कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में नाइट ड्यूटी से लौट रहे दो चचेरे भाइयों को एक ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी तत्काल मौत हो गई। मृतक शिवली के लालेपुर गांव के रहने वाले थे और पनकी की एक फैक्ट्री में कार्यरत थे। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर...
जागरण संवाददाता, कानपुर। पनकी के इंडस्ट्रियल एरिया में नाइट ड्यूटी करने के बाद घर वापस जा रहे बाइक सवार चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक शिवली थाने के लालेपुर गांव के रहने वाले थे। इस हादसे के बाद हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिवली थाने के लालेपुर के रहने वाले शिवपाल किसान हैं। शिवपाल ने बताया कि उनका 19 वर्षीय पुत्र धनंजय और उनके भाई का पुत्र 18वर्षीय हिमांशु पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे।बीती मंगलवार रात को भी दोनों ड्यूटी पर आए थे। रात में ड्यूटी खत्म कर सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोनों बाइक से वापस घर आ रहे थे तभी ए टू जेड प्लांट का पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और ट्रक चालक को पकड़ लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवकों की शिनाख्त कर स्वजन को घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम भेजा। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि दोनो शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। ट्रक चालक हिरासत में है। यह भी पढ़ें- बोलेरो ने बाइक सवार कारोबारी को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत.
जागरण संवाददाता, कानपुर। पनकी के इंडस्ट्रियल एरिया में नाइट ड्यूटी करने के बाद घर वापस जा रहे बाइक सवार चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक शिवली थाने के लालेपुर गांव के रहने वाले थे। इस हादसे के बाद हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिवली थाने के लालेपुर के रहने वाले शिवपाल किसान हैं। शिवपाल ने बताया कि उनका 19 वर्षीय पुत्र धनंजय और उनके भाई का पुत्र 18वर्षीय हिमांशु पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे।बीती मंगलवार रात को भी दोनों ड्यूटी पर आए थे। रात में ड्यूटी खत्म कर सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोनों बाइक से वापस घर आ रहे थे तभी ए टू जेड प्लांट का पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और ट्रक चालक को पकड़ लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवकों की शिनाख्त कर स्वजन को घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम भेजा। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि दोनो शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। ट्रक चालक हिरासत में है। यह भी पढ़ें- बोलेरो ने बाइक सवार कारोबारी को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
Night Duty Accident Road Accident Death Cousins Killed Accident Panaki Industrial Area Accident Hit And Run Case Kanpur Road Safety Truck Accident Road Accident Kanpur News Kanpur Latest News Kanpur News In Hindi Kanpur Samachar
