मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सहरसा और खगड़िया जिले के दौरे पर हैं, जहां वे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और 800 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
खगड़िया / सहरसा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ' समृद्धि यात्रा ' के तहत आज शुक्रवार 13 मार्च को सहरसा और खगड़िया जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री न केवल विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखेंगे, बल्कि दोनों जिलों को 800 करोड़ रुपये की योजनाओं का उपहार भी देंगे। साथ ही जिलों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरान अगर उन्हें कहीं लापरवाही दिखाई देते है तो सीएम कड़े तेवर भी दिखा सकते हैं। सहरसा को 512 करोड़ की सौगात देंगे नीतीश नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत जब सहरसा जिले में पहुंचे तो वो विकास की रफ्तार को नई ऊंचाई देंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, सहरसा में कुल 512 करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और कार्यारंभ करेंगे। इसमें 286 करोड़ रुपये की लागत से 70 तैयार योजनाओं का उद्घाटन, 90 करोड़ रुपये की लागत से 20 नई योजनाओं का शिलान्यास और 136 करोड़ रुपये की लागत से 35 योजनाओं का कार्यारंभ शामिल है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा जिले में चल रही कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और जनसंवाद के माध्यम से सीधे जनता से रूबरू होंगे। खगड़िया को 304 करोड़ का तोहफा देंगे नीतीश कुमार सहरसा के बाद मुख्यमंत्री खगड़िया पहुंचेंगे, जहां वे जिले को 304 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। खगड़िया में तय कार्यक्रम के मुताबिक, नीतीश कुमार यहां 261 करोड़ रुपये की लागत की 284 योजनाओं का लोकार्पण और 43 करोड़ की लागत से 35 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। खगड़िया के जिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नवनिर्मित बायपास सड़क का विशेष रूप से निरीक्षण करेंगे।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, संसारपुर में विशाल जनसभा खगड़िया जिलेके संसारपुर खेल मैदान में दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। इसके लिए प्रशासन ने तीन हेलीपैड तैयार किए हैं। मुख्यमंत्री यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके लिए भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।मुख्यमंत्री की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की वर्तमान स्थिति की जांच करना और सरकारी तंत्र को विकास के प्रति संवेदनशील बनाना है।.
खगड़िया/सहरसा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी 'समृद्धि यात्रा' के तहत आज शुक्रवार 13 मार्च को सहरसा और खगड़िया जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री न केवल विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखेंगे, बल्कि दोनों जिलों को 800 करोड़ रुपये की योजनाओं का उपहार भी देंगे। साथ ही जिलों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरान अगर उन्हें कहीं लापरवाही दिखाई देते है तो सीएम कड़े तेवर भी दिखा सकते हैं।सहरसा को 512 करोड़ की सौगात देंगे नीतीशनीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत जब सहरसा जिले में पहुंचे तो वो विकास की रफ्तार को नई ऊंचाई देंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, सहरसा में कुल 512 करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और कार्यारंभ करेंगे। इसमें 286 करोड़ रुपये की लागत से 70 तैयार योजनाओं का उद्घाटन, 90 करोड़ रुपये की लागत से 20 नई योजनाओं का शिलान्यास और 136 करोड़ रुपये की लागत से 35 योजनाओं का कार्यारंभ शामिल है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा जिले में चल रही कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और जनसंवाद के माध्यम से सीधे जनता से रूबरू होंगे।खगड़िया को 304 करोड़ का तोहफा देंगे नीतीश कुमारसहरसा के बाद मुख्यमंत्री खगड़िया पहुंचेंगे, जहां वे जिले को 304 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। खगड़िया में तय कार्यक्रम के मुताबिक, नीतीश कुमार यहां 261 करोड़ रुपये की लागत की 284 योजनाओं का लोकार्पण और 43 करोड़ की लागत से 35 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।खगड़िया के जिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नवनिर्मित बायपास सड़क का विशेष रूप से निरीक्षण करेंगे।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, संसारपुर में विशाल जनसभाखगड़िया जिलेके संसारपुर खेल मैदान में दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। इसके लिए प्रशासन ने तीन हेलीपैड तैयार किए हैं। मुख्यमंत्री यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके लिए भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।मुख्यमंत्री की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की वर्तमान स्थिति की जांच करना और सरकारी तंत्र को विकास के प्रति संवेदनशील बनाना है।
नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा सहरसा खगड़िया विकास योजनाएं
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वो जगह जहां रहती हैं परियों जैसी औरतें, दिल्ली से बस 800 किमी है दूरीवो जगह जहां रहती हैं परियों जैसी औरतें, दिल्ली से बस 800 किमी है दूरी
Read more »
भारत का निर्यात चालू वित्त वर्ष में छू सकता है 800 अरब डॉलर का आंकड़ाभारत का निर्यात चालू वित्त वर्ष में छू सकता है 800 अरब डॉलर का आंकड़ा
Read more »
भारत इस साल करेगा 800 अरब डॉलर से अधिक का निर्यात: पीयूष गोयलभारत इस साल करेगा 800 अरब डॉलर से अधिक का निर्यात: पीयूष गोयल
Read more »
Oxford: 800 साल पुरानी परंपरा तोड़ने वाली है ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, अपने छात्रों के लिए किया फैसलाOxford University break an 800-year-old tradition Replacing Gender Neutral Language into Female Male Language Oxford: 800 साल पुरानी परंपरा तोड़ने वाली है ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी विदेश
Read more »
भोपाल में खाली चल रही मेट्रो, नहीं मिल रहे पैसेंजर, राजधानी में मेट्रो क्यों बनी घाटे का सौदा, पढ़िए खबरBhopal Metro Project: राजधानी में मेट्रो ट्रेन लगभग खाली दौड़ रहीं है। उद्घाटन के महज तीन महीने के अंदर ही भोपाल वासियों का मेट्रो से मोह भंग हो गया। शौकिया सफर करने वालों की भीड़ को रूटीन पैसेंजर समझ लिया गया था। हालात यह हैं कि 800 की क्षमता वाली ट्रेन को 100 पैसेंजर भी नहीं मिल पा...
Read more »
हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी खबर, सुक्खू सरकार भरेगी लेक्चरर और असिस्टेंट लेक्चरर के 800 पद; CM ने किया एलानमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में शिक्षा विभाग में 400 लेक्चरर और 400 असिस्टेंट लेक्चरर पदों को भरने की घोषणा की। उन्होंने हमीरपुर में कैंसर अस्पताल और मदर एंड चाइल्ड अस्पताल के लिए भी बड़ी राशि स्वीकृत की।
Read more »
