हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है. निर्जला एकादशी के दिन कुछ खास वस्तुओं को घर लाने से देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है.
सनातन धर्म में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है. यह व्रत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा पाने का श्रेष्ठ अवसर माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से सभी एकादशियों का पुण्य प्राप्त होता है.
साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा भी मिलती है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन अन्न, जल और वस्त्र का दान करने से पुण्य मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. ऐसा माना जाता है इस दिन शुभ चीजों का घर लाने से धन लाभ के योग बनते हैं और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि निर्जला एकादशी के दिन किन चीजों को घर लाना चाहिए. वर्ष 2025 में निर्जला एकादशी 6 जून, शुक्रवार को मनाई जाएगी. वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 6 जून को सुबह 2:15 बजे शुरू होकर 7 जून को सुबह 4:47 बजे तक रहेगी.इस दिन घर में कामधेनु गाय की मूर्ति लाना अत्यंत शुभ माना गया है. यह न सिर्फ धन वृद्धि का संकेत है बल्कि पारिवारिक शांति और सुख-संपत्ति में भी वृद्धी करती है. माना जाता है कि इस मूर्ति को लाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.सनातन धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र माना गया है. कहा जाता है कि इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है. निर्जला एकादशी के दिन तुलसी का पौधा घर लाएं और इसे पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और लक्ष्मी कृपा प्राप्त होती है.अगर घर में वास्तु दोष है या लंबे समय से क्लेश चल रहा है, तो इस दिन मोर पंख लाकर मंदिर में रखें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे न सिर्फ वास्तु दोष दूर होता है बल्कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा भी मिलती है.घर में लगा लें ये 5 पौधे, हर संकट होगा दूर, बन जाएंगे मालामाल12 साल बाद सूर्य-गुरु-बुध का त्रिग्रही योग, जून में आएगा इन 3 राशियों का 'गोल्डन टाइम'
Nirjala Ekadashi 2025 Date Nirjala Ekadashi 2025 Nirjala Ekadashi 2025 Date And Time Nirjala Ekadashi 2025 Kab Hai Nirjala Ekadashi 2025 Shubh Muhurat Nirjala Ekadashi Puja Upay
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bada Mangal 2025: बड़े मंगल पर घर लाएं ये चीजें, बरसेगी बजरंगबली की कृपाज्येष्ठ माह की शुरुआत बड़े मंगल से ही यानी मंगलवार 13 मई से होने जा रही है। इस बार ज्येष्ठ माह में 5 बड़े मंगल Bada Mangal 2025 रहने वाले हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस खास अवसर पर हनुमान जी की कृपा प्राप्ति के लिए क्या कर सकते हैं।
Read more »
शुक्रवार के दिन घर में करें इन 3 चीजों की स्थापना, हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपाशुक्रवार के दिन घर में करें इन 3 चीजों की स्थापना, हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Read more »
वट सावित्री व्रत पर बनेगा ये महासंयोग, इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपाइस बार वट सावित्री व्रत 26 मई, सोमवार को है और उसी दिन दर्श अमावस्या भी है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ मास में पड़ने वाली कृष्ण पक्ष की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखा जाता है.
Read more »
Apara Ekadashi 2025: लक्ष्मी जी की कृपा के लिए एकादशी पर जरूर करें ये पाठ, नहीं होगी धन की समस्याहर माह में दो बार एकादशी का व्रत किया जाता है। यह तिथि पूर्ण रूप से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। इस बार अपरा एकादशी का व्रत शुक्रवार 23 मई को किया जा रहा है जो ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष में किया जाता है।
Read more »
घर की तिजोरी में रखें ये एक चीज, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपाजीवन में तरक्की को बरकरार रखने के लिए वास्तु नियमों का पालन बेहद जरूरी है. मान्यता है कि इन नियमों का पालन करने से धन की देवी लक्ष्मी मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
Read more »
घर की तिजोरी में रख दें ये 1 चीज, बरसेगी मां लक्ष्मा की खूब कृपाMoney Tips in Hindi: घर और जीवन में वास्तु शास्त्र के अनुसार, बदलाव करने पर न सिर्फ आर्थिक समस्याओं से राहत मिलती है, बल्कि मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है. आइए जानते हैं घर की तिजोरी में किस एक चीज को रखने से धन की देवी अपार कृपा बरसाएंगी.
Read more »
