नाथूराम गोडसे पर बीजेपी नेताओं के बयान से भड़के चीफ अमित शाह, पार्टी ने झाड़ा पल्ला-Navbharat Times

United States News News

नाथूराम गोडसे पर बीजेपी नेताओं के बयान से भड़के चीफ अमित शाह, पार्टी ने झाड़ा पल्ला-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 183 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 51%

नाथूराम गोडसे पर बीजेपी नेताओं के बयान से भड़के चीफ AmitShah , पार्टी ने झाड़ा पल्ला via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes VerdictWithTimes BJP AmitShah

हाइलाइट्स:नाथूराम गोडसे पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े और सांसद नलीन कटील के बयानों पर बवालबीजेपी चीफ अमित शाह बोले, इन नेताओं के ये बयान उनके निजी हैं और पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहींशाह ने तीनों बयानों को अनुशासन समिति को भेजने की बात कही, 10 दिन के अंदर पार्टी को रिपोर्ट देगी समितिबेंगलुरु नाथूराम गोडसे पर बीजेपी नेताओं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े और सांसद नलीन कटील के बयानों पर सियासी बवाल के बाद बीजेपी ने सफाई जारी की है। बीजेपी नेताओं के बयानों से भड़के पार्टी चीफ अमित शाह ने कहा कि इन नेताओं के ये बयान उनके निजी बयान हैं और पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। शाह ने तीनों बयानों को अनुशासन समिति को भेजने की बात कही है। शाह ने कहा कि अनुशासन कमिटी सभी नेताओं से जवाब मांगेगी और 10 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपेगी। बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे पर साध्वी प्रज्ञा और अनंत कुमार हेगड़े के बाद अब बीजेपी के सांसद नलीन कटील ने भी विवादित बयान दिया था। कर्नाटक की दक्षिण कन्नड़ सीट से सांसद नलीन कटील ने 1984 के सिख दंगों का हवाला देते हुए ट्विटर पर लिखा कि नाथूराम गोडसे ने तो एक व्यक्ति को ही मारा, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने तो 17 हजार लोगों को मारा। हालांकि विवाद बढ़ता देख नलिन ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। बता दें कि इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था, जबकि हेगड़े ने गोडसे के प्रति नजरिया बदलने की बात कही थी। पढ़ें: गोडसे पर ट्वीट? मंत्री बोले- अकाउंट हैक हुआ शाह का कड़ा रुख: सभी बयान निजी, पार्टी से संबंध नहीं अमित शाह ने गोडसे को लेकर दिए बयानों पर कड़ा रुख दिखाते हुए कहा, 'विगत 2 दिनों में अनंतकुमार हेगड़े, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और श्री नलीन कटील के जो बयान आए हैं वो उनके निजी बयान हैं, उन बयानों से भारतीय जनता पार्टी का कोई संबंध नहीं है। इन लोगों ने अपने बयान वापस लिए हैं और माफी भी मांगी है। फिर भी सार्वजनिक जीवन और बीजेपी की गरिमा और विचारधारा के विपरीत इन बयानों को पार्टी ने गंभीरता से लेकर तीनों बयानों को अनुशासन समिति को भेजने का निर्णय किया है। अनुशासन समिति तीनों नेताओं से जवाब मांगकर उसकी एक रिपोर्ट 10 दिन के अंदर पार्टी को दे, इस तरह की सूचना दी गई है।' बता दें कि इससे पहले हेगड़े के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट हुआ था कि गोडसे के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है और माफी मांगने की जरूरत नहीं है। एक दिन पहले ही साध्वी प्रज्ञा ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। हालांकि, बयान पर आलोचना के बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी। अनंत कुमार हेगड़े ने ट्वीट किया, 'मेरा ट्विटर अकाउंट कल हैक हो गया था। गांधी जी की हत्यारे के लिए कोई सहानुभूति नहीं हो सकती। उनके राष्ट्र के लिए योगदान का हम सभी का पूरा सम्मान है।' साध्वी प्रज्ञा ने मांगी थी माफी साध्वी प्रज्ञा का यह बयान उस समय आया जब उनसे कमल हासन के गोडसे को पहला हिंदू आतंकी बताने पर प्रतिक्रिया मांगी गई। साध्वी ने कहा, 'नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। उन्हें हिंदू आतंकवादी बताने वाले अपने गिरेबान में झांककर देखें। अबकी बार चुनाव में ऐसे लोगों को जवाब दे दिया जाएगा।' इसके बाद प्रज्ञा ने माफी मांगते हुए कहा था, 'मैं नाथूराम गोडसे के बारे में दिए गए मेरे बयान के लिए देश की जनता से माफी मांगती हूं। मेरा बयान बिलकुल गलत था। मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का बहुत सम्मान करती हूं।' कमल हासन ने गोडसे को बताया था हिंदू आतंकवादी गौरतलब है कि अभिनेता से नेता बने कमल हासन हिंदू आतंकवाद को लेकर विवादित बयान दिया था। तमिलनाडु में चुनाव प्रचार करते हुए हासन ने कहा था कि आजाद भारत का पहला आतंकवादी एक हिंदू था। कमल हासन ने कहा, 'आजाद भारत का पहला आतंकवादी एक हिंदू था और उसका नाम नाथूराम गोडसे था। मैं यह इसलिए नहीं कह रहा हूं क्योंकि यहां पर कई सारे मुस्लिम मौजूद हैं। मैं महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने खड़े होकर यह कह रहा हूं।' हालांकि बाद में हासन ने भी सफाई देते हुए कहा था कि हर धर्म के आतंकवादी पाए जाते हैं और कोई धर्म यह दावा नहीं कर सकता कि वह किसी और धर्म से बेहतर है।.

हाइलाइट्स:नाथूराम गोडसे पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े और सांसद नलीन कटील के बयानों पर बवालबीजेपी चीफ अमित शाह बोले, इन नेताओं के ये बयान उनके निजी हैं और पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहींशाह ने तीनों बयानों को अनुशासन समिति को भेजने की बात कही, 10 दिन के अंदर पार्टी को रिपोर्ट देगी समितिबेंगलुरु नाथूराम गोडसे पर बीजेपी नेताओं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े और सांसद नलीन कटील के बयानों पर सियासी बवाल के बाद बीजेपी ने सफाई जारी की है। बीजेपी नेताओं के बयानों से भड़के पार्टी चीफ अमित शाह ने कहा कि इन नेताओं के ये बयान उनके निजी बयान हैं और पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। शाह ने तीनों बयानों को अनुशासन समिति को भेजने की बात कही है। शाह ने कहा कि अनुशासन कमिटी सभी नेताओं से जवाब मांगेगी और 10 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपेगी। बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे पर साध्वी प्रज्ञा और अनंत कुमार हेगड़े के बाद अब बीजेपी के सांसद नलीन कटील ने भी विवादित बयान दिया था। कर्नाटक की दक्षिण कन्नड़ सीट से सांसद नलीन कटील ने 1984 के सिख दंगों का हवाला देते हुए ट्विटर पर लिखा कि नाथूराम गोडसे ने तो एक व्यक्ति को ही मारा, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने तो 17 हजार लोगों को मारा। हालांकि विवाद बढ़ता देख नलिन ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। बता दें कि इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था, जबकि हेगड़े ने गोडसे के प्रति नजरिया बदलने की बात कही थी। पढ़ें: गोडसे पर ट्वीट? मंत्री बोले- अकाउंट हैक हुआ शाह का कड़ा रुख: सभी बयान निजी, पार्टी से संबंध नहीं अमित शाह ने गोडसे को लेकर दिए बयानों पर कड़ा रुख दिखाते हुए कहा, 'विगत 2 दिनों में अनंतकुमार हेगड़े, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और श्री नलीन कटील के जो बयान आए हैं वो उनके निजी बयान हैं, उन बयानों से भारतीय जनता पार्टी का कोई संबंध नहीं है। इन लोगों ने अपने बयान वापस लिए हैं और माफी भी मांगी है। फिर भी सार्वजनिक जीवन और बीजेपी की गरिमा और विचारधारा के विपरीत इन बयानों को पार्टी ने गंभीरता से लेकर तीनों बयानों को अनुशासन समिति को भेजने का निर्णय किया है। अनुशासन समिति तीनों नेताओं से जवाब मांगकर उसकी एक रिपोर्ट 10 दिन के अंदर पार्टी को दे, इस तरह की सूचना दी गई है।' बता दें कि इससे पहले हेगड़े के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट हुआ था कि गोडसे के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है और माफी मांगने की जरूरत नहीं है। एक दिन पहले ही साध्वी प्रज्ञा ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। हालांकि, बयान पर आलोचना के बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी। अनंत कुमार हेगड़े ने ट्वीट किया, 'मेरा ट्विटर अकाउंट कल हैक हो गया था। गांधी जी की हत्यारे के लिए कोई सहानुभूति नहीं हो सकती। उनके राष्ट्र के लिए योगदान का हम सभी का पूरा सम्मान है।' साध्वी प्रज्ञा ने मांगी थी माफी साध्वी प्रज्ञा का यह बयान उस समय आया जब उनसे कमल हासन के गोडसे को पहला हिंदू आतंकी बताने पर प्रतिक्रिया मांगी गई। साध्वी ने कहा, 'नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। उन्हें हिंदू आतंकवादी बताने वाले अपने गिरेबान में झांककर देखें। अबकी बार चुनाव में ऐसे लोगों को जवाब दे दिया जाएगा।' इसके बाद प्रज्ञा ने माफी मांगते हुए कहा था, 'मैं नाथूराम गोडसे के बारे में दिए गए मेरे बयान के लिए देश की जनता से माफी मांगती हूं। मेरा बयान बिलकुल गलत था। मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का बहुत सम्मान करती हूं।' कमल हासन ने गोडसे को बताया था हिंदू आतंकवादी गौरतलब है कि अभिनेता से नेता बने कमल हासन हिंदू आतंकवाद को लेकर विवादित बयान दिया था। तमिलनाडु में चुनाव प्रचार करते हुए हासन ने कहा था कि आजाद भारत का पहला आतंकवादी एक हिंदू था। कमल हासन ने कहा, 'आजाद भारत का पहला आतंकवादी एक हिंदू था और उसका नाम नाथूराम गोडसे था। मैं यह इसलिए नहीं कह रहा हूं क्योंकि यहां पर कई सारे मुस्लिम मौजूद हैं। मैं महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने खड़े होकर यह कह रहा हूं।' हालांकि बाद में हासन ने भी सफाई देते हुए कहा था कि हर धर्म के आतंकवादी पाए जाते हैं और कोई धर्म यह दावा नहीं कर सकता कि वह किसी और धर्म से बेहतर है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गोडसे को हिंदू आतंकी बताने पर फिल्म स्टार कमल हासन को हत्या की धमकी-Navbharat Timesगोडसे को हिंदू आतंकी बताने पर फिल्म स्टार कमल हासन को हत्या की धमकी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मेरठ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि गोडसे का नाम लेकर कमल हासन गंदी राजनीति कर रहे हैं और अपना वध करवाने की कोशिश कर रहे हैं।
Read more »

नाथूराम गोडसे पर बोले ओवैसी- जिसने बापू को मारा, उसे आतंकी ही कहेंगेनाथूराम गोडसे पर बोले ओवैसी- जिसने बापू को मारा, उसे आतंकी ही कहेंगेLoksabha Elections 2019: अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने हाल ही में यह कह कर नया विवाद खड़ा कर दिया था कि 'देश का पहला आतंकवादी हिंदू' था। उन्होंने यह बात बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे के संदर्भ में कही थी। हाल ही में इस पर आई ओवैसी की टिप्पणी को हासन के समर्थन में देखा जा रहा है।
Read more »

VIDEO: भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने नाथू राम गोड़से को देश भक्त बतायाVIDEO: भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने नाथू राम गोड़से को देश भक्त बतायाBJPCandidate sadhvipragyasinghthakur ने NathuramGodse को देशभक्त बताते हुए कहा, 'जो लोग उन्हें आतंकवादी कह रहे हैं वे पहले अपने अंदर देख लें'... LokSabhaElections2019 electionswithjagran लोकसभाचुनाव2019 MPPolitics MeraPowerVote
Read more »

साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे को बताया देशभक्त, कहा- आतंकी बोलने वाले अपने गिरेबां में झांकेंसाध्वी प्रज्ञा ने गोडसे को बताया देशभक्त, कहा- आतंकी बोलने वाले अपने गिरेबां में झांकेंअभिनेता कमल हासन के पहले हिंदू आतंकवादी वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त ही रहेंगे. गोडसे को आतंकवादी कहने वाले लोगों को अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए.
Read more »

गोडसे देशभक्त: भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा के बयान से किया किनारा, कांग्रेस ने बोला हमलागोडसे देशभक्त: भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा के बयान से किया किनारा, कांग्रेस ने बोला हमलागोडसे देशभक्त: भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा के बयान से किया किनारा, कांग्रेस ने बोला हमला BJP4India INCIndia LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »

प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को बताया 'देशभक्त', BJP ने बयान से किया किनारा तो मांगनी पड़ी माफीप्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को बताया 'देशभक्त', BJP ने बयान से किया किनारा तो मांगनी पड़ी माफीआगर मालवा शहर में रोड शो के दौरान एक पत्रकार ने उनसे नाथू राम गोडसे को लेकर एक सवाल पूछा, जिसपर उनका जवाब आया कि वह देश भक्त थे, हैं और रहेंगे.
Read more »

प्रज्ञा ठाकुर ने बताया नाथूराम गोडसे को देशभक्तप्रज्ञा ठाकुर ने बताया नाथूराम गोडसे को देशभक्तबीजेपी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान से पल्ला झाड़ लिया है और उनसे माफ़ी मांगने को कहा.
Read more »

प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को देशभक्त बताया था, चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी, करेगा कार्रवाई!प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को देशभक्त बताया था, चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी, करेगा कार्रवाई!चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रज्ञा ठाकुर के कथित बयान के बारे में मध्य प्रदेश के सीईओ को शुक्रवार तक तथ्यात्मक रिपोर्ट देने को कहा गया है. सीईओ की रिपोर्ट के आधार पर आयोग यह फैसला करेगा कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है या नहीं.
Read more »

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- गोडसे देशभक्त, प्रज्ञा तिवारी हो गईं ट्रोलप्रज्ञा ठाकुर ने कहा- गोडसे देशभक्त, प्रज्ञा तिवारी हो गईं ट्रोलAlso ReadVaranasi: डांसर सपना चौधरी पहुंचीं काशी विश्वनाथ मंदिर, कहा- दोबारा पीएम बने मोदी, दूसरा कोई विकल्प नहींUP: जहरीला पदार्थ खाने से बेहोश हुई महिला, इलाज के दौरान मुंह में हुआ धमाका, मौत
Read more »

प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर बोले आनंद महिंद्रा- कुछ चीजें पवित्र रहनी चाहिए– News18 हिंदीप्रज्ञा ठाकुर के बयान पर बोले आनंद महिंद्रा- कुछ चीजें पवित्र रहनी चाहिए– News18 हिंदीप्रज्ञा ठाकुर के बयान पर प्रमुख उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया है
Read more »

गोडसे ने एक मारा, कसाब ने 72 और राजीव ने 17000 मारे: बीजेपी सांसदगोडसे ने एक मारा, कसाब ने 72 और राजीव ने 17000 मारे: बीजेपी सांसदबीजेपी सांसद ने गोडसे की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से की है।उन्होंने कहा राजीव गांधी को सबसे क्रूर करार दिया है। कटील ने कहा 'गोडसे ने एक को मारा, कसाब (आतंकवादी) ने 72 को लेकिन राजीव गांधी ने 17000 लोगों को मारा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:36:48