news,noida police,noida farm...
Read more »
लड़की का बयान, पुलिस की जांच, दोनों पर उठे सवाल, 9 साल बाद बरी हुआ शख्सNoida News: लड़की का बयान, पुलिस की जांच, दोनों पर उठे सवाल, 9 साल बाद बरी हुआ शख्स
Read more »
यमुना नदी के जलस्तर ने छह दशक में तीसरी बार छुआ सर्वोच्च स्तर, नोएडा में गहराया बाढ़ का खतराNoida Yamuna Flood News: नोएडा में यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि का असर दिख रहा है। दिल्ली में यमुना छह दशक में तीसरी बार सर्वोच्च स्तर पर पहुंची है।
Read more »
Mumbai Blast Threat: नोएडा से पकड़ा गया मुंबई को दहलाने की धमकी देने वाला अश्विनी,जानें कौन है ये धमकीबाज?Noida News: गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई में बम धमाके की धमकी देकर सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचाने वाले आरोपी को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
Read more »
एहसान हुसैन ने प्रिया को प्रेमजाल में फंसाया, फिर धर्म परिवर्तन कर किया निकाहNoida News: एहसान हुसैन ने प्रिया शर्मा को प्रेमजाल में फंसाया, फिर धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, नोएडा पुलिस ने 2300 किमी दूर जाकर छुड़ाया
Read more »
