नेपाल ने 200 और 500 रुपए के भारतीय नोट ले जाने पर लगा प्रतिबंध हटाया

अंतरराष्ट्रीय News

नेपाल ने 200 और 500 रुपए के भारतीय नोट ले जाने पर लगा प्रतिबंध हटाया
नेपाल ने 200 और 500 रुपए के भारतीय नोट ले जाने परन्यूज़ नेशनNews Nation
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 27%
  • Publisher: 51%

नेपाल ने 200 और 500 रुपए के भारतीय नोट ले जाने पर लगा प्रतिबंध हटाया

"काठमांडू, 15 दिसंबर । नेपाल सरकार ने सोमवार को भारत-नेपाल सीमा के आर-पार यात्रा के दौरान 200 और 500 रुपए के भारतीय मुद्रा नोट ले जाने की अनुमति दे दी। यह फैसला नेपाली और भारतीय, दोनों नागरिकों पर लागू होगा।Advertisment यह कैबिनेट निर्णय भारतीय रिज़र्व बैंक की 28 नवंबर को जारी अधिसूचना के अनुरूप है, जिसके तहत बांग्लादेश और पाकिस्तान के नागरिकों को छोड़कर कोई भी व्यक्ति भारत से नेपाल और भूटान या नेपाल व भूटान से भारत यात्रा करते समय 100 से अधिक मूल्य के भारतीय नोट, अधिकतम 25,000 रुपए तक, अपने साथ ले जा सकता है। कैबिनेट बैठक के बाद संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री तथा सरकार के प्रवक्ता जगदीश खरेल ने पत्रकारों को बताया, “कैबिनेट ने नेपाली और भारतीय नागरिकों को भारत यात्रा के दौरान तथा नेपाल लौटते समय 200 और 500 रुपए के भारतीय मुद्रा नोट साथ रखने की अनुमति देने का फैसला किया है।” नेपाल राष्ट्र बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस निर्णय से भारत में इलाज और अन्य कार्यों के लिए जाने वाले नेपाली नागरिकों की यात्रा आसान होगी। इसके अलावा नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को भी राहत मिलेगी, जिन्हें अब तक 100 रुपए से अधिक के भारतीय नोट रखने पर जांच और असुविधा का सामना करना पड़ता था, क्योंकि नेपाल में यह अब तक अवैध था। गौरतलब है कि नवंबर 2016 में भारत द्वारा 500 और 1,000 रुपए के नोटों का विमुद्रीकरण किए जाने के बाद नेपाल ने भी अपने यहां इन नोटों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। 8 नवंबर 2016 को भारत सरकार ने “काले धन को उजागर करने और भ्रष्टाचार से लड़ने” के उद्देश्य से 500 और 1,000 रुपए के नोटों को बंद कर उनकी जगह 2,000 रुपए के नए नोट जारी किए थे। नेपाल के केंद्रीय बैंक के अनुसार, उस समय के अप्रचलित नोटों में से 50 मिलियन से अधिक मूल्य की राशि अब भी नेपाल की बैंकिंग प्रणाली में फंसी हुई है। भारत–नेपाल सीमा से सटे इलाकों के निवासियों की लंबे समय से यह मांग रही है कि उच्च मूल्य के भारतीय नोटों पर लगी पाबंदियों को हटाया जाए, ताकि दैनिक जीवन में सहूलियत हो सके। उल्लेखनीय है कि विमुद्रीकरण से पहले नेपाल के केंद्रीय बैंक ने 2015 में आरबीआई की ढील के अनुरूप 500 और 1,000 रुपए के नोटों पर लगा प्रतिबंध हटा दिया था। इससे पहले जून 2000 से नेपाल में इन भारतीय नोटों के उपयोग पर रोक लगी हुई थी। --आईएएनएस डीएससी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

नेपाल ने 200 और 500 रुपए के भारतीय नोट ले जाने पर न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कन्नौज में मतांतरण का खेल, 200 से अधिक ग्रामीणों का धर्म परिवर्तनकन्नौज में मतांतरण का खेल, 200 से अधिक ग्रामीणों का धर्म परिवर्तनकन्नौज के ग्रामीण इलाकों में ईसाई मिशनरियों द्वारा लोगों को बुनियादी सुविधाओं और रोजगार का लालच देकर मतांतरण कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। बजरंग दल ने शिकायत दर्ज कराई है।
Read more »

लक्षद्वीप के विकास में बड़ा कदम, 500 करोड़ रुपए के निवेश से समृद्ध होगी ब्लू इकोनॉमीलक्षद्वीप के विकास में बड़ा कदम, 500 करोड़ रुपए के निवेश से समृद्ध होगी ब्लू इकोनॉमीलक्षद्वीप के विकास में बड़ा कदम, 500 करोड़ रुपए के निवेश से समृद्ध होगी ब्लू इकोनॉमी
Read more »

दिल्ली गैस चैंबर में तब्दील! सीजन का सबसे खराब AQI दर्ज, सांस लेना हुआ मुश्किलदिल्ली गैस चैंबर में तब्दील! सीजन का सबसे खराब AQI दर्ज, सांस लेना हुआ मुश्किलCPCB के मानकों के मुताबिक, AQI शून्य से 50 तक ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है.
Read more »

दिल्ली ब्लास्ट के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी में स्टाफ का संकट, कई पदों पर फिर से शुरू हुई भर्तीदिल्ली ब्लास्ट के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी में स्टाफ का संकट, कई पदों पर फिर से शुरू हुई भर्तीदिल्ली ब्लास्ट से यूनिवर्सिटी का कनेक्शन जुड़ने पर 10 से अधिक असिस्टेंड प्रोफेसर नौकरी छोड़ चुके हैं। यूनिवर्सिटी कमें कुल करीब 200 नर्सिंग स्टाफ तैनात है। इनमें लगभग 80 प्रतिशत मुस्लिम हैं।
Read more »

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर: कई इलाकों में AQI 500 के पारदिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर: कई इलाकों में AQI 500 के पारकेंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली के अलीपुर, आनंद विहार, अशोक विहार, बुराड़ी सहित कई इलाकों में AQI 500 के पार दर्ज किया गया है। गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक है। मौसम की स्थिति और हवा की कम गति के कारण अगले कुछ दिनों में राहत मिलने की संभावना नहीं है।
Read more »

500 और 750 वॉट में से कौन-सा Mixer Grinder माना जाता है बेहतर500 और 750 वॉट में से कौन-सा Mixer Grinder माना जाता है बेहतरनरम चीजों को पीसने के लिए आप 500W का Mixer Grinder देख सकते हैं. वहीं, मसाले और ड्राई चीजों को पीसने के लिए 750W का विकल्प बढ़िया हो सकता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:38:46