नहीं लड़ सकेंगे बागी राजभर के प्रत्याशी, इन उम्मीदवारों को देंगे समर्थन -
Loksabha Elections 2019: चुनाव नहीं लड़ सकेंगे NDA से बागी ओम प्रकाश राजभर के प्रत्याशी, अब कांग्रेस व महागठबंधन उम्मीदवारों को देंगे समर्थन जनसत्ता ऑनलाइन May 14, 2019 2:20 PM Loksabha Elections 2019: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर। Loksabha Elections 2019: ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी आम चुनाव के सातवें चरण के मतदान में पूर्वांचल की तीन सीटों पर चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। ऐसा इसलिए, क्योंकि राजभर की पार्टी ने इन संसदीय सीटों पर विपक्षी दलों यानी कि कांग्रेस और गठबंधन के उम्मीदवारों को समर्थन देने का फैसला ले लिया है। दरअसल, टिकट बंटवारे पर राजभर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से खफा हैं। बागी तेवर दिखाते हुए उन्होंने पांचवें, छठे और सातवें चरण के चुनाव में बीजेपी से अलग होकर लड़ने का ऐलान किया था और 39 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। ताजा मामले में एसबीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि पार्टी अध्यक्ष ने मिर्जापुर में कांग्रेस, जबकि महाराजगंज व बांसगांव में गठबंधन के उम्मीदवारों को समर्थन देने का फैसला किया है। चूंकि, इन सीटों पर पार्टी द्वारा उतारे गए उम्मीदवारों का किन्हीं कारणों से नामांकन खारिज हो गया था, लिहाजा राजभर की पार्टी ने यह कदम उठाया है। अरुण राजभर के अनुसार, “तीन प्रत्याशियों के पर्चा खारिज हो जाने के बाद हमने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस मसले पर सलाह-मशविरा किया था, जिसमें कांग्रेस और गठबंधन के उम्मीदवारों को समर्थन देने पर आम सहमति बनी है। बीजेपी को इन तीन सीटों पर मात देने का काम हमारे पार्टी कार्यकर्ता करेंगे।” Also Read ‘नहीं कबूला गया इस्तीफा’: योगी सरकार में कबीना मंत्री पद से एसबीएसपी चीफ 13 अप्रैल को इस्तीफा दे चुके हैं। इस बात की पुष्टि उन्हीं ने की है। उनके हवाले से रिपोर्ट्स में आगे कहा गया, “मैं इस्तीफा तो दे चुका हूं, पर सीएम योगी ने उसे कबूला नहीं है।” बता दें कि राजभर की पार्टी ने वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ सिद्धार्थ राजभर को टिकट दिया है। Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019 Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
Loksabha Elections 2019: चुनाव नहीं लड़ सकेंगे NDA से बागी ओम प्रकाश राजभर के प्रत्याशी, अब कांग्रेस व महागठबंधन उम्मीदवारों को देंगे समर्थन जनसत्ता ऑनलाइन May 14, 2019 2:20 PM Loksabha Elections 2019: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर। Loksabha Elections 2019: ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी आम चुनाव के सातवें चरण के मतदान में पूर्वांचल की तीन सीटों पर चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। ऐसा इसलिए, क्योंकि राजभर की पार्टी ने इन संसदीय सीटों पर विपक्षी दलों यानी कि कांग्रेस और गठबंधन के उम्मीदवारों को समर्थन देने का फैसला ले लिया है। दरअसल, टिकट बंटवारे पर राजभर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से खफा हैं। बागी तेवर दिखाते हुए उन्होंने पांचवें, छठे और सातवें चरण के चुनाव में बीजेपी से अलग होकर लड़ने का ऐलान किया था और 39 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। ताजा मामले में एसबीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि पार्टी अध्यक्ष ने मिर्जापुर में कांग्रेस, जबकि महाराजगंज व बांसगांव में गठबंधन के उम्मीदवारों को समर्थन देने का फैसला किया है। चूंकि, इन सीटों पर पार्टी द्वारा उतारे गए उम्मीदवारों का किन्हीं कारणों से नामांकन खारिज हो गया था, लिहाजा राजभर की पार्टी ने यह कदम उठाया है। अरुण राजभर के अनुसार, “तीन प्रत्याशियों के पर्चा खारिज हो जाने के बाद हमने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस मसले पर सलाह-मशविरा किया था, जिसमें कांग्रेस और गठबंधन के उम्मीदवारों को समर्थन देने पर आम सहमति बनी है। बीजेपी को इन तीन सीटों पर मात देने का काम हमारे पार्टी कार्यकर्ता करेंगे।” Also Read ‘नहीं कबूला गया इस्तीफा’: योगी सरकार में कबीना मंत्री पद से एसबीएसपी चीफ 13 अप्रैल को इस्तीफा दे चुके हैं। इस बात की पुष्टि उन्हीं ने की है। उनके हवाले से रिपोर्ट्स में आगे कहा गया, “मैं इस्तीफा तो दे चुका हूं, पर सीएम योगी ने उसे कबूला नहीं है।” बता दें कि राजभर की पार्टी ने वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ सिद्धार्थ राजभर को टिकट दिया है। Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019 Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बालाकोट स्ट्राइक के सवाल पर बोले सनी देओल- इन सब चीजों के बारे में नहीं जानताबालाकोट स्ट्राइक चुनाव जीतने में मददगार होगा या देश को जोड़ने का कारगर तरीका है, इस सवाल पर सनी देओल ने कहा कि कौन सा स्ट्राइक्स? फिर पत्रकार ने बताया कि सरकार ने बालाकोट स्ट्राइक किया था. इस पर सनी देओल ने कहा कि देखिए मुझे इतनी चीजों के बारे में पता नहीं है. मैं यही कहना चाहूंगा कि मैं यहां चुनाव लड़ने आया हूं.
Read more »
कांग्रेस के दावे के उलट सेना ने कहा, 2016 से पहले सर्जिकल स्ट्राइक का रिकॉर्ड नहींदेश में हो रहे आम चुनाव के बीच सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा गहराता जा रहा है। इसको लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस के लगातार दावे के बीच रक्षा मंत्रालय का एक बयान आरटीआई के तहत पूछे गए एक सवाल के जवाब में आया है, जिसमें मंत्रालय का कहना है कि 2016 से पहले भारतीय सेना की ओर से ऐसी किसी स्ट्राइक की सूचना उसके पास नहीं है।
Read more »
चीन के सबसे अमीर शख्स की कंपनी में नौकरी के लिए नहीं चाहिए डिग्री!– News18 हिंदीचीन की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के फाउंडर जैक मा कहते हैं कि मैं कभी किसी की डिग्री-डिप्लोमा या ये नहीं पूछता कि वे किस यूनिवर्सिटी से हैं, यह बिल्कुल जरूरी नहीं है.
Read more »
दिल्ली एयरपोर्ट: तस्करी के लिए बनाया सोने का पेस्ट, CISF के सामने नहीं चली होशियारीसीआईएसएफ ने कोलंबो से आए आरोपी के कब्जे से 300 ग्राम सोने का पेस्ट बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब नौ लाख रुपए आंकी गई है.
Read more »
मोदी पंजाब के दंगे याद करते हैं, गुजरात और हरियाणा के नहीं: दुष्यंत चौटाला– News18 हिंदीदुष्यंत ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा आतंकी हमले हुए और सबसे ज्यादा सैनिक शहीद हुए. ElectionsWithNews18 BattleOf2019
Read more »
दिल्ली के साथ यूपी के नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेवर तक चलेगी मेट्रोकमाई के लिहाज से घाटे का सौदा होने के बावजूद दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने जेवर एयरपोर्ट मेट्रो के लिए संस्तुति की है।
Read more »
हरियाणा के गांव भाकली के लोग मतदान नहीं करने पर अड़े, जानिये वजहदिल्ली से सटे हरियाणा के गांव भाकली के ग्रामीणों लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया है। उनकी मांग नहीं मानने पर ग्रामीणों ने मतदान के बहिष्कार का अपना फैसला कायम रखा है। ElectionsWithJagran MeraPowerVote LokSabhaElections2019 Phase6
Read more »
मुंबई हमले की याद दिलाते हुए पीयूष गोयल बोले- कायर थी कांग्रेस सरकारमुंबई हमलों को जिक्र करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस ने मुंबई हमले के जिम्मेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. बल्कि कांग्रेस के तत्कालीन सीएम अपने बेटे को फिल्म में रोल दिलाने के लिए ज्यादा फिक्रमंद थे.
Read more »
गठबंधन के लिए सातवें चरण में बागी बनेंगे 'विलन'?-Navbharat TimesLucknow Political News: एसपी-बीएसपी को इस चरण में बीजेपी की चुनौती से पहले बागियों से जूझना पड़ रहा है। कुछ पाला बदलकर दूसरे दलों से उम्मीदवार हैं तो कुछ उदासीन पड़े हुए हैं। यह वह चरण हैं जहां गठबंधन को जीत के लिए कोर वोटरों से आगे भी हिस्सेदारी बढ़ानी पड़ेगी।
Read more »
