नवंबर के पहले कारोबारी सेशन में निफ्टी50 ने 25800 के अहम स्तर के नीचे क्लोजिंग दी है। इंट्रा डे के दौरान निफ्टी ने 25700 का लेवल भी तोड़ दिया लेकिन बंद 25763 के स्तर पर हुआ। हीं, सेंसेक्स 24 प्वाइंट की तेजी के साथ 83,963 के स्तर पर क्लोज हुआ।
नई दिल्ली। शेयर बाजार में नवंबर के पहले सप्ताह की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई है, लेकिन बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी50 ने 25800 के अहम स्तर के नीचे ही क्लोजिंग दी है। इंट्रा डे के दौरान निफ्टी ने 25700 का लेवल भी तोड़ दिया लेकिन बंद 25763 के स्तर पर हुआ। वहीं, सेंसेक्स 24 प्वाइंट की तेजी के साथ 83,963 के स्तर पर क्लोज हुआ। आज के कारोबारी सत्र में आईटी और एफएमसीजी को छोड़कर सभी सेक्टर्स के शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिली। वहीं, सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी शेयरों में रही और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ। इसके अलावा, पीएसयू बैंक इंडेक्स करीब 2 फीसदी और निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.
20 फीसदी की तेजी पर बंद हुए। निफ्टी के टॉप गेनर और लूजर शेयर निफ्टी के टॉप गेनर शेयरों में श्रीराम फाइनेंस, टाटा कंज्यूमर, अपोलो हॉस्पिटल, एम एंड एम और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल रहे। वहीं, टॉप लूजर में मारुति सुजुकी, आईटीसी, टीसीएस और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर रहे। अब कहां है बाजार की नजर निफ्टी में 26100 के स्तर से गिरावट हावी हुई है और अब बाजार को नई तेजी के लिए ताजा ट्रिगर की जरूरत है। एक्सपर्ट्स की मानें तो निवेशकों की नजरें आगामी कॉर्पोरेट अर्निंग, अहम पॉलिसी डिसीजन और वैश्विक आर्थिक संकेतों पर हैं। इस कड़ी में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील मार्केट को नई दिशा दे सकती है। वहीं, घरेलू मोर्चे पर बिहार विधानसभा चुनावों पर निवेशक नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल बाजार में कंसोलिडेशन जारी है, ऐसे में ट्रेडर व इन्वेस्टर्स को स्टॉक स्पेसिफिक एप्रोच के साथ चलना चाहिए। ये भी पढ़ें- IPO लिस्टिंग प्राइस से नीचे आया Urban Company के शेयरों का भाव, 59 करोड़ के घाटे से गिरे स्टॉक, अब क्या करें?
Nifty-Sensex Psu Bank Shares Realty Shares Stock Market News Business News Market Top Gainer Market Top Looser
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शेयर बाजार के लिए 9 अक्टूबर अहम: दूसरी तिमाही नतीजों से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स तय करेंगे चाल; जानें किस दिश...Stock Market Today Daily Weekly Prediction Update; Follow Nifty Bank Nifty Sensex Option Chain Analysis, Expiry Trading Reports And Option Chain Data Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »
Stock Market Outlook: निफ्टी 50 ने पार किया 25,700 का आंकड़ा, अब 25,800-26,000 पर रहेगी अड़चन; क्या करें निवेशकनिफ्टी 50 इंडेक्स ने पिछले हफ्ते 25,700 का स्तर पार किया, जिससे बाजार Stock Market Outlook में तेजी आई। विशेषज्ञों का मानना है कि निफ्टी में 25,800-26,000 पर अड़चन आ सकती है, जबकि बैंक निफ्टी में भी तेजी देखने को मिली है। निवेशकों को गिरावट पर खरीदारी करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि मध्यम अवधि में बाजार का रुख सकारात्मक बना हुआ...
Read more »
सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 84,700 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी में 80 अंक की तेजी; ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ...Stock Market (Share Market) BSE NSE, Sensex Nifty [31/10/2025] Latest Updates;
Read more »
Nifty के लिए 25500 का लेवल अहम, 26100 का लेवल पार करना होगा मुश्किल; एक्सपर्ट ने बताया अगले हफ्ते क्या रखें रणनीतिपिछले हफ्ते बाजार Stock Market में ज्यादा हलचल नहीं थी, निफ्टी एक छोटी रेंज में ट्रेड करता रहा। डेली चार्ट पर डबल टॉप फॉर्मेशन बना है, जो अपट्रेंड के खत्म होने का संकेत है। एक्सपर्ट के अनुसार, अगर इंडेक्स 25,700 से नीचे बंद होता है, तो यह 25,500 की ओर जा सकता है। ट्रेडर्स को रेजिस्टेंस जोन के पास सावधान रहना...
Read more »
5 दिन... ₹47000Cr की कमाई, Reliance में पैसे लगाने वालों की बल्ले-बल्लेSensex Top-10 Firms में शामिल चार कंपनियों की मार्केट वैल्यू में बीते सप्ताह जोरदार इजाफा हुआ, तो वहीं इस लिस्ट में शामिल छह कंपनियां ऐसी रहीं, जिनमें पैसे लगाने वालों को तगड़ा झटका लगा है.
Read more »
Sensex को किसने दिया था ये नाम? इन शब्दों से मिलकर बना शॉर्ट फॉर्म; 150 साल पुराना है इतिहासभारत में दो मुख्य शेयर बाजार हैं, जिनमें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज BSE History प्रमुख है। सेंसेक्स, जिसका पूरा नाम एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स है, भारत का सबसे पुराना स्टॉक इंडेक्स है। 1875 में स्थापित, BSE एशिया का पहला स्टॉक एक्सचेंज है और भारतीय कैपिटल मार्केट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह इक्विटी, डेट इंस्ट्रूमेंट्स और अन्य वित्तीय...
Read more »
