नॉर्थ दिल्ली में बड़ा हादसा: पंजाबी बस्ती में 4 मंजिला इमारत ढही, 14 लोगों का रेस्क्यू
नई दिल्ली, 9 सितंबर । राजधानी दिल्ली के सब्जी मंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजाबी बस्ती में मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। दिल्ली फायर सर्विस को मंगलवार सुबह 2.
52 बजे इस घटना की सूचना मिली। गनीमत रही कि हादसे के समय इमारत खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है। Advertismentजानकारी सामने आई है कि दिल्ली नगर निगम ने पहले ही इस इमारत को खतरनाक घोषित कर रखा था। हादसे के बाद पास की एक इमारत में फंसे 14 लोगों को दिल्ली फायर सर्विस के कर्मियों ने सुरक्षित निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली फायर सर्विस की 5 गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इमारत के मलबे में कई वाहन दब गए हैं। दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य में जुटी हैं। हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इमारत की जर्जर स्थिति इसके ढहने का प्रमुख कारण हो सकती है। प्रशासन ने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, और जांच जारी है। स्थानीय युवक ने बताया कि मकान मालिकों को दो महीने पहले ही बोला गया था कि बिल्डिंग को खाली कर दो, लेकिन इन लोगों ने बात नहीं मानी। रात को करीब 2.52 मिनट पर मैंने देखा कि बिल्डिंग हिल रही है। इसके बाद मैंने शोर मचाया और सभी को बताया कि बिल्डिंग गिरने वाली है। उसके बाद मैं खुद एक सेफ जगह पर जाकर खड़ा हुआ। एक महिला ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन की टीमों ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इमारत की स्थिति को लेकर शिकायतें दी गई थीं। रात को यह बिल्डिंग गिर गई। इससे पहले, दिल्ली के यमुना विहार इलाके में स्थित एक पिज्जा हट आउटलेट में सोमवार रात एक विस्फोट हुआ, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली फायर सर्विस को रात में इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, विस्फोट पिज्जा हट के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एसी के कंप्रेसर में हुआ। स्थानीय थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए तफ्तीश जारी है। --आईएएनएस डीसीएच/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
साप्ताहिक राशिफल 8 सितंबर से 14 सितंबर 2025 तकसाप्ताहिक राशिफल 8 सितंबर से 14 सितंबर 2025 तक
Read more »
गजरा माळला म्हणून विमानतळावर अभिनेत्रीला ठोठावला 1.14 लाखांचा दंड; म्हणाले 'तुम्ही जे करताय ते...'; VIDEO व्हायरलमल्याळम अभिनेत्रीला केसात गजरा माळला असल्याने चक्क 1 लाख 14 हजारांचा दंड ठोठावण्यात आल्याचं समोर आलं आहे.
Read more »
Weekly Career Horoscope 08 To 14 September 2025: नेटवर्किंग से मिलेगा फायदा, पढ़ें करियर राशिफलकरियर राशिफल के अनुसार कुछ राशियों को उच्च शिक्षा यात्रा और नए प्रोजेक्ट्स के जरिये विस्तार का रास्ता मिलेगा। यह हफ्ता एडजस्टमेंट और लगातार मेहनत करने के लिए अनुकूल है। ऐसे में चलिए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक जी astropatri.
Read more »
टीवी एक्टर आशीष कपूर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में: महिला से रेप का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं मिला पीड़िता ...टीवी एक्टर आशीष कपूर पर एक महिला से रेप का आरोप है। इसी मामले में शनिवार को तीस हजारी जिला अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Read more »
Nepal protests: നേപ്പാളിൽ പ്രതിഷേധം ശക്തം; 14 പേർ കൊല്ലപ്പെട്ടു, കൂടുതൽ മേഖലകളിൽ നിരോധനാജ്ഞനേപ്പാളിൽ പ്രതിഷേധം; 14 പേർ കൊല്ലപ്പെട്ടു
Read more »
मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 कलेक्टर सहित 14 IAS अधिकारियों का तबादलामध्य प्रदेश सरकार ने 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जनसंपर्क आयुक्त डा.
Read more »
