नशे की खोली थी फैक्ट्री, 4.20 करोड़ का माल रिकवर, दिल्ली-एनसीआर में करते थे ड्रग सप्लाई

Tikrapara Police Station News

नशे की खोली थी फैक्ट्री, 4.20 करोड़ का माल रिकवर, दिल्ली-एनसीआर में करते थे ड्रग सप्लाई
Raipur Drug TraffickingDrug Smuggler Arrested In Raipurरायपुर ड्रग तस्कर गिरफ्तार
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 51%

क्राइम ब्रांच ने हिसार में नशीली दवा की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 18 किग्रा अल्प्राजोलम पाउडर, एक करोड़ 17 लाख से ज्यादा कैश और एक स्कूटर बरामद किया है। फैक्ट्री के मालिक डॉ. नवीन अग्रवाल समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

नई दिल्ली: हिसार में नशीली दवा की फैक्ट्री खोल दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इसे 18 किग्रा ‘अल्प्राजोलम’ पाउडर रिकवर किया है, जिसकी कीमत इंटरनैशनल मार्केट 4 करोड़ 20 लाख आंकी गई है। इसके अलावा एक करोड़ 17 लाख 60 हजार 350 रुपये कैश और एक स्कूटर भी बरामद किया है। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक और इंडियन अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित डॉ.

नवीन अग्रवाल समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।ऐसे चला ड्रग सप्लाई का पताडीसीपी अमित गोयल ने बताया कि क्राइम ब्रांच के हेड कॉन्स्टेबल दीपक पारेवा को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में ड्रग की सप्लाई का पता चला। एसीपी अनिल शर्मा और अरविंद कुमार की देखरेख में बनी इंस्पेक्टर प्रवीन राठी की टीम ने 23 मार्च 2024 को बृजपुरी से सभापुर निवासी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा उर्फ आरपी को अरेस्ट किया था। इससे 18 किग्रा अल्प्राजोलम पाउडर और स्कूटर बरामद हुआ।1 करोड़ से ज्यादा कैश बरामदपूछताछ में आरोपी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने बताया कि वह ड्रग कार्टेल के लिए करियर का काम करता है और अल्प्राजोलम की सप्लाई करता है। इस पाउडर को वह बृजपुरी के राम आशीष मौर्य से लेकर आया था, जिसे करावल नगर के आनंद कुमार उर्फ सोनू को डिलिवर करना था। पुलिस ने रेड की तो मौर्य और सोनू फरार हो गए। पुलिस ने इनके घरों से एक करोड़ 17 लाख से ज्यादा कैश बरामद किया।अब तक चार आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने लंबे ऑपरेशन के बाद मौर्य, सोनू और दीपक कुमार को अरेस्ट कर लिया। आरोपी बागपत निवासी दीपक कुमार ने खुलासा किया कि ड्रग हरियाणा के हिसार स्थित बायोकेस फूड्स एंड एक्सट्रैक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में बनाई जाती है। इसके मालिक डॉ. नवीन अग्रवाल है, जिसे बाद में अरेस्ट कर लिया। फरेंसिक साइंस लैब की जांच के दौरान फैक्ट्री में अल्प्राजोलम के कण मिले।आरोपी दीपक फरारी में मेरठ के मुकेश कुमार के यहां रहा था। पुलिस ने इसे भी 22 अगस्त को अरेस्ट किया। आरोपी आनंद कुमार उर्फ सोनू की अपनी फार्मा कंपनी है, जो राजेंद्र मिश्रा और राम आशीष मौर्य से भागीरथ पैलेस में मिला था। मिश्रा ने बताया था कि अल्प्राजोलम की डिमांड है, जिसे वह सप्लाई कर सकता है। दीपक 2021 में डॉ. नवीन अग्रवाल से मिला और दोनों ने अल्प्रोजोलम बनाना शुरू किया।आरोपियों की फाइनैंशल जांच भीपुलिस अफसरों ने बताया कि आरोपियों की फाइनैंशल इनवेस्टिगेशन भी चल रही है। बरामद एक करोड़ से ज्यादा की रकम और स्कूटर को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। डॉ. नवीन अग्रवाल की हिसार स्थित फैक्ट्री और दो प्रॉपर्टी को भी फ्रीज करने की कार्रवाई चल रही है। आरोपी आनंद कुमार उर्फ सोनू की कार को जब्त की प्रक्रिया चल रही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Raipur Drug Trafficking Drug Smuggler Arrested In Raipur रायपुर ड्रग तस्कर गिरफ्तार नशीली दवा की फैक्ट्री

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली की सड़कें बनी दरिया: NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी; ट्रैफिक की रफ्तार पर लगा ब्रेकदिल्ली की सड़कें बनी दरिया: NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी; ट्रैफिक की रफ्तार पर लगा ब्रेकदिल्ली समेत एनसीआर में शुक्रवार सुबह कई इलाकों में बदरा जमकर बरसे। बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया और ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी हो गई।
Read more »

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 42 कट्टों में पकड़ा सवा करोड़ रुपए का अफीम और डोडा, 1 तस्कर गिरफ्तारPratapgarh News: प्रतापगढ़ पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 42 कट्टों में पकड़ा सवा करोड़ रुपए का अफीम और डोडा, 1 तस्कर गिरफ्तारPratapGarh police: प्रतापगढ़ पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सवा करोड़ रुपये का अफीम डोडा चूरा जब्त किया और एक तस्कर को गिरफ्तार किया.
Read more »

जब बॉबी देओल को लगी थी नशे की लत, बताया- परिवार की आंखों में मेरे लिए दर्द दिखता था लेकिन वो कुछ कर नहीं सकते थेजब बॉबी देओल को लगी थी नशे की लत, बताया- परिवार की आंखों में मेरे लिए दर्द दिखता था लेकिन वो कुछ कर नहीं सकते थेबॉबी देओल ने हाल में एक इंटरव्यू में बताया कि वो नशे की लत में डूब चुके थे और परिवार वाले केवल उन्हें देखकर दुखी हो रहे थे.
Read more »

दिल्ली के इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, चेक करें कहीं आपके क्षेत्र में भी बंद हो सप्लाईदिल्ली के इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, चेक करें कहीं आपके क्षेत्र में भी बंद हो सप्लाईदिल्ली के इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, चेक करें कहीं आपके क्षेत्र में भी बंद हो सप्लाई Delhi Jal board water supply break in some areas of Delhi राज्य | दिल्ली एनसीआर
Read more »

30 करोड़ की ड्रग्स के साथ तीन विदेशी तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली-एनसीआर से होती थी तस्करी30 करोड़ की ड्रग्स के साथ तीन विदेशी तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली-एनसीआर से होती थी तस्करीस्पेशल सेल ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में दो महिला समेत तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर एक अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार तीनों तस्कर अफ्रीकी मूल के हैं जिनके कब्जे से 30 करोड़ रुपये मूल्य की 8.
Read more »

Delhi-NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर से मानसून विदाई को तैयार, आज से चार दिन तक बारिश के आसारDelhi-NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर से मानसून विदाई को तैयार, आज से चार दिन तक बारिश के आसारदिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई की बेला करीब आ गई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:18:52