निक जोनास की मुंहबोली बहन का 30 की उम्र में निधन, शोक में डूबे प्रियंका चोपड़ा के ससुराल के लोग

Nick Jonas Sister Death News

निक जोनास की मुंहबोली बहन का 30 की उम्र में निधन, शोक में डूबे प्रियंका चोपड़ा के ससुराल के लोग
Nick Jonas NewsPiryanka Chopra Nick JonasWilson Disease
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 111 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 51%

निक जोनास और जोनस ब्रदर्स ने अपने बचपन की दोस्त और मुंहबोली बहन के निधन पर दुख जताया है. उनकी मुंहबोली बहन का नाम माया किबेल था. 30 की उम्र में विल्सन डिजीज से लंबी लड़ाई के बाद माया 7 मार्च को निधन हो गया. मां की ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा है. निक और माया के साथ वाली बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा के सिंगर-एक्टर पति निक जोनास और उनके भाई पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनकी बचपन की दोस्त और पड़ोसी माया किबेल का निधन हो गया. निक उन्हें बहन मानते थे. माया का 30 साल की उम्र में एक दुर्लभ जेनेटिक बीमारी से जूझते हुए निधन हो गया.

यह दुखद खबर माया की मां ने एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी लंबे समय से विल्सन डिजीज से लड़ रही थी. विल्सन डिजीज से जूझने के बाद माया किबेल का निधन हो गया. अपनी पोस्ट में माया की मां ने बताया कि उनकी बेटी ने इस दुर्लभ बीमारी से लड़ते हुए कितनी तकलीफें झेली. उन्होंने लिखा, “बहुत दुख के साथ मुझे यह न्यूज शेयर करनी पड़ रही है. माया एक दुर्लभ बीमारी विल्सन डिजीज से पीड़ित थी. उसने बहुत संघर्ष किया लेकिन उसका शरीर जवाब दे गया.” पोस्ट के मुताबिक, माया 7 मार्च की सुबह अचानक बेहोश हो गईं और उन्हें तुरंत इमरजेंसी रूम ले जाया गया. दुर्भाग्य से, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. ‘मुझे गंदगी में रहना पसंद नहीं’, प्रियंका चोपड़ा ने बताया क्यों छोड़ा भारत, बोलीं- ‘आसान नहीं था फैसला लेना’ View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani माया की मां ने लिखा, “7 मार्च की सुबह वह बेहोश हो गई, और उनका दिल और फेफड़े काम करना बंद कर चुके थे. बहुत देर हो चुकी थी और इमरजेंसी रूम में उसका निधन हो गया. उसने इतनी तकलीफ सही कि कई बार दर्द के कारण रोते-रोते सो जाती थी. लेकिन अब वह स्वर्ग में अपने पापा के पास है, जहां अब उसे कोई दर्द या आंसू नहीं हैं.” माया की मां ने आगे लिखा, “जो लोग उसे जानते थे और यकीन नहीं कर पा रहे कि वह अब नहीं रही, कृप्या जान लें कि वह अब सबसे अच्छी जगह पर है. मुझे पता है वह ऊपर से आप सभी का ख्याल रख रही है. उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने उसके रहते उसे प्यार और देखभाल दी. 30 साल उसकी मां होने के नाते मैं उसे बहुत याद करती हूं और मेरा दिल टूट गया है. मुझे बस यही सुकून है कि अब उसे कोई तकलीफ नहीं है. आप सभी को प्यार और दुआएं.” जोनास फैमिली ने जताया माया के निधन पर शोक माया किबेल का जोनास ब्रदर्स- केविन जोनस, जो जोनस और निक जोनस के साथ गहरा रिश्ता था. वह उनकी पड़ोसी और बचपन की दोस्त थीं. परिवार उन्हें प्यार से अपनी ‘बहन’ कहता था, जो उनके रिश्ते की गहराई को दिखाता है. निक जोनास की पत्नी प्रियंका चोपड़ा भी माया और जोनास परिवार के करीब मानी जाती हैं. क्या है विल्सन डिजीज? विल्सन डिजीज एक दुर्लभ आनुवांशिक बीमारी है. इसमें शरीर अतिरिक्त कॉपर को सही तरीके से बाहर नहीं निकाल पाता. इसके कारण कॉपर लीवर, दिमाग और आंखों जैसे अंगों में जमा हो जाता है, जिससे गंभीर और जानलेवा बीमारी हो सकती हैं. अगर बीमारी बढ़ जाए तो यह लीवर फेलियर या सिरोसिस का कारण बन सकती है, और कई बार लीवर ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Nick Jonas News Piryanka Chopra Nick Jonas Wilson Disease Nick Jonas Priyanka Chopra Maya Kibel माया किबेल विल्सन डिजीज निक जोनास प्रियंका चोपड़ा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नोएडा में यातायात समस्या से निपटने के लिए 30 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड एक्सप्रेसवेनोएडा में यातायात समस्या से निपटने के लिए 30 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड एक्सप्रेसवेयूपीडा नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते ट्रैफिक को कम करने के लिए यमुना नदी के किनारे 30 किलोमीटर लंबा छह लेन का एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाएगा, जिससे दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी और ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।
Read more »

5500 KG स्टील, 30 फुट की लंबाई; दिल्ली के 20 फीट ऊंचा पार्थसारथी रथ की खासियत5500 KG स्टील, 30 फुट की लंबाई; दिल्ली के 20 फीट ऊंचा पार्थसारथी रथ की खासियतदिल्ली गेट के पास बहादुर शाह जफर रोड पर पीडब्ल्यूडी ने सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए 20 फुट ऊंचा और 30 फुट लंबा पार्थ सारथी रथ स्थापित किया है। स्टेनलेस स्टील से बने इस स्कल्पचर पर करीब 70 लाख रुपये खर्च हुए हैं। सोमवार को एलजी विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने इसका उद्घाटन...
Read more »

कानपुर के ग्रीनपार्क में यूपी टी-20 लीग 2.5 लाख, भारत ए मैच के लिए पांच लाख रुपये शुल्क तयकानपुर के ग्रीनपार्क में यूपी टी-20 लीग 2.5 लाख, भारत ए मैच के लिए पांच लाख रुपये शुल्क तयकानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में कुछ खास क्रिकेट आयोजनों के लिए नए शुल्क तय किए गए हैं। यूपी कैबिनेट ने यूपीसीए के साथ 30 वर्षीय लीज अनुबंध में संशोधन को मंजूरी दी।
Read more »

पलामू में सड़क हादसा: 1 युवक की मौत; मां-बेटा गंभीर रूप से घायलपलामू में सड़क हादसा: 1 युवक की मौत; मां-बेटा गंभीर रूप से घायलपलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में करर गांव निवासी 30 वर्षीय बीरबल कुमार की मौत हो गई।
Read more »

निक जोनस की 'बहन' माया का निधन, उन्हें थी अजीब बीमारी, अक्सर दर्द के मारे रोते-रोते सो जाती थींनिक जोनस की 'बहन' माया का निधन, उन्हें थी अजीब बीमारी, अक्सर दर्द के मारे रोते-रोते सो जाती थींनिक जोनस के परिवार में इस वक्त दुख का माहौल है। उनके बचपन की दोस्त और 'बहन' 30 साल की माया किबेल नहीं रहीं। वो एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही थीं।
Read more »

जमीन का सर्वे 30 दिनों में पूरा होगा: महाराष्ट्र के राजस्व मंत्रीजमीन का सर्वे 30 दिनों में पूरा होगा: महाराष्ट्र के राजस्व मंत्रीजमीन का सर्वे 30 दिनों में पूरा होगा: महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:49:59