देवास में एक निजी मेडिकल कॉलेज के परिसर में एक डॉक्टर को एक नाबालिग मरीज से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर ने लड़की को चेक-अप के बहाने बुलाया और अपने आवास पर बलात्कार किया।
देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक निजी मेडिकल कॉलेज के परिसर में एक डॉक्टर को एक मरीज से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक अन्य घटना में एक अज्ञात व्यक्ति ने उसी परिसर में एक एमबीबीएस की छात्रा पर चाकू से हमला करके यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। इस मामले में भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टर रूपम जैन पर आरोप है कि उन्होंने एक 17 वर्षीय लड़की को चेक-अप और काउंसलिंग के लिए बुलाया और फिर उससे बलात्कार किया। दूसरी घटना में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक छात्रा के कमरे में घुसकर उस पर हमला किया।बैंक नोट प्रेस पुलिस स्टेशन के प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि डॉक्टर रूपम जैन ने एक 17 साल की लड़की को दो महीने पहले उसके माता-पिता के साथ एक मेडिकल समस्या के लिए मिलने के बाद, मंगलवार को चेक-अप और काउंसलिंग के लिए बुलाया था। आरोप है कि जैन उस किशोरी को देवास-उज्जैन रोड पर स्थित अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के परिसर में अपने आवास पर ले गया और वहां उससे बलात्कार किया। एक ही अस्पताल में दो मामलेपुलिस अधिकारी सोलंकी ने बताया कि डॉक्टर को बुधवार को भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण पॉक्सो अधिनियम के तहत बलात्कार और अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया। दूसरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति कथित तौर पर उसी परिसर में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में घुस गया और मंगलवार रात एक एमबीबीएस की छात्रा से बलात्कार करने की कोशिश की।एयर डक्ट से कमरे में आया आरोपीपुलिस के अनुसार, वह व्यक्ति एक छात्रा के कमरे में एयर डक्ट के माध्यम से घुस गया जब वह सो रही थी। अधिकारी ने बताया कि उसने छात्रा के गले पर चाकू रखा और उससे बलात्कार करने की कोशिश की। इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा ने समझदारी दिखाते हुए बेहोश होने का नाटक किया और उससे पानी लाने के लिए कहा। जब वह आदमी पानी लेने गया, तो वह भाग गई और शोर मचाया। हालांकि, हमलावर भागने में सफल रहा। अधिकारी ने बताया कि दूसरी एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।निदेशक का कहनाअमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के निदेशक सुरेश भदौरिया ने बताया कि डॉक्टर जैन को कुछ शिकायतों के बाद 5 जून को बर्खास्त कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि अस्पताल पुलिस को पूरा सहयोग कर रहा है।सुरक्षा को लेकर उठे सवालगुरुवार को मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने परिसर में बेहतर सुरक्षा और गर्ल्स हॉस्टल में घुसने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन को उनकी सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।.
देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक निजी मेडिकल कॉलेज के परिसर में एक डॉक्टर को एक मरीज से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक अन्य घटना में एक अज्ञात व्यक्ति ने उसी परिसर में एक एमबीबीएस की छात्रा पर चाकू से हमला करके यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। इस मामले में भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टर रूपम जैन पर आरोप है कि उन्होंने एक 17 वर्षीय लड़की को चेक-अप और काउंसलिंग के लिए बुलाया और फिर उससे बलात्कार किया। दूसरी घटना में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक छात्रा के कमरे में घुसकर उस पर हमला किया।बैंक नोट प्रेस पुलिस स्टेशन के प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि डॉक्टर रूपम जैन ने एक 17 साल की लड़की को दो महीने पहले उसके माता-पिता के साथ एक मेडिकल समस्या के लिए मिलने के बाद, मंगलवार को चेक-अप और काउंसलिंग के लिए बुलाया था। आरोप है कि जैन उस किशोरी को देवास-उज्जैन रोड पर स्थित अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के परिसर में अपने आवास पर ले गया और वहां उससे बलात्कार किया। एक ही अस्पताल में दो मामलेपुलिस अधिकारी सोलंकी ने बताया कि डॉक्टर को बुधवार को भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण पॉक्सो अधिनियम के तहत बलात्कार और अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया। दूसरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति कथित तौर पर उसी परिसर में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में घुस गया और मंगलवार रात एक एमबीबीएस की छात्रा से बलात्कार करने की कोशिश की।एयर डक्ट से कमरे में आया आरोपीपुलिस के अनुसार, वह व्यक्ति एक छात्रा के कमरे में एयर डक्ट के माध्यम से घुस गया जब वह सो रही थी। अधिकारी ने बताया कि उसने छात्रा के गले पर चाकू रखा और उससे बलात्कार करने की कोशिश की। इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा ने समझदारी दिखाते हुए बेहोश होने का नाटक किया और उससे पानी लाने के लिए कहा। जब वह आदमी पानी लेने गया, तो वह भाग गई और शोर मचाया। हालांकि, हमलावर भागने में सफल रहा। अधिकारी ने बताया कि दूसरी एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।निदेशक का कहनाअमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के निदेशक सुरेश भदौरिया ने बताया कि डॉक्टर जैन को कुछ शिकायतों के बाद 5 जून को बर्खास्त कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि अस्पताल पुलिस को पूरा सहयोग कर रहा है।सुरक्षा को लेकर उठे सवालगुरुवार को मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने परिसर में बेहतर सुरक्षा और गर्ल्स हॉस्टल में घुसने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन को उनकी सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।
Doctor From Private Hospital Doctor Rupam Jain News रूपम जैन रूपम जैन गिरफ्तार Dewas News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शिवपुरी: हमारी बहू कैसी? पूछते ही डॉक्टर ही अटेंडर को जड़ दिए चांटे, गार्ड ने भी जूतों से पीटाShivpuri District Hospital: शिवपुरी जिला अस्पताल में मरीज के एक अटेंडर की पिटाई हुई है। अटेंडर का आरोप है कि पहले डॉक्टर ने मारपीट की है। उसके बाद गार्ड से पिटवाया है।
Read more »
विदेश तो भेजे गए प्रतिनिधिमंडल, लेकिन पहलगाम हमले के बाद सर्वसम्मति बनाने के लिए सरकार ने क्या किया!विपक्ष से तमाम ना-नुकर के बाद सरकार ने 33 देशों में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेज दिया। भारत के लिए शुभकामनाएं। इस बीच हरजिंदर ने जमीनी सच को समझने की कोशिश की।
Read more »
2 साल से चाचा कर रहा था नाबालिग के साथ गलत काम, गर्भवती हुई, अस्पताल के टॉयलेट में बच्चे को दिया जन्मशिवपुरी में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके चाचा द्वारा दो साल तक गलत करने का मामला सामने आया। पीड़िता ने जिला अस्पताल के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया था।
Read more »
Bihar Politics: CM Nitish ने की PM Modi की जमकर तारीफ, देश में जाति जनगणना कराने के निर्णय पर जताई प्रसन्नताबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 48,500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए प्रशंसा की.
Read more »
नो ग्लैमर... 90s में विजय-अजीत की फिल्म की हीरोइन, भाई की मौत से बदली जिंदगी फिर बन गई वकील, जानते हैं नाम?...भारत के महानतम निर्देशकों में से एक सत्यजीत रे की फिल्म में अभिनय करने वाली अभिनेत्री ने बाद में तमिल में अजीत और विजय की फिल्मों में काम करके हिट दी है.
Read more »
प्लेन क्रैश में इकलौते बचे यात्री ने PM मोदी के कान में क्या कहा? आपका जानना है जरूरीPM Modi Meets Vishwas Kumar Ramesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में एयर इंडिया के विमान दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात की.
Read more »
