हरियाणा और पंजाब में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को हरियाणा के 14 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से ऊपर और छह में 100 से 200 के बीच रहा। वहीं पंजाब में आठ जिले प्रदूषण के हॉटस्पॉट बन गए हैं। पाकिस्तान के लाहौर में भी प्रदूषण रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे पर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगा रहे...
जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा के 14 शहरों में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से ऊपर और छह में 100 से 200 के बीच रहा है। हवा नहीं चलने और मौसम में नमी होने के धुआं स्माग का रूप ले रहा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सुबह-शाम ज्यादा स्मॉग रहता है। बुधवार को भी दिनभर स्मॉग छाया रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले चार से पांच दिन प्रदूषण से राहत मिलने के आसार नहीं है। हालांकि, 11 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव होने से प्रदूषण का स्तर घट सकता हे। हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में भी प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो पा रहा है और एक्यूआइ ज्यादा खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली में 352, हनुमानगढ़ में 396 व श्रीगंगानगर में 369 एक्यूआई पहुंच गया है। चंडीगढ़ में भी प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। ट्राईसिटी की हवा काफी खराब हो गई है। एक्यूआइ 300 पार हो गया है, जो कि बेहद खराब स्थिति को दर्शाता है। पंजाब में आठ जिले बने हॉटस्पॉट कमीशन फार एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने पराली जलाने के मामले में पंजाब के आठ जिलों संगरूर, फिरोजपुर, बठिंडा, मोगा, बरनाला, मानसा, तरनतारन और फरीदकोट को हॉट स्पॉट घोषित किया है। पंजाब में अब तक पराली जलाने के 5041 केस सामने आए हैं। इनमें से हॉट स्पॉट बनाए गए आठ जिलों में ही 2,909 मामले रिपोर्ट हुए हैं। संगरूर जिले में ही सबसे ज्यादा 809 केस सामने आए हैं। बुधवार को भी पंजाब में 286 जगह पराली जली। पाक में रिकॉर्ड स्तर पर प्रदूषण, लग सकता है लॉकडाउन उधर पाकिस्तान के लाहौर में रिकॉर्ड वायु प्रदूषण के कारण बड़ी संख्या में लोग अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में पहुंच रहे हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर लोग मास्क पहनने और स्माग से संबंधित अन्य दिशानिर्देशों का पालन करने में विफल रहे तो पूर्ण लाकडाउन लगाया जा सकता है। लाहौर बुधवार की सुबह दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रहा। ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में रिकॉर्ड स्तर पर प्रदूषण, लाहौर में AQI 1100 के पार; लॉकडाउन लगाने की तैयारी पंजाब और हरियाणा के लिए परेशानी बना लाहौर पाकिस्तान में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण हरियाणा और पंजाब की हवा खराब कर सकता है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ.
सुरिंदर पाल ने कहा कि अगर हवा की दिशा बदलकर पूरी तरह से नार्थ वेस्ट हो जाती है तो लाहौर का प्रदूषण पंजाब और हरियाणा के लिए परेशानी खड़ी हो सकता है। फिलहाल पंजाब में हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी है और एंटी साइक्लोन की स्थिति बनने से हवा बिल्कुल शांत है। ऐसी स्थिति में न तो तेज हवा चल सकती है और न ही वर्षा होती है। इसके चलते पंजाब में ज्यादातर जगहों पर प्रदूषण चादर के रूप में जम गया है। ये भी पढ़ें: पंजाब और हरियाणा के लोगों का दम घोटेगी पाकिस्तान की हवा? मौसम विभाग का डरा देने वाला खुलासा
Pakistan Pollution Punjab Air Quality Haryana Air Quality Lahore Smog India Pakistan Blame Game AQI Levels Parali Burning Health Risks Pollution In Haryana Stumble Burning पंजाब में प्रदूषण Haryana Smog Haryana News Haryana News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली की हवा होती जा रही दमघोंटू! आनंद विहार समेत राजधानी के इन इलाकों में AQI 300 के पारदिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बेहद खराब श्रेणी 318 तक चला गया। सीपीसीबी के अनुसार, अगले कुछ दिनों में भी इससे राहत नहीं मिलने वाली है।
Read more »
Delhi Pollution: प्रदूषण से नहीं राहत, पराली जलाने से बिगड़ी दिल्ली की हवा, मौसम भी खराब!दिल्ली-एनसीआर में पराली जलाने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है तो वहीं मौसमी परिस्थितियां भी इस समय प्रतिकूल है, जिसकी वजह से दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ता चला जा रहा है. आइए जानें क्या कहते हैं आंकड़े.
Read more »
Delhi Weather: दिल्ली में सांसों पर बढ़ता खतरा, 11 इलाकों में AQI 400 पार; विजिबिलिटी भी होने लगी कमराजधानी के वातावरण में स्मॉग बना हुआ है। इस वजह से सोमवार को दिल्ली में लगातार छठे दिन एयर इंडेक्स बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। इससे लोगों की सांसों पर आफत बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली में अभी प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अगले कुछ दिनों तक हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी...
Read more »
Delhi Air Quality: दिल्ली में छाई धुएं और धुंध की परत, छठे दिन भी AQI रहा बेहद खराब; अभी ऐसे ही रहेंगे हालातDelhi Pollution दिल्ली में लगातार छठे दिन हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। स्मॉग और धुएं के कारण लोगों की सांस पर आफत बढ़ गई है। दृश्यता में भी गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिन तक स्मॉग हो सकता है। इस वजह से अभी कुछ दिनों तक प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना नहीं...
Read more »
Pollution Video: दिल्ली-एनसीआर में हवा बेहद खराब, गैस चैंबर बना नोएडा गाजियाबादDelhi Pollution Video: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण स्तर गंभीर स्थिति में पहुंच गया है. जिससे राजधानी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
दिल्लीवासियों के लिए बुरी खबर: प्रदूषण से हालात बेहद खराब, इतने दिनों तक नहीं मिलेगी राहतDelhi Pollution AQI 400 Plus No relief in upcoming Days दिल्लीवासियों के लिए बुरी खबर: प्रदूषण से हालात बेहद खराब, इतने दिनों तक नहीं मिलेगी राहत राज्य | दिल्ली एनसीआर
Read more »
