Unforgettable Movie: साल 2024 में यामी गौतम की 'आर्टिकल 370', करीना कपूर, कृति सैनन और तब्बू की 'क्रू' चर्चा में रहीं. दोनों वुमन सेंट्रिक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुईं. लेकिन आज से 9 साल पहले एक ऐसी वुमन सेंट्रिक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने कमाई करने के मामले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था.
नई दिल्ली. पिछले कुछ सालों में कई वुमन सेंट्रिक फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में तगड़े रिकॉर्ड दर्ज किए. अदा शर्मा की द’ केरल स्टोरी’ से लेकर आलिया भट्ट की ‘राजी’ और जायरा वसीम की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ब्लॉकबस्टर रही हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली वुमन सेंट्रिक फिल्म कौन सी है. अगर नहीं जानते हैं तो चलिए हम ही आपको बता देते हैं. हम जिस फिल्म की आज चर्चा करने जा रहे हैं, उसका नाम है ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’. साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में कंगना रनौत ने लीड रोल निभाया था. आर माधवन, जिमी शेरगिल, दीपक डोबरियाल और स्वरा भास्कर भी फिल्म का अहम हिस्सा थे. ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में कंगना रनौत ने डबल रोल निभाया था. दरअसल, ये मूवी साल 2011 में रिलीज हुई ‘तनु वेड्स मनु’ का सीक्वल है. दोनों फिल्मों का डायरेक्शन आनंद एल राय ने किया था. रिलीज के बाद ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ की कमाई से बॉक्स ऑफिस कांप उठा था. सिनेमाघरों में लगने के बाद ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ ने ऑडियंस के दिलों को जीत लिया था. यहां तक कि क्रिटिक्स से भी फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले थे. सबसे ज्यादा तारीफ कंगना रनौत की एक्टिंग की हुई थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना रनौत की ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ देश की पहली वुमन सेंट्रिक फिल्म है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया था. इससे पहले ये रिकॉर्ड किसी भी एक्ट्रेस की फिल्म ने नहीं बनाया था. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ फिल्म ने देशभर में 150.8 करोड़ रुपये का धुआंधार कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म का इंडिया में ग्रोस कलेक्शन 209.44 करोड़ था. दुनियाभर में ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ की टोटल कमाई 255 करोड़ हुई थी. ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही बंपर कमाई नहीं की थी बल्कि तीन नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए थे. कंगना रनौत ने ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता था. इसके अलावा फिल्म ने बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले और बेस्ट डायलॉग्स के लिए दो अवॉर्ड अपने नाम किए थे.
Kangana Ranaut Kangana Ranaut Film Tanu Weds Manu Returns 2015 Film Tanu Weds Manu Returns 2015 Movie Female Led Films Tanu Weds Manu Returns Female Led Highest Grossing Films Kangana Ranaut Kangana Ranaut Awards Kangana Ranaut Films Weds Manu Returns Won 3 National Awards Kangana Ranaut National Awards Kangana Ranaut Lok Sabha Elections Kangana Ranaut News Raazi The Kerala Story तनु वेड्स मनु रिटर्न्स कंगना रनौत कंगना रनौत तनु वेड्स मनु रिटर्न्स कंगना रनौत आर माधवन दीपका डोबरियाल तनु वेड्स मनु रिटर्न्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सुष्मिता सेन के आगे आखिर क्यों तब्बू को 'मैं हू ना' में दिया गया एक सेकेंड से भी कम का रोल, क्या थी मजबूरी ?शाह रुख खान की हिट फिल्म मैं हूं ना आज ही के दिन साल 2004 में रिलीज हुई थी। फैमिली ड्रामा वाली ये फिल्म हिट रही थी। मैं हूं ना की स्टार कास्ट ने फिल्म में जान डाल दी थी। शाह रुख खान और फराह खान के लिए ये फिल्म बेहद खास है क्योंकि ये एक्टर के प्रोडक्शन हाउस की ये पहली फिल्म थी और फराह की डायरेक्टोरियल डेब्यू...
Read more »
Adah Sharma Birthday: डांसर बनने अदा शर्मा ने छोड़ दी थी पढ़ाई, हॉरर फिल्म ने बनाया स्टारअदा शर्मा को हाल में ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली है. इसकी वजह सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) थी.
Read more »
'होंठ पतले कैसे होंगे?' कपिल की ऑनस्क्रीन पत्नी का इंटेंस वर्कआउट, पीछे पड़े ट्रोल्सएक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती को इस बार द कपिल शर्मा शो में ना देखकर फैंस अपसेट हो गए थे. लेकिन अब उनके लिए गुडन्यूज है.
Read more »
Jr NTR Birthday: 'रामायणम' से लेकर 'देवरा' तक फिल्म दर फिल्म निखरे हैं जूनियर एनटीआर, कायम है आज भी जलवामीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जूनियर एनटीआर को अपनी पहली ही 'रामायणम' के लिए बेस्ट चिल्ड्रर्न्स फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था।
Read more »
ना कोई गाना ना ही इंटरवल, 20 दिन में बनकर तैयार हो गई थी राजेश खन्ना की ये फिल्म, पौने दो घंटे की इस फिल्म का हर मिनट है सस्पेंस से भराये है बॉलीवुड की पहली बिना इंटरवल वाली फिल्म
Read more »
अब करोड़ों कमाने वाले मनोज बाजपेयी को पहली फिल्म के लिए मिले थे बस इतने पैसेअब करोड़ों कमाने वाले मनोज बाजपेयी को पहली फिल्म के लिए मिले थे बस इतने पैसे
Read more »
