नीरव मोदी लंदन में गिरफ़्तार, अदालत में पेश होंगे
पंजाब नेशनल बैंक ने साल 2018 में नीरव मोदी और उनके चाचा मेहुल चौकसी के नेतृत्व वाले ज्वैलरी समूहों पर फ़र्ज़ी बैंक गारंटी के ज़रिए क़र्ज़ लेने और धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए थे.नीरव मोदी को हाल ही में लंदन में देखा गया था जिसके बाद भारतीय मीडिया में सवाल उठाए गए थे.
भारत के प्रवर्तन निदेशालय ने लंदन पुलिस से उन्हें गिरफ़्तार करने की गुज़ारिश की थी.नीरव मोदी भारत के चर्चित हीरा कारोबारी हैं. वे 2.3 अरब डॉलर की ज्वेलरी डिजाइनर कंपनी फ़ायरस्टार डायमंड के संस्थापक हैं और उनके ग्राहकों में दुनिया के जाने-माने लोग शामिल हैं. नीरव डायमंड का कारोबार करने वाले परिवार से आते हैं और बेल्जियम के एंटवर्प शहर में उनका पालन-पोषण हुआ है. युवा उम्र से ही उनकी दिलचस्पी आर्ट और डिजाइन में थी और वो यूरोप के अलग-अलग म्यूज़ियम में आते-जाते थे.इसके बाद भारत में जाकर बसने और डायमंड ट्रेडिंग बिज़नेस के सभी पहलुओं की ट्रेनिंग लेने के बाद साल 1999 में उन्होंने फ़ायरस्टार की नींव रखी. ये एक डायमंड सोर्सिंग और ट्रेडिंग कंपनी है. साल 2008 में नीरव के एक करीबी दोस्त ने उन्हें ईयररिंग बनाने को कहा. साल 2010 में वो क्रिस्टी और सॉदबी के कैटालॉग पर जगह बनाने वाले पहले भारतीय ज्वेलर बने. साल 2013 में वो फ़ोर्ब्स लिस्ट ऑफ़ इंडियन बिलिनेयर में आए और तब से अपनी जगह बनाए हुए हैं. नीरव मोदी कंपनी के आभूषण केट विंस्लेट, रोज़ी हंटिंगटन-व्हाटली, नाओमी वॉट्स, कोको रोशा, लीज़ा हेडन और एश्वर्य राय जैसे भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्टाइल आइकन पहनते हैं.नीरव मोदी के डिजाइनर ज्वेलरी बूटीक लंदन, न्यूयॉर्क, लास वेगास, हवाई, सिंगापुर, बीजिंग और मकाऊ में हैं. भारत में उनके स्टोर मुंबई और दिल्ली में है. नीरव मोदी ने अपने ही नाम से साल 2010 में ग्लोबल डायमंड ज्वेलरी हाउस की नींव रखी थी. कंपनी का मुख्यालय भारत के मुंबई शहर में है. नीरव डायमंड का कारोबार करने वाले परिवार से आते हैं और बेल्जियम के एंटवर्प शहर में उनका पालन-पोषण हुआ है.साल 2014 में नीरव मोदी ने दिल्ली के डिफ़ेंस कॉलोनी में पहला फ्लैगशिप स्टोर खोला और साल 2015 में मुंबई के काला घोड़ा में स्टोर खुला. साल 2015 में नीरव मोदी कंपनी ने न्यूयॉर्क सिटी और हॉन्गकॉन्ग में बूटीक खोले. लंदन की बॉन्ड स्ट्रीट और एमजीएम मकाऊ में उनके बूटीक स्टोर हाल में खुले हैं. niravmodi.com के मुताबिक नीरव मोदी का ये झुकाव परिवार की वजह से हुआ क्योंकि रात के भोजन के वक़्त भी उन लोगों की बातचीत इसी पर हुआ करती थी.(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की फिसली जुबान, नीरव मोदी की जगह कह बैठे नरेंद्र...कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बुधवार को चेन्नई के कॉलेज में विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए अचानक जुबान फिसल गई. हुआ यूं कि जब वह भगोड़े आर्थिक अपराधियों और देश के कथित करप्ट उद्योगपतियों की बात कर रहे थे तो उन्होंने नीरव मोदी की जगह नरेंद्र मोदी का नाम ले लिया
Read more »
PNB घोटाला: नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारीमुंबई की एक विशेष अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की पत्नी एमी मोदी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया है. विशेष मनी लॉन्ड्रिंग रोधक कानून (पीएमएलए) के मामले को सुनने वाली न्यायाधीश एम एस आजमी की एक विशेष अदालत ने गैर जमानती वॉरंट जारी किया. अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नीरव मोदी (48) और अन्य आरोपियों के खिलाफ कुछ दिन पहले दाखिल अनुपूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश जारी किया.
Read more »
Exclusive: कभी भी हो सकती है नीरव मोदी की गिरफ्तारी, लंदन में अरेस्ट वारंट जारीलंदन में बेखौफ घूम रहे भगोड़े नीरव मोदी पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है. ब्रिटेन की अदालत द्वारा नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है और अब किसी भी वक्त लंदन पुलिस गिरफ्तार कर सकती है.
Read more »
ईडी की अपील पर लंदन की कोर्ट ने नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कियाLondon court issues arrest warrant against diamantaire Nirav Modi based on ED request | हाल ही में खबरे आईं थीं कि नीरव लंदन में है और हीरे का बिजनेस कर रहा नीरव के प्रत्यर्पण की अपील पर यूके सरकार ने अदालत में कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दी
Read more »
नीरव मोदी को भारत लाने की दिशा में पहली सफलता, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंटफरार हीरा कारोबारी फिलहाल लंदन में रह रहा है. उसके खिलाफ शिकंजा धीरे-धीरे कसता जा रहा है.
Read more »
BREAKING: लंदन में नीरव मोदी गिरफ्तार, थोड़ी देर में कोर्ट में होगा पेश– News18 हिंदीBREAKING: लंदन में नीरव मोदी गिरफ्तार
Read more »
LIVE: नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, प्रत्यर्पण की कोशिशों में जुटीं ED-CBIनीरव मोदी की गिरफ्तारी पर बोले गुलाम नबी आजाद- चुनाव के कारण यह फैसला लिया गया, चुनाव बाद वापस भेज दिया जाएगा
Read more »
LIVE: नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, थोड़ी देर में कोर्ट में पेशीनीरव मोदी की गिरफ्तारी पर बोले गुलाम नबी आजाद- चुनाव के कारण यह फैसला लिया गया, चुनाव बाद वापस भेज दिया जाएगा
Read more »
भारत में भी नीरव मोदी पर एक्शन, 173 महंगी पेंटिंग्स, 11 लग्जरी कारों की नीलामीमुंबई की विशेष अदालत ने पीएनबी से 13 हजार करोड़ के घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के घर से जब्त 173 महंगी पेंटिंग्स और 11 लग्जरी कारों को नीलाम करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने ईडी को आदेश दिया है कि अगले हफ्ते इन पेंटिंग्स और कारों को नीलाम करें.
Read more »
