नवजात पोते के दूध के लिए 80 साल की दादी ने बेच दी जमीन– News18 हिंदी

United States News News

नवजात पोते के दूध के लिए 80 साल की दादी ने बेच दी जमीन– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 48 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 22%
  • Publisher: 51%

नवजात पोते के दूध के लिए 80 साल की दादी ने बेच दी जमीन

गुमला में 80 साल की एक दादी ने पोते के दूध के लिए अपनी जमीन बेच दी. दरअसल, बेटे- बहू की मौत के बाद दादी पर दूधमुहे पोते की जिम्मेदारी आ गई. पोता कुपोषित था. इसलिए उसको कुपोषण से बाहर निकालने के लिए दादी ने अपनी जमीन बेच दी और दूध का खर्च चलाया.

पोता अब स्वस्थ है.दादी कलारा कुल्लू ने कहा, 'मुझे अपनी परवाह नहीं है. पोते को जिंदा रखने के लिए जमीन बेच दी. जो भी पैसे आए, उससे दूध का खर्च चल रहा है. आगे के लिए कहीं से कोई मदद मिल जाती तो अच्छा होता. मैं उम्र के अंतिम पड़ाव पर हूं. आगे इसको कौन देखेगा. इसको लेकर चिंतित हूं.'रायडीह थाना क्षेत्र के सनियाकोना गांव की रहने वाली कलारा कुल्लु ने कुछ महीने पहले बेटे को खो दिया. फिर कुछ दिन बाद पोते को जन्म देने के दौरान बहू की भी मौत हो गई. इसके बाद नवजात पोते की सारी जिम्मेदारी उन पर आ गई. घर में पोते के दूध के लिए पैसे नहीं थे. इसलिए दादी ने अपनी थोड़ी बची जमीन बेच दी. फिलहाल पोता गुमला सदर अस्पताल के कुपोषण केंद्र में भर्ती है. बताया जाता है कि पहले वह कुपोषित था, लेकिन अब स्वस्थ है.कुपोषण केंद्र की प्रभारी नर्स की मानें तो जब दादी अपने पोते को लेकर यहां आई थीं, तब बच्‍चे की स्थिति काफी खराब थी. लेकिन, अब बहुत सुधार हुआ है. कुपोषण केन्द्र से निकलने के बाद बाल कल्याण समिति की ओर से बच्चे के पालन- पोषण की व्यवस्था की जाएगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

केजरीवाल ने बच्चों की फीस के लिए दिल्ली के पेरेंट्स से किया ये वादाकेजरीवाल ने बच्चों की फीस के लिए दिल्ली के पेरेंट्स से किया ये वादाअरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को 2400 से ज्यादा दिल्ली के स्टूडेंट्स को 14.17 करोड़ की स्कॉलरशिप दी. उन्होंने इस स्कॉलरशिप के पीछे बताई ये खास वजह. साथ ही निम्न आय वर्ग वाले पेरेंट्स से किया ये वादा.
Read more »

जज को ब्लैकमेल कर नवाज शरीफ को दोषी ठहराया गया: मरियमजज को ब्लैकमेल कर नवाज शरीफ को दोषी ठहराया गया: मरियमपाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की नेता मरियम नवाज ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें एक जज कथित तौर पर इस बात को
Read more »

आधार के जरिए टैक्स जमा करने वालों के लिए खुशखबरी, विभाग खुद जारी करेगा पैन कार्डआधार के जरिए टैक्स जमा करने वालों के लिए खुशखबरी, विभाग खुद जारी करेगा पैन कार्डआधार के जरिए टैक्स जमा करने वालों के लिए खुशखबरी, विभाग खुद जारी करेगा पैन कार्ड Aadhaar UIDAI IncomeTaxIndia FinMinIndia
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:52:21