नेपाल में कर्फ्यू हटा, हिंसा के बाद 51 राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
काठमांडू, 29 मार्च । नेपाल के बानेश्वर-टिंकुने और आसपास के इलाकों में शनिवार को तनाव कम होने के बाद कर्फ्यू हटा लिया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अब तक 51 लोगों पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया है, जिनमें अधिकतर शीर्ष राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारी हैं। इनमें राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा, महासचिव धवल शमशेर राणा, स्वागत नेपाल, शेफर्ड लिम्बू, संतोष तमांग और कुछ अन्य नेता शामिल हैं।नेपाल की पुलिस ने काठमांडू के तिनकुने में हुए राजशाही समर्थक प्रदर्शनों के बाद गिरफ्तारियां तेज कर कर दी हैं। राजशाही समर्थक प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में शुक्रवार को लोगों की मौत हुई, निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और आगजनी की गई।नेपाल के गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने काठमांडू पोस्ट को बताया, शुक्रवार की आगजनी, बर्बरता, हत्याओं के कारण राजतंत्रवादियों के प्रति जनता की सहानुभूति और समर्थन में काफी कमी आई। अधिकारी ने कहा, शुक्रवार की हिंसा के बाद विभिन्न हिंदू समर्थक और राजतंत्र समर्थक समूहों के बीच गहरे मतभेद की आशंका है। लेकिन, हम उनकी गतिविधियों को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे।बता दें शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से कर्फ्यू लगाया गया था, क्योंकि सुरक्षाकर्मियों और राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पों में दो लोगों की मौत हो गई थी और 45 अन्य घायल हो गए थे।प्रदर्शनकारी नेपाल में समाप्त राजशाही की बहाली की मांग कर रहे थे।नेपाली समाचार आउटलेट अन्नपूर्णा एक्सप्रेस के मुताबिक तिनकुने में उस समय तनाव बढ़ गया जब लोगों ने सुरक्षा बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। जवाब में सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। बाद में, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए गोलियां चलाईं। सोशल मीडिया फुटेज में प्रदर्शनकारियों को पुलिस की बंदूकें जब्त करते और हिंसक हमले करते हुए दिख रख रहे हैं। नेपाल के गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शनों में शामिल लोगों को कड़ी चेतावनी जारी की और जोर देकर कहा कि उन्हें उनके अपराधों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।--आईएएनएसएमके/ Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नेपाल की रैली में योगी आदित्यनाथ के लहराए गए पोस्टर, मचा बवाल; जानिए क्या है पूरा मामलानेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह के स्वागत में आयोजित राजशाही समर्थक रैली में सीएम योगी के पोस्टर लहराए गए। बता दें कि नेपाल में 2008 में जन आंदोलन के बाद समाप्त की गई राजशाही को फिर से बहाल करने की मांग की जा रही है। रैली में सीएम योगी के पोस्टर लहराने के बाद अब वहां बवाल खड़ा हो गया...
Read more »
नागपुर हिंसा: 6 दिन बाद हटा कर्फ्यू, 71 लोगों को 48 घंटों के भीतर मिलेगा मुआवजानागपुर में हाल ही में हुए दंगों के कारण प्रभावित 71 लोगों को अगले 48 घंटों में मुआवजा मिलेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी घोषणा की और प्रशासन को जल्द राहत देने के निर्देश दिए। दंगाइयों से संपत्ति के नुकसान की भरपाई की जाएगी और भुगतान न करने पर संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। पुलिस ने 105 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि सभी संवेदनशील इलाकों से...
Read more »
नेपाल में राजशाही समर्थकों का हल्लाबोल, पुलिस से झड़प, काठमांडू में लगाया गया कर्फ्यूNepal News: नेपाल में बीते दिन हिंदू राज्य की बहाली की मांग कर रहे राजशाही समर्थकों और पुलिस में झड़प हुई. समर्थकों ने कई जगह पर आगजनी और तोड़फोड़ भी की है. जिसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है.
Read more »
नेपाल में उबाल: राजशाही की मांग को लेकर हिंसा, काठमांडू की सड़कों पर सेना तैनात, कर्फ्यू लागू!काठमांडू में राजतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प के बाद नेपाली सेना को सड़कों पर तैनात किया गया है. प्रदर्शनकारी नेपाल में राजशाही की बहाली की मांग कर रहे हैं. इस घटना के बाद टिंकुने, सिनामंगल और कोटेश्वर इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. स्थिति पर नियंत्रण के लिए सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है.
Read more »
नेपाल में राजतंत्र और लोकतंत्र के समर्थक आमने-सामने, अचानक क्यों भड़का राजशाही समर्थक आंदोलननेपाल में राजतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को राजधानी काठमांडू में उग्र प्रदर्शन किया. इन प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान लोकतंत्र समर्थक राजनीतिक दलों और मीडिया घरानों को निशाना बनाया. नेपाल में अब फिर राजनीतिक उथल-पुथल की आशंका तेज हो गई है.
Read more »
नेपाल : हिंदू राष्ट्र और राजशाही बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस के साथ हिंसक टकराव में दो की मौतनेपाल में राजशाही समर्थक पिछले कुछ समय से आंदोलन कर रहे हैं. लेकिन शुक्रवार को उनका प्रदर्शन हिंसक झड़प में तब्दील हो गया.
Read more »
