निर्वाचन आयोग ने सोनू सूद की पंजाब के ‘स्टेट आइकन’ के तौर पर नियुक्ति रद्द की SonuSood Punjab StateIcon ElectionCommission सोनूसूद पंजाब स्टेटआइकन चुनावआयोग
भारत के निर्वाचन आयोग ने अभिनेता सोनू सूद की पंजाब के ‘राज्य प्रतीक’ के तौर पर नियुक्ति रद्द कर दी है. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. करुणा राजू ने बीते सात जनवरी को यह जानकारी दी. वहीं, बॉलीवुड अभिनेता ने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ दिया, क्योंकि परिवार का एक सदस्य आगामी विधानसभा चुनाव लड़ रहा है.
राजू ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग ने सूद की पंजाब के ‘राज्य के प्रतीक’ के तौर पर नियुक्ति को चार जनवरी को रद्द कर दिया है. उल्लेखनीय है कि अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि उनकी बहन मालविका राजनीति में आ रही हैं, लेकिन उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है. सूद ने एक ट्वीट में कहा, ‘हर अच्छी चीज की तरह, इस सफर का भी अंत होना था. मैंने ‘स्टेट आइकन ऑफ पंजाब’ के रूप में पद छोड़ दिया है. यह निर्णय मेरे और चुनाव आयोग द्वारा पारस्परिक रूप से मेरे परिवार के एक सदस्य द्वारा पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के आलोक में लिया गया है. मैं उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं.’ Like all good things, this journey has come to an end too.I've voluntarily stepped down as the State Icon of Punjab.This decision was mutually taken by me and EC in light of my family member contesting in Punjab Assembly Elections.से बातचीत में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. करुणा राजू ने कहा कि राजनीतिक हस्तियों के साथ अभिनेता की हालिया बैठकों पर कुछ मीडिया रिपोर्टों पर ध्यान देने के बाद यह निर्णय लिया गया है. राजू ने कहा, ‘भारतीय निर्वाचन आयोग का स्टेट आइकन होने के हमें एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है, जो गैर-राजनीतिक हो और किसी राजनीतिक दल, उसकी गतिविधियों या राजनेताओं से न जुड़ा हो. इसलिए हमने उन्हें स्टेट आइकन के रूप में हटाने की सिफारिश की, जिसे आयोग ने मंजूरी दे दी है.’ इस संबंध में अभिनेता सोनू सूद को एक लिखित संदेश भेजे जाने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने सूद से बात की और उन्हें इस बात की सूचना दे दी है. हमने उनके शानदार सफर के लिए भी उनका शुक्रिया अदा किया.’ राजू ने कहा कि उनकी नियुक्ति 4 जनवरी को वापस ले ली गई थी. हाल के दिनों में सूद ने कई बार पंजाब का दौरा किया था. इस दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सहित कई राजनीतिक हस्तियों से मुलाकात की थी. उन्होंने कुछ हफ्ते पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी, जिसमें घोषणा की गई थी कि उनकी बहन मालविका सूद सच्चर मोगा से चुनाव लड़ेंगी. हाल ही में वह इस निर्वाचन क्षेत्र में डेरा डाले हुए थे और चुनाव अभियान के तहत अपनी बहन के साथ गांवों का दौरा कर रहे थे.से बात करते हुए अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि उन्होंने पहले से ही यह खिताब छोड़ने की योजना बनाई थी, क्योंकि उनकी बहन चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने कहा, ‘चुनाव आयोग का साथ यह सफर बेहतरीन रहा. हालांकि मैं अब इस खिताब के लिए फिट नहीं था, क्योंकि मेरी बहन मोगा से चुनाव लड़ेगी. मैं आने वाले दिनों में खुद खिताब छोड़ने की योजना बना रहा था.’ सूद मूल रूप से पंजाब के मोगा जिले के हैं और कोविड महामारी के दौरान प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने में मदद करने की वजह से चर्चा में आए थे. उन्होंने कोविड-19 लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार हुए और जगह-जगह फंसे प्रवासी कामगारों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की थी. क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पंजाब सरकार ने गृह मंत्रालय को लिखा, पीएम मोदी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुईPunjab के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने कथित तौर पर यह लेटर लिखा और HomeMinistry को इस मामले की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित एक समिति के बारे में बताया.
Read more »
सरदार पटेल के 'कथन' के सहारे पंजाब CM चरणजीत सिंह चन्नी का BJP पर तीखा तंजचन्नी ने कहा, पीएम मोदी की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था. यह पंजाब को बदनाम करने की साजिश है. उन्होंने कहा, स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले सबसे अधिक लोग पंजाब से थे. ऐसे में पंजाब और पंजाबियों पर इस तरह के आरोप लगाना पूरी तरह गलत है.
Read more »
पहली बार उंगलियों के निशान और शरीर के विकास के जीन के बीच संबंध का खुलासापहली बार उंगलियों के निशान और शरीर के विकास के जीन के बीच संबंध का खुलासा Click on the link below to read more :- LatestNews
Read more »
नागपुर में जैश के आतंकियों ने की RSS मुख्यालय की रेकी, सुरक्षा बढ़ी- पुलिसइस विषय को बहुत ही गंभीरता से लेना होगा केंद्रीय एजेंसी और राज्य की पुलिस इस संदर्भ में पूरा ध्यान देगी और कोई भी ऐसी घटना ना हो इस पर ध्यान दिया जाएगा- देवेंद्र फडणवीस Nagpur RSS
Read more »
पंजाब के DGP को हटाया गया, चुनाव के ऐलान से ठीक पहले चन्नी सरकार का फैसला1987 बैच के आईपीएस अधिकारी वीके भावरा पंजाब के नए डीजीपी (डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) बने हैं. भावरा विजिलेंस चीफ के तौर पर भी काम कर चुके हैं. पंजाब सरकार की ओर से यूपीएससी पैनल को भेजे गए नामों की सूची में उनका नाम सबसे ऊपर था.
Read more »
बीजेपी का मिशन यूपी: वर्चुअल वॉर और वर्चुअल रैली के लिए पार्टी ने की तैयारीUttar Pradesh Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव की तारीख़ों का ऐलान होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी की आईटी टीम सक्रिय हो गई है. संगठन के निदेश के अनुसार, बीजेपी की आईटी सेल कोरोना महामारी के बीच वर्चुअल रैलियों की तैयारी कर रही है.
Read more »
