नहीं दिखा चांद, सात मई को शुरू होगा पहला रोजा, बाजारों में छाने लगी रौनक

United States News News

नहीं दिखा चांद, सात मई को शुरू होगा पहला रोजा, बाजारों में छाने लगी रौनक
United States Latest News,United States Headlines

नहीं दिखा चांद, सात मई को शुरू होगा पहला रोजा, बाजारों में छाने लगी रौनक Ramadhan roza

हालांकि, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक पहले ही सात मई से रमजान व पांच जून को ईद-उल-फित्र का त्योहार होने का एलान कर चुके हैं। चांद के दीदार के लिए मरकजी चांद कमेटी की ओर से ऐशबाग ईदगाह में विशेष इंतजाम किए गए थे। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली सहित कई उलमा शाम से ही हाथों में दूरबीन लिए आसमान पर टकटकी लगाए रहे। अन्य शहरों से भी चांद न दिखने की तस्दीक होने पर मौलाना खालिद रशीद ने 30 के चांद के मुताबिक मंगलवार से रमजान शुरू होने का एलान किया। ऐशबाग की तरह कुछ ऐसा ही नजारा हुसैनाबाद के ऐतिहासिक सतखंडा इमारत की छत पर भी दिखाई दिया। यहां मरकजी शिया चांद कमेटी की अपील पर चांद देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। यहां भी चांद नहीं दिखा तो कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने 29 का चांद नहीं होने का एलान किया। वहीं, काजी-ए-शहर मुफ्ती इरफान मियां फरंगी महली ने भी सोमवार को चांद रात होने के साथ मंगलवार से रमजान शुरू होने का एलान किया। रमजान के आगाज के साथ ही शिया-सुन्नी हेल्पलाइन शुरू हो जाएगी। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की ओर से रमजान हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। सुन्नी समुदाय के लोग रमजान तक प्रतिदिन दोपहर दो से शाम चार बजे के बीच हेल्पलाइन नंबर-9415023970, 9335929670, 9415102947 व 7007705774 पर कॉल कर सवाल कर सकते हैं। साथ ही वेबसाइट www.

farangimahal.in पर भी लॉग इन सकते हैं। वहीं, शिया समुदाय के लोग रोजाना सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच आयतुल्ला अल उजमा सैयद सादिक हुसैनी शिराजी हेल्पलाइन नंबर 9839097407, 9415580936 व 0522-4233005 पर फोन कर सवालों के जवाब हासिल कर सकते हैं। वहीं, महिलाओं के लिए अलग हेल्पलाइन नंबर 6386897124 जारी किया गया है।चांद होने के साथ ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज का सिलसिला शुरू हो जाएगा। शहर की मस्जिदों में सवा पारे से लेकर पांच पारे की तरावीह की नमाज अदा कराई जाएगी। अल्लाह की बारगाह में एक महीने तक इबादत के लिए शहर की मस्जिदें गुलजार हो रही हैं। रंगरोगन व साफ-सफाई का काम पूरा हो चुका है। वहीं, गर्मी से इबादत में कोई खलल न पड़े इसके लिए कई मस्जिदों में कूलर व एसी का इंतजाम भी किया गया है। मस्जिद लाहौरगंज- पांच पारामस्जिद तकवियतुल इमान- तीन पारामस्जिद उस्मानिया- तीन पारामस्जिद मुहम्मदी- तीन पारामस्जिद मम्मी जर्राह- दो पारामस्जिद सुब्हानिया- दो पारामस्जिद बिलाल- डेढ़ पारामस्जिद नदवा कॉलेज- सवा पारारमजान के इस्तकबाल के लिए शहर के बाजारों में रौनक छाने लगी है। पुराने शहर के अमीनाबाद, मौलवीगंज, नजीराबाद, चौक, नक्खास व अकबरी गेट सहित अन्य बाजार गुलजार होने लगे हैं। कई जगह दुकानों पर खरीदारी का सिलसिला तेज हो गया है। रमजान को लेकर चौक व अमीनाबाद में चिकन के कुर्ता-पैजामा व टोपियों की खरीदारी भी बढ़ गई है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Ramadan 2019 in India: जानिए कब शुरू होगा रमजान 2019, इस दिन दिखेगा चांद?– News18 हिंदीRamadan 2019 in India: जानिए कब शुरू होगा रमजान 2019, इस दिन दिखेगा चांद?– News18 हिंदीramadan in arabic, ramadan fast in arabic, ramadan in arabic language, ramadan fasting in arabic, रमदान इन अरबिक, रमजान के महीने में रखे गए उपवास को अरबी में क्या कहते हैं, Eid 2019 Date, Eid Kab Hai 2019, Ramadan 2019, Eid ka chand kab nazar ayega, Eid Mubarak, Islamic Calendar 2019, रमजान 2019, सेहरी टाइम, 2019 रमजान ईद, रमजान टाइम टेबल 2019, ramadan 2019 india, रमजान टाइम टेबल 2019, roja time table, रमजान मुबारक 2019
Read more »

अफरीदी की टीम में सचिन और धोनी को जगह नहीं, इस भारतीय को किया शामिलअफरीदी की टीम में सचिन और धोनी को जगह नहीं, इस भारतीय को किया शामिलशाहिद अफरीदी ने अपनी ऑल टाइम वर्ल्ड कप प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है. हैरान करने वाली बात यह है कि उनकी इस टीम में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी का नाम है. वहीं, 5 पाकिस्तानी क्रिकेटरों को शामिल किया है.
Read more »

LIVE: 'मोदी छेड़ता नहीं है, लेकिन छेड़ने वाले को छोड़ता भी नहीं है'LIVE: 'मोदी छेड़ता नहीं है, लेकिन छेड़ने वाले को छोड़ता भी नहीं है'राम की नगरी में बोले पीएम मोदी- अयोध्या आकर मैं धन्य महसूस कर रहा हूं LokSabhaEelctions2019 Ayodhya narendramodi BJP4India
Read more »

आंगनबाड़ी सेविकाओं को नहीं मिला उज्जवला योजना का लाभ, चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूरआंगनबाड़ी सेविकाओं को नहीं मिला उज्जवला योजना का लाभ, चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूरआंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि उन्हें इंदिरा आवास योजना, उज्जवला योजना, राशन कार्ड आदि सरकारी लाभ नहीं मिलता है। महिला ने तंज कसते हुए कहा कि उस वक्त हमें कहा जाता है कि हम 'सरकारी कर्मी' हैं।
Read more »

चंद्रयान-2 का काउंटडाउन शुरू: आज से 126 दिन बाद चांद पर दूसरा कदम रखेगा भारतचंद्रयान-2 का काउंटडाउन शुरू: आज से 126 दिन बाद चांद पर दूसरा कदम रखेगा भारतअंतरिक्ष एजेंसी ने घोषणा की है कि चंद्रयान-2 मिशन के तहत भारत का चांद पर दूसरा अभियान 9-16 जुलाई के बीच लॉन्च होगा। ये जानकारी
Read more »

चांद पर 6 सितंबर को कदम रहेगा भारत का चंद्रयान-Navbharat Timesचांद पर 6 सितंबर को कदम रहेगा भारत का चंद्रयान-Navbharat TimesIndia News: इसरो ने चंद्रयान-2 को पहले 2017 में और फिर 2018 में लॉन्च करने का ऐलान किया था, लेकिन यह मुमकिन नहीं हो पाया। अब इसे 9 और 16 जुलाई के बीच लॉन्च करने की तैयारी है।
Read more »

कल दिखा चांद तो सोमवार को होगा पहला रोजा, बच्चों और युवाओं में उत्साहकल दिखा चांद तो सोमवार को होगा पहला रोजा, बच्चों और युवाओं में उत्साहरमजान के आगाज को लेकर मुस्लिम इलाकों में हलचल बढ़ गई है। हर कोई तैयारी में जुटा है।
Read more »

कांग्रेस को बहुमत मिलने का चांस नहीं: सिब्बल; मनमोहन बोले- जनता मोदी को बाहर करेगीकांग्रेस को बहुमत मिलने का चांस नहीं: सिब्बल; मनमोहन बोले- जनता मोदी को बाहर करेगीसिब्बल ने इंटरव्यू में कहा- अगर लोकसभा में 272 सीटें मिलीं तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे 'अगर गठबंधन की स्थिति बनी तो कौन पीएम हो, इस पर विचार करना पड़ेगा' मनमोहन ने कहा- मोदी सरकार के 5 साल किसान, युवा और कारोबारियों के लिए विनाशकारी | No chance of Congress getting majority in LS polls BJP to be less than 160 says Kapil Sibal
Read more »

कपिल सिब्बल ने माना, कांग्रेस को नहीं मिलेगा बहुमत, BJP को मिलेंगी इतनी सीटेंकपिल सिब्बल ने माना, कांग्रेस को नहीं मिलेगा बहुमत, BJP को मिलेंगी इतनी सीटेंकांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अपने दम पर बहुमत हासिल करने की संभावना नहीं है.
Read more »

रमजान: नहीं दिखा चांद, अब पहला रोजा 7 मई कोरमजान: नहीं दिखा चांद, अब पहला रोजा 7 मई कोमुबारक रमजान के लिए चांद 5 मई को नहीं दिखा. चांद की कोई तस्दीक नहीं होने पर अब रमजान-उल-मुबारक का पहला रोजा 7 मई को होगा, जबकि तरावीह की नमाज 6 मई से पढ़ी जाएगी. चांद नहीं होने की जानकारी मरकजी चांद कमेटी, लखनऊ ने दी.
Read more »



Render Time: 2026-04-04 01:59:08