Afghanistan News: पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर हमला किया है. इस हमले में 9 बच्चे सहित 10 लोगों की मौत हो गई है. इस हमले के बाद सीमा पर दुश्मनी बढ़ने की चिंता फिर से बढ़ गई है.
Pakistan attack on Afghanistan: पाकिस्तान के पेशावर में आतंकी हमला हुआ, पाकिस्तान खुद के बुने जाल में फंस रहा है. हालांकि इस देश की जड़ों में जो आतंक बसा है वो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला कर दिया है.
अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत के एक रिहायशी इलाके में पाकिस्तानी सेना के हमले में नौ बच्चों समेत दस लोग मारे गए. अफगान सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी है. घरों को बनाया गया निशाना अधिकारियों के अनुसार, यह हमला आधी रात के कुछ समय बाद हुआ और इसमें एक स्थानीय निवासी के घर को निशाना बनाया गया, जिससे सीमा पर दुश्मनी बढ़ने की चिंता फिर बढ़ गई है. तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि यह हमला मंगलवार को सुबह करीब 12:00 बजे खोस्त के गुरबुज जिले के मुगलगई इलाके में हुआ. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी हमलावर सेनाओं ने एक लोकल नागरिक, वालियत खान, काजी मीर के बेटे के घर पर बमबारी की, इस हमले में 9 बच्चे और एक महिला की मौत हो गई और उनका घर तबाह हो गया. पहले भी पाकिस्तान ने किया था अटैक मुजाहिद ने यह भी बताया कि उसी रात कुनार और पक्तिका प्रांतों में अलग-अलग हवाई हमले हुए, जिनमें चार आम नागरिक घायल हो गए. खोस्त में हुआ ताजा हमला लोगों में डर पैदा कर रहा है कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच सीमा पर फिर से हिंसा का नया दौर शुरू हो सकता है. अक्टूबर में दोनों देशों के बीच भारी झड़पों के बाद कुछ समय के लिए लड़ाई रुकी हुई थी, लेकिन अब फिर तनाव बढ़ गया है. इससे पहले, 9 अक्टूबर को पाकिस्तान ने काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में एयरस्ट्राइक की थी. इसके बाद अफगान तालिबान ने भी जवाबी कार्रवाई की. दोनों देशों में हुई थी गोलीबारी तालिबान सेनाओं ने 11 और 12 अक्टूबर की रात के बीच अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर कई पाकिस्तानी मिलिट्री पोस्ट पर हमला किया, जिससे भारी गोलीबारी हुई. हमलों के बाद, तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उनका ऑपरेशन खत्म हो गया है, हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने किसी भी सीजफायर की घोषणा को खारिज कर दिया और अपनी मिलिट्री कार्रवाई जारी रखी. उस समय तालिबान के एक प्रवक्ता ने कन्फर्म किया था कि लड़ाई 12 अक्टूबर की सुबह तक जारी रही. दोनों देशों ने कहा कि उन्होंने एक-दूसरे को भारी नुकसान पहुंचाया है और कई बॉर्डर पोस्ट को तबाह कर दिया है या उन पर कब्जा कर लिया है.
Afghanistan News In Hindi Pakistan Attack On Afghanistan Pakistan Attack On Afghanistan Pakistan Attack In Khost Province अफगानिस्तान न्य अफगानिस्तान न्यूज इन हिंदी पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हमला पाकिस्तान अटैक ऑन अफगानिस्तान खोस्त प्रांत में पाकिस्तान का हमला
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वर्ल्ड अपडेट्स: ट्रम्प के लिए मृत मां का वोट डालने वाली महिला को निबंध लिखने की सजाInternational Breaking News Headlines [17/10/2025] Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar.
Read more »
वर्ल्ड अपडेट्स: ब्रिटेन में भारतीय मूल की 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारीInternational Breaking News Headlines [17/10/2025] Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar.
Read more »
भास्कर अपडेट्स: मुंबई में स्पा सेंटर पर छापा, 6 थाई महिलाएं रेस्क्यू की गईंbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news afghanistan, breaking news headlines, breaking news
Read more »
Is Pakistan-Taliban Conflict Now in Iran’s Hands? DNA DecodesIn Today’s DNA, Zee News Managing Editor Rahul Sinha Analyzes Iran’s role in mediating the Pakistan-Afghanistan Conflict.
Read more »
वर्ल्ड अपडेट्स: अमेरिका में ट्रांसजेंडर सैनिकों पर नई नीति, सेना में बने रहना मुश्किलInternational Breaking News Headlines [17/10/2025] Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar.
Read more »
अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन का एक्शन, हमीरपुर में 10 घरों पर जड़े सरकारी ताले, बसपा सरकार में हुआ था आवंटनUP News: हमीरपुर में कांशीराम शहरी गरीब आवासीय कॉलोनी में प्रशासन ने अवैध कब्जा जमाए 34 लोगों में से 10 आवासों पर बड़ी कार्रवाई की।
Read more »
