पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर ने अपनी गिरफ्तारी को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने सीबीआई की कार्रवाई को गैर-कानूनी बताते हुए अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाए हैं। भुल्लर ने राज्य सरकार की अनुमति के बिना एफआईआर दर्ज करने और विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पहले ही एफआईआर दर्ज किए जाने का मुद्दा उठाया है। रिश्वत मामले में...
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। भुल्लर ने याचिका दायर कर सीबीआई द्वारा की गई कार्रवाई को गैर-कानूनी बताया है और जांच एजेंसी के अधिकार क्षेत्र पर गंभीर सवाल उठाए हैं। याचिका में उन्होंने कहा कि वह पंजाब में तैनात अधिकारी हैं, ऐसे में दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टेब्लिशमेंट एक्ट, 1946 की धारा 6 के तहत सीबीआई को पंजाब सरकार से अनुमति लेनी अनिवार्य थी। भुल्लर की दलील है कि बिना राज्य की सहमति उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती थी और न ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता था। भुल्लर ने यह भी दावा किया कि उनसे जुड़े जिस 2023 के मामले में गिरफ्तारी हुई, वह पंजाब के सरहिंद थाने से जुड़ा है। इसलिए सीबीआई चंडीगढ़ को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का अधिकार नहीं था। उनका कहना है कि जो सामान चंडीगढ़ से बरामद बताया गया, वह उनकी कब्जे से नहीं मिला। याचिका में एक और अहम बिंदु यह है कि उसी कथित अपराध में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो पहले ही एफआईआर दर्ज कर चुका था। भुल्लर के अनुसार, एक ही अपराध में दो एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकतीं और दोनों मामलों में केवल आधे घंटे का अंतर है, जिससे पूरे मामले पर सवाल उठता है। रिश्वत मामले से शुरू हुई कार्रवाई सीबीआई ने 16 अक्टूबर 2025 को हरचरण सिंह भुल्लर को 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बाद में छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये की नकदी, सोना और कई संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद होने का दावा किया गया। पंजाब सरकार ने 19 अक्टूबर को उन्हें निलंबित कर दिया था। इसके बाद 29 अक्टूबर 2025 को सीबीआई ने उन पर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में दूसरी एफआईआर भी दर्ज कर दी। इसी बीच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो भी उनके खिलाफ एक केस पहले ही दर्ज कर चुका था। नवंबर में अदालत ने उन्हें सीबीआई की हिरासत में भेज दिया था और मामला अभी जांच के अधीन है। हाईकोर्ट अब भुल्लर की याचिका पर आगे सुनवाई करेगा।.
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। भुल्लर ने याचिका दायर कर सीबीआई द्वारा की गई कार्रवाई को गैर-कानूनी बताया है और जांच एजेंसी के अधिकार क्षेत्र पर गंभीर सवाल उठाए हैं। याचिका में उन्होंने कहा कि वह पंजाब में तैनात अधिकारी हैं, ऐसे में दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टेब्लिशमेंट एक्ट, 1946 की धारा 6 के तहत सीबीआई को पंजाब सरकार से अनुमति लेनी अनिवार्य थी। भुल्लर की दलील है कि बिना राज्य की सहमति उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती थी और न ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता था। भुल्लर ने यह भी दावा किया कि उनसे जुड़े जिस 2023 के मामले में गिरफ्तारी हुई, वह पंजाब के सरहिंद थाने से जुड़ा है। इसलिए सीबीआई चंडीगढ़ को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का अधिकार नहीं था। उनका कहना है कि जो सामान चंडीगढ़ से बरामद बताया गया, वह उनकी कब्जे से नहीं मिला। याचिका में एक और अहम बिंदु यह है कि उसी कथित अपराध में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो पहले ही एफआईआर दर्ज कर चुका था। भुल्लर के अनुसार, एक ही अपराध में दो एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकतीं और दोनों मामलों में केवल आधे घंटे का अंतर है, जिससे पूरे मामले पर सवाल उठता है। रिश्वत मामले से शुरू हुई कार्रवाई सीबीआई ने 16 अक्टूबर 2025 को हरचरण सिंह भुल्लर को 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बाद में छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये की नकदी, सोना और कई संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद होने का दावा किया गया। पंजाब सरकार ने 19 अक्टूबर को उन्हें निलंबित कर दिया था। इसके बाद 29 अक्टूबर 2025 को सीबीआई ने उन पर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में दूसरी एफआईआर भी दर्ज कर दी। इसी बीच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो भी उनके खिलाफ एक केस पहले ही दर्ज कर चुका था। नवंबर में अदालत ने उन्हें सीबीआई की हिरासत में भेज दिया था और मामला अभी जांच के अधीन है। हाईकोर्ट अब भुल्लर की याचिका पर आगे सुनवाई करेगा।
Punjab Haryana High Court CBI Investigation Authority Punjab Vigilance Bureau FIR Corruption Case Punjab Disproportionate Assets Case Punjab Police Officer Suspended Delhi Special Police Establishment Act Sirhind Police Station Case Haracharan Singh Bhullar Chandigarh News Chandigarh Latest News Chandigarh News In Hindi Chandigarh Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CBI ਅਦਾਲਤ ਨੇ DIG ਹਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੂੰ 14 ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਜੂਡੀਸ਼ੀਅਲ ਰਿਮਾਂਡ ‘ਤੇ ਭੇਜਿਆDig Harcharan Singh Bhullar: ਰੋਪੜ ਰੇਂਜ ਦੇ ਡੀਆਈਜੀ ਹਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਦੇ ਟਿਕਾਣਿਆਂ ਤੇ ਸੀਬੀਆਈ ਵੱਲੋਂ 21 ਘੰਟਿਆਂ ਤੱਕ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਸੈਕਟਰ 40 ਸਥਿਤ ਡੀਆਈਜੀ ਦੇ ਘਰ ਤੋਂ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਰਕਮ 7 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ, 15 ਤੋਂ ਵੱਧ ਜਾਇਦਾਦਾਂ, ਆਡੀ ਅਤੇ ਮਰਸੀਡੀਜ਼ ਦੀਆਂ ਚਾਬੀਆਂ, ਲਗਜ਼ਰੀ ਘੜੀਆਂ,...
Read more »
DIG Harcharan Singh Bhullar: CBI का का बड़ा खुलासा, पंजाब में DIG का बड़ा खेल उजागर!DIG Harcharan Singh Bhullar: CBI का का बड़ा खुलासा, पंजाब में DIG का बड़ा खेल उजागर! | CBI
Read more »
ਰਿਸ਼ਵਤ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ CBI ਵੱਲੋਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ DIG ਹਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਸਸਪੈਂਡDIG Harcharan Singh Bhullar suspended: ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ CBI ਦੀ 52 ਮੈਂਬਰੀ ਟੀਮ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮੋਹਾਲੀ ਦਫ਼ਤਰ ਅਤੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਸੈਕਟਰ 40 ਸਥਿਤ ਕੋਠੀ ‘ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ। ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ 5 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਨਕਦ, ਜੋ 3 ਬੈਗਾਂ ਅਤੇ 2 ਅਟੈਚੀਆਂ ਵਿੱਚ ਭਰੇ ਹੋਏ ਸਨ, ਬਰਾਮਦ ਹੋਏ। ਗਿਣਤੀ ਲਈ CBI ਨੂੰ ਨੋਟ ਗਿਣਨ ਵਾਲੀਆਂ ਤਿੰਨ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਲੈਣੀ...
Read more »
DIG भुल्लर रिश्वत मामले के बाद रोपड़ रेंज में CBI का बड़ा दांव, भ्रष्टाचार की आशंका पर सभी अधिकारियों से होगी पूछताछकेंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई रोपड़ रेंज के सभी अधिकारियों से पूछताछ करने की तैयारी में है। यह कार्रवाई रोपड़ रेंज में दर्ज कुछ मामलों से संबंधित है, जिसमें भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की आशंका है। सीबीआई निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है, जिससे अधिकारियों में खलबली मची...
Read more »
राणा कपूर पर CBI का शिकंजा, मुकदमा चलाने की मिली अनुमति; 12 दिसंबर को होगी सुनवाईसीबीआई को यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मिली है। यह मामला अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की कंपनियों और यस बैंक के बीच धोखाधड़ी वाले लेन-देन से जुड़ा है। अदालत 12 दिसंबर को इस मामले पर सुनवाई करेगी। आरोप पत्र में अनिल अंबानी और राणा कपूर समेत कई लोगों के नाम शामिल...
Read more »
तिरुमाला प्रसाद में बड़ा खुलासा, 2019-24 के बीच मिलावटी घी से बने 20 करोड़ लड्डू; SIT की जांच तेजतिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसाद में मिलावट का मामला सामने आया है। 2019 से 2024 के बीच बने 20 करोड़ लड्डुओं में मिलावटी घी का इस्तेमाल हुआ। जांच में पता चला कि 68 लाख किलो नकली घी, जिसमें पाम ऑयल मिला था, भोले बाबा डेयरी से खरीदा गया था। इस मामले की जांच CBI की SIT कर रही है, जिसने पूर्व चेयरमैन से पूछताछ की...
Read more »
