उत्तर भारत में भारी बारिश ने तबाही मचाई है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, इस क्षेत्र में सामान्य से तीन गुना अधिक बारिश हुई है, जो पिछले 14 सालों में सबसे अधिक है। पंजाब में बाढ़ और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ...
नई दिल्ली: उत्तर भारत में हो रही भीषण बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। 2012 से उपलब्ध आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 22 अगस्त से चार सितंबर तक इस क्षेत्र में सामान्य से तीन गुना अधिक बारिश हुई है। जो कि पिछले 14 सालों में सबसे अधिक है। जबकि 1988 के बाद यह सबसे ज्यादा बरसात वाला मॉनसून है। उत्तर भारत के सभी हिस्सों में मौसम का प्रकोप चरम पर पहुंच गया है। इस वजह से जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी नुकसान हुआ। पंजाब में आई इस दशक की सबसे भीषण बाढ़ के कारण हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना पड़ा है। जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मार्ग पर बादल फटने के कारण काफी नुकसान हुआ है। बारिश के पानी के कारण दिल्ली में यमुना का प्रकोप अपने चरम पर है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। हिमाचल और उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।14 दिनों में दर्ज की गई 205.
3 मिमी बारिशआईएमडी के अनुसार, उत्तर भारत में इन 14 दिनों में 205.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि आमतौर पर 73.1 मिमी बारिश होती है। यह बारिश पूरे मॉनसून सीजन की सामान्य बारिश का 35 प्रतिशत है। उत्तर भारत में इस बार हो रही यह भीषण बारिश 1988 के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। जो कि सबसे अधिक मॉनसून वाला सन होगा।37 प्रतिशत अधिक हुई बारिशउत्तर भारत में मॉनसून सीजन में अब तक 691.7 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 37 प्रतिशत ज्यादा है। अगर बाकी सीजन में सामान्य बारिश भी होती है, तो कुल बारिश 750 मिमी से ज्यादा हो जाएगी। इस वजह से यह सीजन पिछले 50 सालों में दूसरा सबसे ज्यादा बारिश वाला सीजन होगा। 1988 में 813.5 मिमी बारिश हुई थी।क्यों हो रही इतनी अधिक बारिशभारत मौसम विभाग के चीफ मृत्युंजय मोहपात्रा ने कहा कि इस दौरान दो सिस्टम एक साथ आए। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर के पास से नमी वाली हवा लेकर आया और यह मॉनसून की हवाओं से मिल गया। ऐसा 23 से 27 अगस्त तक हुआ। फिर 29 अगस्त को फिर से ऐसा हुआ और यह शुक्रवार तक चलेगा।उन्होंने बताया कि ऐसे सिस्टम के मिलने से पश्चिमी हिमालय के राज्यों में बहुत भारी बारिश और बादल फटते हैं। 2013 में केदारनाथ में ऐसी ही घटना हुई थी। आमतौर पर जुलाई-अगस्त में ऐसा नहीं होता है। लेकिन इस बार यह दो बार हुआ है, जो कि काफी असामान्य है।पूर्वी उत्तर प्रदेश को छोड़कर, उत्तर पश्चिम भारत के सभी हिस्सों में बहुत ज्यादा बारिश हुई। पंजाब में सबसे ज्यादा बारिश ने कहर ढाया है। पहले हफ्ते में 388 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई और दूसरे हफ्ते में 454 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। पिछले हफ्ते हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में 325 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में 314 प्रतिशत, पश्चिम राजस्थान में 285 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 240 प्रतिशथ और उत्तराखंड में 190 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।
North India Monsoon North India Rain Amritsar Flood Punjab Flood Delhi Yamuna Rive Rain Record पंजबा में बाढ़ क्यों हो रही अधिक बारिश
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
साल 1988 की वो दमदार सुपरहिट फिल्म, जिसने जीते 10 अवॉर्ड, सुपरस्टार बनते ही हीरो को मिले थे 400 मूवीज के ऑफ...Superhit Film Of 1988: 37 साल पहले एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म सुपरहिट हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई के साथ मूवी ने 10 अवॉर्ड भी जीत लिए थे. दिलचस्प बात है कि मूवी की सफलता के बाद हीरो को 400 फिल्मों के ऑफर मिले थे.
Read more »
ईरान में 1988 की तरह फिर क्रूर नरसंहार! सैकड़ों लोगों को सामूहिक फांसी देने की तैयारी, खामेनेई का मौत का संदेश क्या है?ईरान की इस्लामिक सरकार विरोध प्रदर्शन को कुचलने के लिए क्रूरतम उपायों को आजमाती है। लोगों को डराने के लिए और किसी भी विरोध को कुचलने के लिए सार्वजनिक तौर पर लोगों को फांसी दी जाती है। 1988 में हजारों लोगों को सार्वजनिक तौर पर क्रेन के सहारे फांसी पर लटका दिया गया...
Read more »
1988 से 1993 के बीच, बॉलीवुड को मिले ये 6 नए सुपरस्टार्स, इन 7 फिल्मों की बारिश से बॉक्स ऑफिस हुआ था लबालब7 Best Movies Between 1988 To 1993: आज हम आपको 7 ऐसी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए इंडस्ट्री को 5 नए सुपरस्टार्स मिले. इनमें अनिल कपूर, शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन के नाम शामिल हैं.
Read more »
1988 बैच के IPS अनीश दयाल सिंह डिप्टी NSA बने: 30 साल IB में रहे, CRPF के महानिदेशक के पद से रिटायर हुए; जा...Deputy NSA Appointment 2025; Who Is IPS Anish Dayal Singh. केंद्र सरकार ने 24 अगस्त को रिटायर्ड IPS ऑफिसर अनीश दयाल सिंह को भारत का डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (Deputy NSA) नियुक्त किया है।
Read more »
'24 घंटे खुले रहेंगे मेरे दरवाजे...', पंजाब के मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए की ये बड़ी घोषणा!पंजाब इस मानसून 1988 के बाद सबसे भीषण बाढ़ की चपेट में है. राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि बाढ़ पीड़ितों की हर मदद के लिए वो तैयार हैं.
Read more »
बाढ़ से बेहाल पंजाब में बढ़ी नावों की डिमांड, 1.8 लाख तक पहुंची कीमतें, हजार रुपये में लाइफ जैकेटपंजाब में बाढ़ की वजह से नावों की मांग में भारी उछाल आया है. फैक्ट्री में मजदूर दिन-रात मोटर बोट बनाने में लगे हुए हैं. एक शख्स ने बताया कि 1988 की बाढ़ में भी इतनी मांग नहीं थी.
Read more »
