ना गमले की जरूरत, ना क्यारी बनाने का टेंशन, हल्के-फूल्के इस बैग में करें बागवानी, उठाना भी आरामदायक

Tips And Tricks News

ना गमले की जरूरत, ना क्यारी बनाने का टेंशन, हल्के-फूल्के इस बैग में करें बागवानी, उठाना भी आरामदायक
Farming TipsHome Farming TipsGhar Me Kheti Ke Tarike
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 51%

Gardening Tips: अगर आप भी गार्डनिंग के शौकीन हैं और घर की बालकनी में या क्यारियों में तरह-तरह के फूल-पत्तियां या फिर सब्जियों की पैदावार करना पसंद करते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करते हुए आपके घर में बागवानी करने के लिए गमला या क्यारी बनाने की आवश्यकता नहीं होगी.

घर के गार्डन में या क्यारियों में आजकल तरह-तरह की फासले उगाई जा रही हैं. गार्डनिंग के शौकीन घर में क्यारी बनाकर फूल पत्तियों के साथ-साथ सब्जी की भी खेती करते हैं. इसके अलावा इसके लिए गमले का भी उपयोग किया जाता है.

आज हम आपको इस काम के लिए एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका उपयोग करते हुए आप अपने इस काम को बेहद आसान बना सकते हैं और इसके लिए आपके घर में प्यारी बनाने या फिर महंगे-महंगे गमले खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी. गार्डनिंग करने के लिए आज हम आपको एक ऐसी चीज के इस्तेमाल के बारे में बताएंगे, जिससे आपका काम बेहद आसान हो जाएगा और सबसे खास बात है कि इसके लिए आपको बेहद कम लागत खर्च करने की जरूरत होगी और वही आपकी मेहनत भी बेहद कम हो जाएगी. हम बात कर रहे हैं घर में गार्डनिंग के लिए उपयोग होने वाले ग्रो बैग की. ग्रो बैग आज के समय में घर में गार्डनिंग के लिए एक बेहद उपयोगी वस्तु है. गार्डनिंग के लिए ग्रो बैग आपके लिए आज के समय में सबसे अच्छा विकल्प है. इसका उपयोग करते हुए आप छत, बालकनी या आंगन में आसानी से मनपसंद पौधे लगा सकते हैं. ग्रो बैग एक ऐसी चीज है, जिसे आमतौर पर मजबूत कपड़े जूट या फिर मोटे प्लास्टिक से तैयार किया जाता है, जिसमें मिट्टी और खाद भरकर पौधे उगाया जा सकते हैं. आप चाहे तो इसके लिए खाद का कट्टा या आटे का खाली पैकेज भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस ग्रो बैग की सबसे खास बात यह है कि इसमें आप फूल-फल और सब्जियों से लेकर कुछ भी उगा सकते हैं. यह पौधे की जड़ों को खुलकर सांस लेने में मदद करता है और लगाई गई फसल का बेहतर विकास संभव हो पाता है. ग्रो बैक का इस्तेमाल करने से पानी की खपत कम होती है और पौधे के नियमित देख-रेख की आवश्यकता कम होती है. ग्रो बैग घर की गार्डनिंग के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है. इसमें पौधा लगाने के बाद पानी देने पर वह आसानी से बाहर निकल जाता है और हवा का प्रवाह भी बेहतर बना रहता है, जिससे पौधे का स्वास्थ्य बेहतर होता है और पौधे का विकास भी तेजी से हो पाता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि यह पोर्टेबल होता है, जिसे एक जगह से दूसरे जगह पर ले जाना बेहद आसान होता है. ऐसे में अपने पौधे को जरूरत के अनुसार धूप दिखाने से लेकर अधिक धूप की स्थिति में छांव में रखना भी बेहद आसान हो जाता है. इससे पौधे का विकास और बेहतर हो सकता है. ऐसे में अगर आप भी गार्डनिंग के शौकीन हैं तो आपके लिए यह ग्रो बैग बेहद फायदेमंद हो सकता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Farming Tips Home Farming Tips Ghar Me Kheti Ke Tarike Green Bag Green Bag Farming Tips Green Bag Kese Use Karte Hai कृषि टिप्स ग्रीन बैग ग्रीन बैग में फसल कैसे लगाएं ग्रीन बैग उपयोग के तरीके

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Gardening Tips: सालोंसाल महकता रहेगा आपका गार्डन... लगा दें यह खुशबूदार और सुन्दर फूल, बदल जाएगा घर का नजार...Gardening Tips: सालोंसाल महकता रहेगा आपका गार्डन... लगा दें यह खुशबूदार और सुन्दर फूल, बदल जाएगा घर का नजार...Gardening Tips: गुलाब, रजनीगंधा, चमेली, मोगरा और गेंदा जैसे फूलों के पौधे गार्डन को सालभर खुशबूदार और आकर्षक बनाते हैं, इनकी देखभाल भी आसान है और ये हर मौसम में खिलते हैं.
Read more »

फेंकिए मत! बचा हुआ कॉफी पाउडर है पौधों का सुपरफूड, मिट्टी को बनेगी ताकतवरफेंकिए मत! बचा हुआ कॉफी पाउडर है पौधों का सुपरफूड, मिट्टी को बनेगी ताकतवरGardening Tips: फेंकिए मत! बचा हुआ कॉफी पाउडर है पौधों का सुपरफूड, मिट्टी को बनेगी ताकतवर, कीटों होंगे दूर
Read more »

गार्डन किंग हैं ये 5 खुशबूदार फूल, घर के कोने-कोने को करते सुगंधितगार्डन किंग हैं ये 5 खुशबूदार फूल, घर के कोने-कोने को करते सुगंधितGardening Tips: गार्डन किंग हैं ये 5 खुशबूदार फूल, एक बार लगा दिया तो घर के कोने-कोने तक पहुंचेगा सुगंध
Read more »

Gardening Tips: गार्डेन के पौधों में नहीं आ रहे हैं फूल, बस अपनाएं ये 5 ट्रिक, फूलों से लद जाएंगे पौधेGardening Tips: गार्डेन के पौधों में नहीं आ रहे हैं फूल, बस अपनाएं ये 5 ट्रिक, फूलों से लद जाएंगे पौधेGardening Tips: हजारीबाग के राम हाईटेक नर्सरी के राकेश सिंह ने फूलों के पौधों की देखभाल के पाँच आसान तरीके बताए, जिनसे गमलों में हरियाली और फूलों की बहार बनी रहती है.
Read more »

रासायनिक खाद छोड़ें...हरे-भरे बाग के लिए अपनाएं 6 घरेलू टिप्सरासायनिक खाद छोड़ें...हरे-भरे बाग के लिए अपनाएं 6 घरेलू टिप्सGardening Tips: रासायनिक खाद छोड़ें...हरे-भरे बाग के लिए अपनाएं 6 घरेलू टिप्स, जिससे पौधों की उम्र होगी लंबी
Read more »

Gardening Tips: छोटी चूक...बड़ा नुकसान, री-पॉटिंग का सीजन शुरूGardening Tips: छोटी चूक...बड़ा नुकसान, री-पॉटिंग का सीजन शुरूGardening Tips: छोटी चूक...बड़ा नुकसान, री-पॉटिंग का सीजन शुरू, बस न करें ये गलती मर जाएंगे पौधे
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:55:59