nirav modi arrest in london news and updates | नीरव अब जमानत अर्जी दाखिल करेगा, उसके बाद प्रत्यर्पण पर सुनवाई होगी 13700 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी है नीरव पिछले साल फरवरी में घोटाले का खुलासा हुआ था, उससे पहले ही नीरव देश छोड़कर भाग गया
13700 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी है नीरव13700 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को बुधवार को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ वहां की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। नीरव अब जमानत की अर्जी दाखिल करेगा। इसके बाद अदालत में प्रत्यर्पण पर सुनवाई शुरू होगी। हाल ही में अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ ने नीरव मोदी का वीडियो जारी कर खबर दी थी कि उसने लंदन में हीरे का बिजनेस शुरू कर दिया है। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने 9 मार्च को कहा था कि नीरव के भारत प्रत्यर्पण की अपील पर यूके के गृह सचिव ने वहां की अदालत में कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है। सीबीआई ने एक दिन पहले ही कहा है कि नीरव के प्रत्यर्पण मामले पर नजर रखी जा रही है। टेलीग्राफ के मुताबिक, नीरव लंदन के वेस्ट एंड इलाके में 72 करोड़ रुपए के अपार्टमेंट में रह रहा है। इसके लिए हर महीने 15.
5 लाख रुपए किराया चुका रहा है। वह हीरे का बिजनेस भी कर रहा है।नीरव मोदी पर मेहुल चौकसी के साथ मिलकर 13700 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहे हैं। दोनों के खिलाफ मुंबई की विशेष अदालत में भी मामला चल रहा है।मुंबई की विशेष अदालत ने हाल ही में नीरव मोदी की पत्नी एमी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। इससे पहले पीएनबी घोटाले में ईडी ने नई चार्जशीट दायर की थी। इसमें पहली बार एमी का नाम भी शामिल करते हुए उसे आरोपी बनाया गया था।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PNB घोटाला: नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारीमुंबई की एक विशेष अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की पत्नी एमी मोदी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया है. विशेष मनी लॉन्ड्रिंग रोधक कानून (पीएमएलए) के मामले को सुनने वाली न्यायाधीश एम एस आजमी की एक विशेष अदालत ने गैर जमानती वॉरंट जारी किया. अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नीरव मोदी (48) और अन्य आरोपियों के खिलाफ कुछ दिन पहले दाखिल अनुपूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश जारी किया.
Read more »
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के ख़िलाफ़ ब्रिटेन में गिरफ़्तारी वॉरंट जारीमनी लॉन्डरिंग के एक मामले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने के ईडी के अनुरोध पर लंदन की एक अदालत ने गिरफ़्तारी वॉरंट जारी किया है.
Read more »
नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, PNB घोटाले में 13 महीने से थी भारत को तलाशBREAKING लंदन पुलिस ने नीरव मोदी को गिरफ्तार कर लिया है
Read more »
BREAKING: लंदन में नीरव मोदी गिरफ्तार, थोड़ी देर में कोर्ट में होगा पेश– News18 हिंदीBREAKING: लंदन में नीरव मोदी गिरफ्तार
Read more »
बड़ी खबरः पीएनबी घोटाले का आरोपी भगोड़ा नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, आज ही पेशी- Amarujalaपीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार JustIn NiravModi NiravModiArrest PNBScam London londonpolice
Read more »
नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, पीएनबी घोटाले का है आरोपीनीरव मोदी घोटाले के खुलासे के बाद विदेश भाग गया था, जिसके बाद उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।
Read more »
