सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और यूट्यूबर चिंकी-मिंकी उर्फ सुरभि और समृद्धि को लेकर पिछले दिनों खबर आई थी कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं.
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और यूट्यूबर चिंकी-मिंकी उर्फ सुरभि और समृद्धि को लेकर पिछले दिनों खबर आई थी कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं.लेकिन दोनों ने ऐसा शो 'छोरियां चली गांव' के कारण किया था. अपने फैन्स को दोनों ने ही पोस्ट शेयर कर मिसलीड किया था.
अब चिंकी-मिंकी ने इस बात पर रिएक्ट किया है. Filmygyan संग बातचीत में चिंकी-मिंकी ने कहा- हम दोनों ने हिंट दिया था फैन्स को कि हम दोनों 'छोरियां चली गांव' में जा रहे हैं.वो हमने इसलिए हिंट दिया था, क्योंकि लोग ये न समझें कि हम दोनों साथ में जा रहे हैं. नहीं. हम दोनों अलग-अलग कंटेस्टेंट बनकर उस शो में गए थे.सुरभि अलग और समृद्धि अलग. हमारी वहां कोई जोड़ी नहीं होने वाली थी. तो वो पोस्ट हमने सिर्फ और सिर्फ इसीलिए की थी.हम दोनों में से किसी को अंदाज नहीं था कि फैन्स के बीच ये इस तरह गलत तरीके से चला जाएगा. लोगों को लगा कि हमारी जोड़ी टूट गई. दरार आ गई.हम दोनों साथ में भी आगे काम करेंगे, अलग-अलग भी काम करेंगे. इससे ज्यादा कुछ भी हम दोनों के बीच नहीं है. हम दोनों एक ही हैं.सालों पहले कैसी दिखती थीं फरहाना? एड से बिग बॉस तक लंबा रहा सफर, फैंस हैरानसेट पर देर से आते थे गोविंदा? सवाल सुनकर बोले- किसी के बाप में दम है...
Chinki Minki Influencers Chinki Minki Kapil Sharma Chinki Minki On Breakup Chinki Minki Parted Ways Chinki Minki Reacts On Parted Ways Chinki Minki Reacts To Breakup Chinki Minki Youtubers Kapil Sharma Chinki Minki Samriddhi Surabhi
