Neha Panchal Husband Yogendra Sharma: नेहा पांचाल ने यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2024 के फाइनल रिजल्ट में जगह बनाकर पहला स्थान हासिल किया। यह उनके सपनों की जीत है।
बागपत: कहते हैं, 'सपने देखो और उसे पूरा करने के लिए मेहनत करो। आपके सपनों को पूरा करने में कायनात भी आपका साथ देती है'। उत्तर प्रदेश के बागपत की बेटी नेहा पांचाल ने यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2024 के रिजल्ट में टॉपर बनकर इन पंक्तियों को चरित्रार्थ कर दिया। बागपत की बिटिया ने अफसर बनने का सपना देखा था। सपनों के पूरा होने में कई बाधाएं आईं। असफलता मिली। शादी हो गई। जीवन में बच्ची भी आ गई। परिवार का बोझ। लेकिन, वो सपना जो आंखों में बसा था, वह नहीं टूटा। उन सपनों को पूरा करने के लिए जिद कम नहीं हुई। लगातार मेहनत करती रहीं और आखिरकार रिजल्ट जब आया तो ऐसा आया, जिस पर खुद ही भरोसा नहीं हो रहा। उम्मीद थी रैंकिंग में स्थान आएगा, लेकिन टॉपर बनने की उम्मीद नहीं की थी। पति योगेंद्र शर्मा काफी खुश दिख रहे हैं।पति ने क्या कहा? नेहा पांचाल के यूपी पीसीएस परीक्षा 2024 के फाइनल रिजल्ट में पहला स्थान हासिल करने पर पति योगेंद्र शर्मा कहते हैं कि मैं इतना खुश हूं कि शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मेरा मानना है कि इस परीक्षा में सफल होने वाले हर व्यक्ति को किसी न किसी तरह की मुश्किलों का सामना जरूर करना पड़ा होगा। हमारा अपना संघर्ष भी काफी लंबा रहा। हालांकि, आखिर में सफलता पाना सचमुच एक बेहद संतोषजनक अनुभव है।योगेंद्र शर्मा ने कहा कि इस प्रकार का रिजल्ट सुखद अनुभव देता है। उन्होंने कहा कि रिजल्ट में हमेशा असफलता का अंदेशा रहता है। हमने सबसे रिजल्ट देखा था। इसके बाद हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद मैंने नेहा को रिजल्ट और रैंक के बारे में बताया। हम दोनों बेहद खुश थे। मैं उस समय लखनऊ में था। हमें काफी अच्छा लगा।बागपत की हैं नेहा नेहा पांचाल मूल रूप से बागपत जिले के फतेहपुर पुट्टी गांव की रहने वाली हैं। उनका परिवार करीब 30 साल पहले बागपत से दिल्ली शिफ्ट हो गया था। उनकी शादी बुलंदशहर के अनूपशहर के गांव जिरौली के योगेंद्र शर्मा के साथ हुई है। नेहा की सफलता पर बागपत के फतेहपुर पुट्टी गांव में खुशी का माहौल है। लोग गांव की बेटी सफलता पर जश्न मना रहे हैं। नेहा ने चौथे प्रयास में यूपीपीएससी परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है।दिल्ली में की हैं पढ़ाईपीसीएस परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट रविवार देर रात घोषित कर दिया गया। नेहा पांचाल का कहना है कि परिवार की मदद से ही उन्हें अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिली। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के मोतीराम मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की। इसके बाद श्यामलाल कॉलेज और दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीकॉम किया। नेहा पांचाल ने वर्ष 2018 में सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी शुरू की। यूपीपीएससी 2023 में इंटरव्यू लेवल तक पहुंची नेहा को दो नंबर से बाहर रहना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने फिर से अपनी तैयारियों को पुख्ता किया और 2024 के फाइनल रिजल्ट में परिणाम उनके हक में आया।.
बागपत: कहते हैं, 'सपने देखो और उसे पूरा करने के लिए मेहनत करो। आपके सपनों को पूरा करने में कायनात भी आपका साथ देती है'। उत्तर प्रदेश के बागपत की बेटी नेहा पांचाल ने यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2024 के रिजल्ट में टॉपर बनकर इन पंक्तियों को चरित्रार्थ कर दिया। बागपत की बिटिया ने अफसर बनने का सपना देखा था। सपनों के पूरा होने में कई बाधाएं आईं। असफलता मिली। शादी हो गई। जीवन में बच्ची भी आ गई। परिवार का बोझ। लेकिन, वो सपना जो आंखों में बसा था, वह नहीं टूटा। उन सपनों को पूरा करने के लिए जिद कम नहीं हुई। लगातार मेहनत करती रहीं और आखिरकार रिजल्ट जब आया तो ऐसा आया, जिस पर खुद ही भरोसा नहीं हो रहा। उम्मीद थी रैंकिंग में स्थान आएगा, लेकिन टॉपर बनने की उम्मीद नहीं की थी। पति योगेंद्र शर्मा काफी खुश दिख रहे हैं।पति ने क्या कहा?नेहा पांचाल के यूपी पीसीएस परीक्षा 2024 के फाइनल रिजल्ट में पहला स्थान हासिल करने पर पति योगेंद्र शर्मा कहते हैं कि मैं इतना खुश हूं कि शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मेरा मानना है कि इस परीक्षा में सफल होने वाले हर व्यक्ति को किसी न किसी तरह की मुश्किलों का सामना जरूर करना पड़ा होगा। हमारा अपना संघर्ष भी काफी लंबा रहा। हालांकि, आखिर में सफलता पाना सचमुच एक बेहद संतोषजनक अनुभव है।योगेंद्र शर्मा ने कहा कि इस प्रकार का रिजल्ट सुखद अनुभव देता है। उन्होंने कहा कि रिजल्ट में हमेशा असफलता का अंदेशा रहता है। हमने सबसे रिजल्ट देखा था। इसके बाद हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद मैंने नेहा को रिजल्ट और रैंक के बारे में बताया। हम दोनों बेहद खुश थे। मैं उस समय लखनऊ में था। हमें काफी अच्छा लगा।बागपत की हैं नेहानेहा पांचाल मूल रूप से बागपत जिले के फतेहपुर पुट्टी गांव की रहने वाली हैं। उनका परिवार करीब 30 साल पहले बागपत से दिल्ली शिफ्ट हो गया था। उनकी शादी बुलंदशहर के अनूपशहर के गांव जिरौली के योगेंद्र शर्मा के साथ हुई है। नेहा की सफलता पर बागपत के फतेहपुर पुट्टी गांव में खुशी का माहौल है। लोग गांव की बेटी सफलता पर जश्न मना रहे हैं। नेहा ने चौथे प्रयास में यूपीपीएससी परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है।दिल्ली में की हैं पढ़ाईपीसीएस परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट रविवार देर रात घोषित कर दिया गया। नेहा पांचाल का कहना है कि परिवार की मदद से ही उन्हें अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिली। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के मोतीराम मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की। इसके बाद श्यामलाल कॉलेज और दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीकॉम किया। नेहा पांचाल ने वर्ष 2018 में सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी शुरू की। यूपीपीएससी 2023 में इंटरव्यू लेवल तक पहुंची नेहा को दो नंबर से बाहर रहना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने फिर से अपनी तैयारियों को पुख्ता किया और 2024 के फाइनल रिजल्ट में परिणाम उनके हक में आया।
Naha Panchal Uppsc Pcs 2024 Topper Uppps Result Uppps Result 2024 Uppps Final Result 2024 Baghpat News नेहा पांचाल नेहा पांचाल के पति पीसीएस परीक्षा रैंक वन पर यूपीपीएससी रिजल्ट 2024 बागपत न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बहन Aisha Sharma के साथ कैजुअल आउटफिट में नजर आईं Neha Sharma, दोनों की खूबसूरती देख दिल हार बैठे फैंसNeha Sharma and Aisha Sharma Spotted: बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा और उनकी बहन आयशा शर्मा सोशल Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Dua Lipa के कॉनसर्ट बनठन कर निकलीं शर्मा सिस्टर्स Neha Sharma और Ayesha Sharma, स्टाइलिश लुक देख फैंस नहीं हटा पाए नजरें!Neha Sharma and Ayesha Sharma: 30 नवंबर को मुंबई में इंटरनेशनल सेंसेशन दुआ लिपा का कंसर्ट हुआ. इस Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
इवेंट में बन-ठन कर पहुंचीं शर्मा सिस्टर्स Neha Sharma और Ayesha Sharma, दोनों की खूबसूरती देख टिकी रह गई फैंस की नजरें!Neha Sharma and Ayesha Sharma: बॉलीवुड की शर्मा सिस्टर्स अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर चर्चाओं Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
बहन Aisha Sharma संग नजर आईं Neha Sharma, दोनों की खूबसूरती देख थम गई फैंस की नजरें!Neha Sharma and Aisha Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा और उनकी बहन आयशा शर्मा दोनों ही सोशल Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Neha Khan has changed her religion after Pahalgam Terror Attack: পহেলগাঁওয়ে ধর্ম বেছে গুলি! লজ্জায় ইসলাম ছেড়ে হিন্দু হলেন নেহা খান, এখন তিনি শর্মা..From Neha Khan To Neha Sharma is a Heartbroken story Over Pahalgam Terror Attack where a Muslim Woman Embraces Hinduism
Read more »
अपार्टमेंट के नीचे ट्रेडिशनल सूट में स्टाइल मारते दिखीं Neha Sharma और Aisha Sharma, कम्पलीट लुक पर फिदा हुए फैंसNeha Sharma Aisha Sharma: शर्मा सिस्टर्स हर इवेंट में अपने स्टाइलिश लुक की वजह से सुर्खियां बटोर ही Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
