नहीं रुकेगा भारत... Q2 में 8.2% की रफ्तार से दौड़ी इंडियन इकोनॉमी, उम्मीद से बेहतर

GDP News

नहीं रुकेगा भारत... Q2 में 8.2% की रफ्तार से दौड़ी इंडियन इकोनॉमी, उम्मीद से बेहतर
India Real GDPIndia GDP GrowthGDP Growth IN Q2
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 63%

वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की अर्थव्‍यवस्‍था ने सभी अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए तेजी से बढ़ी है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में वास्तविक जीडीपी 8.2% बढ़ी, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 5.6% से काफी अधिक है.

वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की अर्थव्‍यवस्‍था ने सभी अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए तेजी से बढ़ी है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में वास्तविक जीडीपी 8.2% बढ़ी, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 5.

6% से काफी अधिक है. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंराष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, मैन्‍युफैक्‍चरिंग, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और मजबूत सर्विस सेक्‍टर्स ने इस तेजी का नेतृत्‍व किया है. जुलाई-सितंबर तिमाही में स्थिर मूल्यों पर जीडीपी 48.63 लाख करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 44.94 लाख करोड़ रुपये थी. नॉमिनल जीडीपी 8.7% बढ़कर 85.25 लाख करोड़ रुपये हो गई है.सर्विस सेक्टर का प्रदर्शन दमदारमैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 9.1%, कंस्ट्रक्शन में 7.2% और व्यापक सेकंडरी क्षेत्रों में 8.1% की ग्रोथ दर्ज की गई है. Indian Economy का सर्विस सेक्टर सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र रहा. वहीं तृतीयक क्षेत्र में 9.2% की वृद्धि दर्ज की गई, जो खासतौर पर फाइनेंस, रियल एस्टेट और अन्य बिजनेस सर्विसेज में 10.2% की मजबूत वृद्धि से प्रेरित रही.हर ओर तेजी, सिर्फ यहां रफ्तार धीमी सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, निजी उपभोग में भी अच्छी वृद्धि देखने को मिली. रियल प्राइवेट फाइनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर दूसरी तिमाही में 7.9% की दर से बढ़ा, जबकि इससे पिछले साल की समान अवधि में ग्रोथ का आंकड़ा 6.4% रहा था. ये असमान मानसून के बावजूद स्थिर डिमांड को प्रदर्शित करता है. Advertisement हालांकि, एग्रीकल्चर सेक्टर कुछ पीछे रहा. कृषि क्षेत्र में सिर्फ 3.5% की वृद्धि हुई, जबकि बिजली, गैस और वाटर सप्लाई जैसी उपयोगिताओं में 4.4% की वृद्धि दर्ज की गई, जो इन क्षेत्रों के लिए कमजोर स्थिति को दर्शाता है.दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी!कुल मिलाकर, वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में 8% की जीडीपी वृद्धि दर दर्ज की गई, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही के 6.1% से ज्यादा है. दूसरी तिमाही के दौरान वास्तविक जीवीए वृद्धि 8.1% रही है, जिसे प्रमुख उद्योगों में व्यापक विस्तार का समर्थन मिला. India's GDP Growth के अनुमान से बेहतर दूसरी तिमाही के ये आंकड़े दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में भारत की स्थिति को और मजबूत करते हैं.पहली तिमाही भी रही थी शानदारगौरतलब है कि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में GDP ग्रोथ रेट शानदार 7.8% रही थी, जो अनुमान से बेहतर थी. उस समय एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया गया था कि अधिकतम 6.7 फीसदी जीडीपी ग्रोथ रेट रह सकती है. भारत की GDP में शानदार ग्रोथ के पीछे पहली और दूसरी दोनों तिमाहियों में सर्विस सेक्टर का सबसे बड़ा योगदान देखने को मिला है. पहली तिमाही में सर्विस सेक्टर ने 9.3% की तगड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. यह साबित कर रहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की असली रफ्तार यहीं से आ रही है.---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

India Real GDP India GDP Growth GDP Growth IN Q2 Q2 GDP Growth Good News For India Indian Economy PM Modi Modi Govt Business Nwes

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SSY Scheme: बिटिया को तोहफा, धड़ाधड़ इस सरकारी स्कीम में खुले 4 करोड़ से ज्यादा खाते, ब्याज भी तगड़ाSSY Scheme: बिटिया को तोहफा, धड़ाधड़ इस सरकारी स्कीम में खुले 4 करोड़ से ज्यादा खाते, ब्याज भी तगड़ाSarkari Scheme: सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% सालाना ब्याज निर्धारित है. इसी साल वित्त मंत्रालय ने बताया है कि अब तक देश में करीब 4.20 करोड़ SSY खाते खोले जा चुके हैं. इन खातों में कुल जमा राशि 2,73,466.69 करोड़ रुपये है.
Read more »

दिन में गर्मी रात में सर्दी, न्यूनतम पारा 8.2 डिग्री: मौसम विशेषज्ञ बोले सुबह व रात की सर्दी बरकरार रहेगी, ...दिन में गर्मी रात में सर्दी, न्यूनतम पारा 8.2 डिग्री: मौसम विशेषज्ञ बोले सुबह व रात की सर्दी बरकरार रहेगी, ...कानपुर में सुबह और शाम की सर्दी अपना कहर बरपा रही है। सुबह और देर शाम होते ही सर्द हवाएं मौसम को ठंडा कर रही हैं। वहीं, सुबह नौ बजे के बाद निकलने वाली चटक धूप दिन में गर्मी का एहसास करा रही है। सीएसए
Read more »

भारत की GDP में 8.2% की वृद्धि: मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन का कमालभारत की GDP में 8.2% की वृद्धि: मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन का कमालवित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की GDP 8.2% बढ़ी, जो पिछली 6 तिमाहियों में सबसे अधिक है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन के कारण यह वृद्धि हुई। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए यह सकारात्मक संकेत है, जबकि भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं कम हुई हैं। रिजर्व बैंक ने भी FY26 के लिए इकोनॉमी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया है।
Read more »

भारतीय अर्थव्यवस्था की शानदार रफ्तार जारी, जीडीपी 8.2% परभारतीय अर्थव्यवस्था की शानदार रफ्तार जारी, जीडीपी 8.2% परयूएस टैरिफ से जुड़ी चुनौतियों के बीच, भारतीय अर्थव्यवस्था ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 8.2% की जीडीपी वृद्धि दर हासिल की, जो 6 तिमाहियों में सबसे अधिक है। विनिर्माण क्षेत्र का प्रदर्शन शानदार रहा, जबकि निजी उपभोग और निवेश में भी वृद्धि दर्ज की गई। सरकार ने राजकोषीय अनुशासन बनाए रखा है।
Read more »

India GDP Growth: भारत ने दुनिया को दिखाया दम, अर्थव्यवस्था ने भरी हुंकार, दूसरी तिमाही में 8.2% बढ़ी जीडीपीIndia GDP Growth: भारत ने दुनिया को दिखाया दम, अर्थव्यवस्था ने भरी हुंकार, दूसरी तिमाही में 8.2% बढ़ी जीडीपीIndia GDP Q2 FY26: भारत की जीडीपी वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2% की रफ्तार से बढ़ी है। यह पिछले छह तिमाहियों में सबसे तेज बढ़ोतरी है। पिछले साल इसी अवधि में यह दर 5.6% थी।
Read more »

भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार, वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत रहीभारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार, वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत रहीभारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार, वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत रही
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:29:57